विज्ञापन
34 minutes ago

Haryana Municipal Election Result LIVE: हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के वोटों की गिनती 13 मई यानी कि आज सुबह 8 बजे से जारी है. 10 मई को मतदान हुआ था, जिसके बाद से सभी को बेसब्री से इसके रिजल्ट का इंतजार था. कई जगहों पर स्थिति साफ हो गई है. सोनीपत में बीजेपी के राजीव जैन जीत गए हैं. वह दोबारा मेयर बनेंगे. वहीं अंबाला में भी कमल खिल गया है. अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में महापौर और वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए, रेवाड़ी नगर परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव के लिए और रोहतक जिले के सांपला, रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा और हिसार जिले के उकलाना की नगर समितियों में अध्यक्षों और पार्षदों के चुनाव के लिए 10 मई, रविवार को मतदान हुआ था. इसके अलावा टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, कनीना और साढौरा में नगर परिषदों और नगर समितियों के एक-एक वार्ड के लिए उपचुनाव भी हुआ था.

ये भी पढ़ें- Haryana: नगर निकाय चुनाव रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच की जाएगी मतगणना

Follow LIVE Udpates of Haryana Municipal Election Result, Nikay Chunav Parinam

Rewari Nikay Chunav Result LIVE: बीजेपी 31 वार्डों में से 12 पर जीती

  • वार्ड 2 से पूजा
  • वार्ड 4 से ओमप्रकाश सैनी
  •  वार्ड 7 से चेतराम सैनी
  •  वार्ड 11 से सुषमा
  •  वार्ड 12 से निखिल मांढैया
  •  वार्ड 19 से निहाल यादव
  • वार्ड 21 से संतोष यादव
  •  वार्ड 22 से देवेंद्र शर्मा
  •  वार्ड 23 से रीना गुप्ता
  •  वार्ड 24 से नीरज 
  •  वार्ड 31 से प्रदीप पिंकी भार्गव 
  • अन्य वार्डों पर ज्यादातर निर्दलीय जीते

Rewari Nikay Chunav Result LIVE: रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में बीजेपी की विनीता पिप्पल जीतीं

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में बीजेपी जीत गई है. बीजेपी की महिला उम्मीदवार विनीता पिप्पल अध्यक्ष चुनाव जीत गई हैं. उन्होंने  21 हज़ार वोटों से जीत हासिल की है. 

Panchkula Mayor Election Result: पंचकूला मेयर चुनाव में बीजेपी के श्याम बंसल आगे

पंचकूला में नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर 11वें राउंड की काउंटिंग में बीजेपी के श्याम बंसल आगे चल रहे हैं.  श्यामलाल बंसल को 35155 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को 115666 वोट मिले हैं. वहीं इनेलो प्रत्याशी मनोज अग्रवाल 2497 वोट के साथ तीसरे नंबहबर पर हैं.

Panchkula Nikay Chunav Result LIVE: पंचकूला नगर निगम में बीजेपी के10 पार्षद जीते

  • वार्ड नंबर 1- डॉ परमजीत कौर लुभाना
  • वार्ड नंबर 2- परमजीत कौर 
  • वार्ड नंबर 3- सुरेश कुमार वर्मा 
  • वार्ड नंबर 4- भारत हितैषी
  • वार्ड नंबर 5-जयकुमार कौशिक 
  • वार्ड नंबर 6 -पार्थ गुप्ता 
  • वार्ड नंबर 7 -ज्योति प्रसाद 
  • वार्ड नंबर 8-राजकुमार जैन 
  • वार्ड नंबर 9-हरेंद्र मलिक 
  • वार्ड नंबर 10-शेखर 

Panchkula Nikay Chunav Result LIVE: हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाए वोट चोरी के आरोप

पंचकूला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई है, जिसके बहाद कांग्रेस समेत अन्य प्रत्याशियों ने वोट चोरी का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया. ये आरोप वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश सिंगला ने लगाए हैं.

Ambala Nikay Chunav Result LIVE: अंबाला में बीजेपी की जीत, अक्षिता सैनी बनेंगी मेयर

अंबाला नगर परिषद मेयर चुनाव में बीजेपी की अक्षिता सैनी जीत गई हैं.  वह अब अंबला की मेयर बनेंगी. 

