विज्ञापन

सोनीपत में बीजेपी के राजीव जैन ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया, अंबाला और सांपला में भी भाजपा का जलवा

Sonipat Municipal Election Results: हरियाणा निकाय चुनावों के नतीजों में सोनीपत से लेकर अंबाला तक भाजपा का दबदबा देखने को मिला है. सोनीपत में राजीव जैन ने बड़ी जीत दर्ज की है जबकि उकलाना और अंबाला में भी नए चेहरों ने कमान संभाली है.

सोनीपत में बीजेपी के राजीव जैन ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया, अंबाला और सांपला में भी भाजपा का जलवा
Haryana Nikay Chunav Result: सोनीपत नगर निगम रिजल्ट

Haryana Municipal Election Results: हरियाणा के सोनीपत नगर निगम चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेता राजीव जैन ने जबरदस्त जीत हासिल की है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के कमल दीवान को करारी शिकस्त दी. मतगणना के आंकड़ों के अनुसार राजीव जैन को कुल 78,035 वोट मिले जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार मात्र 54,788 वोटों पर ही सिमट गए.राजीव जैन ने 23,247 वोटों के भारी अंतर से मेयर की कुर्सी अपने नाम की. इस चुनाव में इनेलो के आनंद कुमार को केवल 5210 वोट मिले और बड़ी संख्या में लोगों ने निर्दलीय उम्मीदवारों की बजाय मुख्य दलों पर भरोसा जताया.

अंबाला में अक्षिता सैनी का जलवा

अंबाला नगर निगम में भी भाजपा का दबदबा कायम रहा. मेयर पद की प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने 52,794 वोट लेकर जीत दर्ज की. उन्होंने कांग्रेस की कुलविंदर कौर सैनी को 21,358 वोटों के अंतर से हराया. अंबाला के 20 वार्डों में से 16 पर भाजपा के पार्षदों ने जीत दर्ज की है जिससे नगर निगम की पूरी कमान भाजपा के हाथों में आ गई है.

उकलाना और धारूहेड़ा के नतीजे

उकलाना नगर पालिका में कांग्रेस समर्थित रीमा सोनी ने उलटफेर करते हुए भाजपा की निकिता गोयल को 2,806 वोटों से हरा दिया. वहीं धारूहेड़ा नगर पालिका में भाजपा के अजय जांगड़ा चेयरमैन बनने में सफल रहे. अजय जांगड़ा को 9,392 वोट मिले जबकि पूर्व चेयरमैन बाबू लाल लांबा दूसरे स्थान पर रहे.

सांपला में कांटे की टक्कर

सांपला नगर पालिका चुनाव में भाजपा के प्रवीन ने जीत का परचम लहराया. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार अंकित सिंह को 687 वोटों के अंतर से हराया. प्रवीन को कुल 4,391 वोट प्राप्त हुए. यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि 10 मई को पंचकूला और रेवाड़ी सहित कई प्रमुख नगर निकायों के लिए मतदान हुआ था.

यह भी पढ़ें- 

Live अंबाला, सोनीपत में BJP की बल्ले-बलले, बनेगा मेयर, पंचकूला में भी बढ़त; जानें कांग्रेस का हाल

हरियाणा निकाय चुनावः अंबाला में BJP की जबरदस्त जीत, मेयर पद के साथ 20 में से 16 वॉर्ड जीते

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonipat Nagar Nigam Result, Haryana Municipal Election Result, Haryana Election Result, Haryana Mayor Rajiv Jain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com