विज्ञापन

अंबाला, सोनीपत से पंचकूला तक हरियाणा नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत, रेवाड़ी-सांपला भी फतह

Haryana Nikay Chunav Result: हरियाणा नगर निगम चुनाव रिजल्ट में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है. पार्टी ने रेवाड़ी, अंबाला, सोनीपत, पंचकूला नगर निकाय चुनाव में जीत पाई है. हरियाणा निकाय चुनाव में उकलाना में पार्टी को हार मिली है.

अंबाला, सोनीपत से पंचकूला तक हरियाणा नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत, रेवाड़ी-सांपला भी फतह
Haryana Municipal Election Result: हरियाणा नगर निकाय चुनाव रिजल्ट
चंडीगढ़:

हरियाणा के नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है. नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने सोनीपत, पंचकूला, अंबाला समेत ज्यादातर सीटों पर विजय पताका फहराई है. बीजेपी ने  उकलाना के अलावा सभी नगर निकायों में बड़ी जीत दर्ज की है. उकलाना में 23 साल के छात्र ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नगर समिति के अध्यक्ष पद पर जीत पाई. भाजपा ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ सांपला नगरपालिका समिति अध्यक्ष पद पर भी झंडा गाड़ा. कांग्रेस ने सांपला नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारा था. इनेलो और आम आदमी पार्टी आप ने कुछ जगहों पर चुनाव लड़ा, लेकिन यहां उन्हें भी निराशा हाथ लगी. 

हरियाणा की सभी 11 नगर निगम पर भाजपा अब काबिज है. फरीदाबाद, गुरुग्राम, अंबाला,रोहतक, पानीपत, करनाल,  पंचकूला, यमुनानगर, हिसार, सोनीपत के साथ मानेसर में भी बीजेपी का मेयर है. हरियाणा की 23 नगर परिषद और 53 से अधिक नगर पालिका हैं. 8 नगर निगम में बीजेपी के मेयर पहले ही चुने जा चुके हैं. अब सोनीपत, पंचकूला और अंबाला में पार्टी जीती है. 

पंचकूला मेयर चुनाव में बीजेपी जीती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. सैनी ने कहा कि जनता ने फिर कांग्रेस को नकारा है. कांग्रेस हमेशा झूठ का सहारा लेती है, लोग यह समझ चुके हैं. पंचकूला मेयर पद के लिए बीजेपी के श्यामलाल बंसल ने कांग्रेस प्रत्याशी और राज्य महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सुधा भारद्वाज को 36,252 मतों के अंतर से हराया. सोनीपत मेयर पद के लिए बीजेपी के राजीव जैन ने कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान को 23247 वोटों से हराया.

Haryana Municipal Election Results Live: अंबाला, सोनीपत से पंचकूला तक हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत, उकला में हार गई

अंबाला नगर निगम चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत

अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी ने कांग्रेस उम्मीदवार कुलविंदर कौर को 21358 वोटों से हराया. अंबाला, पंचकूला और सोनीपत के तीन नगर निगमों में मौजूदा मेयर भी भाजपा से हैं. सांपला नगर समिति में भाजपा के प्रवीण ने निर्दलीय उम्मीदवार अंकित को 687 वोटों से हराया. धारूहेड़ा में बीजेपी के सत्यनारायण ने निर्दलीय प्रत्याशी बाबू लाल को 6236 मतों से हराया. मगर उकलाना में बीजेपी प्रत्याशी निकिता गोयल निर्दलीय रीमा सोनी से 2806 मतों से हार गईं.निकिता के लिए बीजेपी के बड़े नेताओं ने भी प्रचार किया था. साधारण परिवार से आने वाली सोनी चुनाव लड़ने से पहले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं.

नगर निकाय चुनाव रिजल्ट

रेवाड़ी नगर परिषद में भाजपा की विनीता पिप्पल ने कांग्रेस की निहारिका को 21445 वोटों से हराया.
अंबाला में बीजेपी ने 16 वार्ड जीते, 3 वार्ड कांग्रेस और एक वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए.
सोनीपत में भाजपा ने 17 वार्ड पर जीत दर्ज की, कांग्रेस ने 5 वार्ड में जीत दर्ज की
पंचकूला नगर निगम में भाजपा 17 वार्ड में जीती, निर्दलीय 2 और कांग्रेस को एक वार्ड मिला.

ये भी पढ़ें - कौन हैं 23 साल की रीमा सोनी, जो बनीं हरियाणा में सबसे कम उम्र की नगर पालिका चेयरमैन, BJP को हराया

पंचकूला में मेयर पद जीतने के बाद भाजपा के श्यामलाल बंसल ने कहा कि पार्टी के साथ जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे.  बीजेपी हरियाणा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने पार्टी पर भरोसा जताने के लिए जनता को धन्यवाद दिया. हुड्डा के गढ़ माने जाने वाले सांपला में भाजपा की जीत कांग्रेस से नाराजगी का संकेत है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Nikay Chunav Result, Haryana Municipal Election Result, Haryana Election Result 2026, Haryana Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com