Sonipat Nagar Nigam Election Result: सोनीपत नगर निगम में कांग्रेस ने एक और सीट जीती

वार्ड नंबर 19- कांग्रेस के राजेश को मिले 2754 वोट

बीजेपी के अनिल ठाकुर को मिले- 1509 वोट

AAP के विकास दहिया को मिले 80 वोट

निर्दलीय सचिन को मिले 235 वोट

नोटा – 29

1245 वोटों से कांग्रेस जीती

Ambala Nikay Chunav Result LIVE: बीजेपी के राजीव जैन दोबारा बनेंगे सोनीपत के मेयर

हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी के लिए खुशखबरी है. अंबाला और सोनीपत में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है. दोनों नगर निगमों में पार्टी ने अब तक बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. कांग्रेस अंबाला में सिर्फ एक सीट जीत सकी वहीं सोनीपत में भी हालत ऐसी ही है. राजीव जैन दूसरी बार सोनीपत मेयर चुनाव जीत गए हैं.

Sonipat Nagar Nigam Election Result: सोनीपत के वार्ड-18 से बीजेपी की सुनीता देवी विजयी

  • बीजेपी उम्मीदवार सुनीता देवी ने कांग्रेस की सोनम को 1477 वोटों से हराया.
  • सुनीता को मिला 3571 वोट
  • सोनम को मिले 2094 वोट
  • निर्दलीय मुनीश देवी को मिले 1776 वोट
  • नोटा-93

Uklana Nikay Chunav Result: उकलाना में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रीमा सोनी जीतीं

उकलाना में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रीमा सोनी के जीतने के बाद समर्थकों ने विजय जुलूस नविकालकर खुशी मनाई. रीमा सोनी ने भारतीय जनता पार्टी की निकिता गोयल को 2800 से अधिक वोटो से हराया है. 

Ambala Nikay Chunav Result LIVE: जीतने वाले बीजेपी प्रत्याशियों ने निकाला जुलूस

Ambala Nikay Chunav Result LIVE: बीजेपी प्रत्याशियों ने मनाया जीत का जश्न

अंबाला नगर निगम चुनाव में बीजेपी के ज्यादातर प्रत्याशियों के जीतने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर खुशियां मनाईं.  

Ambala Nikay Chunav Result LIVE:कांग्रेस का खाता खुला, वार्ड 8 से गुंजित कौर जीतीं

अंबाला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का खाता खुल गया है. वार्ड 8 से गुंजित कौर ने जीत हासिल की है.

Uklana Nikay Chunav Result: उकलाना के वार्डों के नतीजे देखें

  • वार्ड 4- सीमा गोयल जीतीं
  • वार्ड 5- सुमित जीते
  • वार्ड 6- जतिन जीते
  • वार्ड 7-अभयराम जीते
  • वार्ड 8- हरीश कुमार जीते
  • वार्ड 9-परवीन की जीत
  • वार्ड 10-परवीन की जीत
  • वार्ड 11- लवली की जीत
  • वार्ड 12- रश्मि जीतीं
  • वार्ड 13- राजेश कुमार जीते
  • वार्ड 14- सविता जीतीं
  • वार्ड 15- सुनीता जीतीं
  • वार्ड 16- राजेश कुमार जीते

Panchkula Nikay Chunav Result LIVE: 4 राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी को बढ़त

  • बीजेपी के शाम लाल बंसल-13473 वोट
  • कांग्रेस की सुधा भारद्वाज-4539 वोट
  • AAP के राजेश कुमार 408 वोट

Sonipat Nikay Chunav Result LIVE: सोनीपत निकाय चुनाव में बीजेपी का दबदबा

  •  वार्ड नंबर 7 से बीजेपी उम्मीदवार मुनीराम ठेकेदार 271 वोटों से जीते. उनको 1708 वोट मिले. 
  • कांग्रेस उम्मीदवार विजेंदर को 1437 वोट मिले

Sonipat Nikay Chunav Result LIVE: 8 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी 18540 वोटों से आगे

बीजेपी उम्मीदवार राजीव जैन-49736 वोट

कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान-31196 वोट

Panchkula Chunav Result LIVE: पंचकूला में कौन कितने वाटों से चल रहा आगे?

पंचकूला के वार्ड नंबर 1 से भाजपा प्रत्याशी परमजीत कौर आगे. (परमजीत कौर को मिले 1791 वोट, वहीं कांग्रेस की पायल सोढ़ी को मिले 821 वोट)

आम आदमी पार्टी के अमृत कौर को मिले 345 वोट 

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी चारु चावला 504 वोट के साथ पीछे चल रही है

वार्ड नंबर 3 से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार वर्मा आगे. (बीजेपी कैंडिडेट सुरेश शर्मा को मिले 829 वोट, वहीं बीनू राव 485 वोट के साथ दूसरे नंबर पर, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश सिंगल 458 वोट के साथ तीसरे नंबर पर)

वार्ड नंबर 4 से भाजपा प्रत्याशी भारत हितैषी आगे. (भारत हितैषी जो कि भाजपा प्रत्याशियों ने मिले 1195 वोट, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजीव चौधरी को मिले 562 वोट)

वार्ड नंबर 5 से भाजपा प्रत्याशी जयकुमार कौशिक शानदार लीड के साथ आगे. (भाजपा के जयकुमार कौशिक को मिली 956 वोट, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विजय कुमार शर्मा को मिले 467 वोट)

वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता आगे. (पार्थ गुप्ता को मिले 678 वोट, वहीं दूसरे नंबर पर रहे प्रवीण कुमार गोयल 471 वोट के साथ, कांग्रेस के दर्शन लाल को मिले 270 वोट)

पंचकूला के वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय उम्मीदवार प्रेम कुमार आगे. (प्रेम कुमार जो कि निर्दलीय उम्मीदवार है उन्हें मेरे 524 वोट, वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी ज्योति प्रसाद 332 वोट के साथ, कांग्रेस के प्रत्याशी पंकज को मिले 207 वोट)

वार्ड नंबर 8 से भाजपा के राजकुमार जैन आगे. (राजकुमार जैन जो कि भाजपा प्रत्याशी हैं उन्हें मिले 695 वोट, कांग्रेस की उषा रानी 623 वोट के साथ दूसरे नंबर पर, वहीं आम आदमी पार्टी के विनोद कुमार 231 वोट के साथ तीसरे नंबर पर.)

वार्ड नंबर 9 से भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक आगे. (भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक को मिले 965 वोट, वहीं कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह को मिले 440 वोट)

वार्ड नंबर 10 से भाजपा प्रत्याशी शेखर आगे. (शेखर को मिले 460 वोट, वहीं कांग्रेस उम्मीदवार बलजीत सिंह को मिले 410 वोट, जबकि इनेलो उम्मीदवार अंकुश कुमार को मिले 395 वोट)

Rewari Chunav Result LIVE: रेवाड़ी नगर परिषद वार्ड चुनाव में जीकने वाले उम्मीदवार

  • वार्ड 1- शिल्पी शर्मा निर्दलीय जीती
  • वार्ड 2- पूजा बीजेपी जीती
  • वार्ड 3- प्रवीण चौधरी कांग्रेस जीते
  • वार्ड 4- ओमप्रकाश सैनी BJP जीते
  • वार्ड 5-  पूनम कुमारी निर्दलीय जीती
  • वार्ड 6- गोपाल सैनी, निर्दलीय जीते
  • वार्ड 7-  चेतराम सैनी, BJP जीते
  • वार्ड 8-  पूनम सतीजा, निर्दलीय जीती 
  • वार्ड 9- सचिन, निर्दलीय जीते
  • वार्ड 10-  पवन बठला- निर्दलीय जीते 
  • वार्ड 11- से सुषमा बीजेपी जीती
  • वार्ड 12- निखिल मांढैया BJP जीते
  • वार्ड- 13- संतोष निर्दलीय 
  • वार्ड 14- से निर्दलीय चंदन यादव जीते
  • वार्ड 16 से निर्दलीय मुकेश वर्मा जीते
  • वार्ड 17 से निर्दलीय सुचित्रा चांदना जीती

Ambala Chunav Result LIVE:अंबाला के वार्ड-4 और 5 से बीजेपी उम्मीदवार जीते

  • वार्ड-4 बीजेपी के वीरेंद्र नाथ जीते
  •  वार्ड 5 से राजेश मेहता  बीजेपी जीते

Panchkula Chunav Result LIVE:पंचकूला मेयर पद के लिए पहले राउंड का रिजल्ट देखें

पंचकूला में नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए पहले राउंड का रिजल्ट आ गया है. बीजेपी के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल पहले राउंड के बाद 2279 वोट से आगे चल रहे हैं.  

  • भाजपा के श्यामलाल बंसल को मिले 3812 वोट मिले हैं. 
  • कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को 1533 वोट मिले हैं. 
  • आम आदमी पार्टी उम्मीदवार राजेश कुमार 302 वोट के साथ तीसरे नंबर पर
  •  इनेलो के मनोज अग्रवाल को मिले 48 वोट।
  • निर्दलीय उम्मीदवार करनैल सिंह बांगड़ को मिले 12 वोट
  • निर्दलीय उम्मीदवार चौधरी चंदन सिंह को मिले 16 वोट
  • नोटा को मिले 49 वोट

Rewari Chunav Result LIVE: रेवाड़ी नगर निकाय चुनाव का रिजस्ट देखें

  • वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय शिल्पी शर्मा की जीत
  • वार्ड नंबर 2 से भाजपा की प्रत्याशी पूजा विजय
  • वार्ड नं 3 से कांग्रेस के प्रवीन चौधरी जीते
  • वार्ड नंबर 4 से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सैनी विजय

Ambala Chunav Result LIVE: अंबाला में बीजेपी के 3 प्रत्याशी जीते

  • वार्ड 1 से विशाल राणा 72 वोटों से जीते
  • वार्ड 2 से वरखा सहोता जीते
  • बीजेपी प्रत्याशी मनीष आनंद जीते

Sonipat Chunav Result LIVE: सोनीपत में बीजेपी- कांग्रेस के बीच टाई

सोनीपत नगर निगम चुनाव में बैलेट पेपर की गिनती के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के बीच टाई हो गया है. कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान और बीजेपी के राजीव जैन को दो-दो वोट पड़े हैं.

Sonipat Chunav Result LIVE: वार्ड नंबर-1 से कांग्रेस प्रत्याशी जय कुमार खत्री जीते

सोनीपत के पार्षद चुनाव में वार्ड नंबर एक से कांग्रेस प्रत्याशी जय कुमार खत्री जीत गए हैं. 

Haryana Municipal Election Result LIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही वोटों की गिनती

Ambala Nikay Chunav Result LIVE: अंबाला के 20 पार्षद और एक मेयर पद के लिए मतगणना जारी

 अंबाला के 20 पार्षद और एक मेयर पद के लिए मतगणना पुलिस के कड़े पहरे के बीच चल रही है.  प्रत्याशियों की धड़कने हुई तेज हैं. 

Panchkula Nikay Chunav Result LIVE:पंचकूला का नया मेयर कौन होगा?

पंचकूला नगर निगम चुनाव में इस बार बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है. बीजेपी ने मेयर पद के लिए श्याम लाल बंसल को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस भी अपनी महिला उम्मीदवार सुधा भारद्वाज को मैदान में उतारा है. मतगणना के शुरुआती रुझानों को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और समर्थकों में उत्साह का माहौल बना हुआ है.

Panchkula Nikay Chunav Result LIVE: आज होगा मेयर और वार्ड प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

पंचकूला में मेयर और वार्ड प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज मतगणना के साथ शुरू हो गया है. 

सुबह से ही काउंटिंग सेंटर के बाहर प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और हर राउंड की मतगणना पर सभी की नजर बनी हुई है.

Haryana Nikay Chunav Result LIVE: अंबाला नगर निगम के वार्ड पार्षद उम्मीदवार

  •  वार्ड-1 से विशाल राणा
  •  वार्ड-2 से वरखा सहोता
  • वार्ड-3 से मनीष आनंद
  • वार्ड-4 से वरिंद्र नाथ
  •  वार्ड-5 से राजेश मेहता
  • वार्ड-6 से अर्चना छिब्बर सहित कुल 20 वार्डों के उम्मीदवारों 

Haryana Election Result LIVE: पंचकूला नगर निगम के वार्ड पार्षद उम्मीदवार

  •  वार्ड-1 से परमजीत कौर
  • वार्ड-2 से परमजीत कौर
  •  वार्ड-3 से सुरेश वर्मा
  •  वार्ड-4 से भारत हितेशी
  • वार्ड-5 से जय कौशिक
  •  वार्ड-6 से पार्थ गुप्ता
  • वार्ड-7 से ज्योति प्रसाद
  •  वार्ड-8 से राजकुमार जैन
  •  वार्ड-9 से हरेन्द्र मलिक 
  •  वार्ड-10 से शेखर पांडेय
  •  वार्ड-11 से अनुराधा पुरी
  • वार्ड-12 से राकेश जगोता
  •  वार्ड-13 से दीपक गर्ग
  • वार्ड-14 से राकेश गोयल
  •  वार्ड-15 से प्रियंका
  • वार्ड-16 से निर्मला देवी
  •  वार्ड-17 से सुदेश बिडला
  •  वार्ड-18 से पूजा देवी
  •  वार्ड-19 से मनीषा रानी
  • वार्ड-20 से गौतम राणा

झज्जर में नगर परिषद के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत

झज्जर में नगर परिषद के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी विकास ने जीत हासिल की है. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सुधांशु को हरा दिया है. 

हरियाणा निकाय चुनाव के वोटों की गिनती शुरू

हरियाणा निकाय चुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. कहां कौन मारेगा बाजी, थोड़ी देर में साफ हो जाएगा.

भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में हार गई थी कांग्रेस

2025 निकाय चुनाव में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी. पार्टी को सोनीपत और रोहतक में भी हार मिली थी. जबकि सोनीपत में कांग्रेस के मेयर थे. रोहतक को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ माना जाता है.

2025 के हरियाणा निकाय चुनाव में बजा था बीजेपी का डंका

साल 2025 के हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी का डंका बजा था. बीजेपी ने नगर निकाय चुनावों में प्रचंड जीत हासल करते हुए 10 में से 9 महापौर पदों पर कब्जा जमाया था.

सुरक्षा के बीच मतगणना केंद्रों तक पहुंचेंगी ईवीएम मशीनें

प्रवक्ता ने कहा कि ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्रों तक लाने तथा मतगणना उपरांत पुनः सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के दौरान विशेष पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी. इसके अलावा अवांछित और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं.

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वोट काउंटिंग में कोई गड़बड़ी न हो इसे लेकर मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सिर्फ अधिकृत लगों को ही मतगणना केंद्रों पर जाने की अनुमति होगी.

अंबाला, पंचकूला समेत इन जगहों पर आज वोटों की गिनती

अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में महापौर और वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए, रेवाड़ी नगर परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव के लिए और रोहतक जिले के सांपला, रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा और हिसार जिले के उकलाना की नगर समितियों में अध्यक्षों और पार्षदों के चुनाव के लिए 10 मई को मतदान हुआ था. इन सभी जगहों पर आज वोटों की गिनती होनी है.

वोटों की गिनती से पहले बीजेपी में उत्साह

हरियाणा में वोटों की गिनती से पहले ही बीजेपी में उत्साह का माहौल है. चर्चा सिर्फ जीत-हार तक ही सीमत नहीं है बल्कि किस निकाय में पार्टी कितने वोटों के अंतर से जीतेगी इस पर भी नजर है. 

निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना प्रक्रिया संपन्न करवाने के निर्देश

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं. चुनाव आयोग ने निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना प्रक्रिया संपन्न करवाने के निर्देश दिए हैं. 

हरियाणा में 10 मई को हुआ था निकाय चुनाव

हरियाणा के अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों समेत स्थानीय निकाय चुनाव के लिए 10 मई को 54.5 प्रतिशत मतदान हुआ था. 

614 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

हरियाणा निकाय चुनाव में कुल 614 उम्मीदवार मैदान में हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. कौन जीतेगा ये आज साफ हो जाएगा. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com