ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार पीएम मोदी आज अपने गृह राज्य गुजरात में दो दिवसीय दौरे पर हैं. दाहोद में पीएम मोदी ने लोको मैन्युफैक्चरिंग शॉप-रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का उद्घाटन किया. इससे पहले गुजरात पहुंचने पर पीएम मोदी का वडोदरा और दाहोद में रोड शो हुआ. पीएम मोदी के स्वागत में लोगों की भारी भीड़ जुटी थीं. लोग अपने हाथों में तिरंगे झंडे को लेकर पीएम का स्वागत करते नजर आए. पीएम मोदी के इस रोड शो में कर्नल सोफिया कुरैशी की फैमिली भी पहुंचीं थीं. पीएम अपने दौरे के दौरान 82,000 करोड़ रुपए के लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. ये भी अजीब इत्तेफाक है कि आज से ठीक 11 साल पहले यानि 26 मई 2014 में पीएम मोदी ने दिल्ली में पीएम पद की शपथ ली थीं और आज ही के दिन पीएम मोदी अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचे हैं.

लोको मैन्युफैक्चरिंग शॉप-रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का उद्घाटन
रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार के अनुसार, नई सेवाओं में साबरमती-वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस शामिल हैं. प्रधानमंत्री सबसे पहले दाहोद में लोको मैन्युफैक्चरिंग शॉप-रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद वह खरोद, दाहोद में लोगों को संबोधित करेंगे और 24,000 करोड़ रुपये की रेलवे और अन्य सरकारी परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीएम मोदी सोमनाथ-अहमदाबाद वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे
पहली ट्रेन, साबरमती-वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस, साबरमती स्टेशन को प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के पास वेरावल को जोड़ेगी. यह गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी. इस रेलगाड़ी में आठ डिब्बे होंगे और इससे गुजरात के सबसे प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक सोमनाथ की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ-अहमदाबाद वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और दाहोद में रेलवे उत्पादन इकाई का उद्घाटन करेंगे, जिसे 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्थापित किया गया है.
दूसरी ट्रेन वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस है, जो वलसाड और दाहोद के बीच रोजाना चलेगी. इसमें 17 कोच होंगे और यह 346 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यह वलसाड से सुबह 5:50 बजे रवाना होगी. ट्रेन संख्या 19011 वलसाड से दाहोद तक चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 19012 दाहोद से वलसाड के बीच चलेगी. वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस मार्ग पर 12 स्टेशनों पर रुकेगी: बिलिमोरा जंक्शन, नवसारी, सूरत, अंकलेश्वर जंक्शन, भरूच जंक्शन, मियागाम कर्जन, वडोदरा जंक्शन, समलाया जंक्शन, डेरोल, गोधरा जंक्शन, पिपलोद जंक्शन और लिमखेड़ा. यह सप्ताह के सभी दिनों में चलेगी.
गुजरात में पर्यटन में मिलेगा बढ़ावा
इन ट्रेनों के शुभारंभ का उद्देश्य क्षेत्रीय संपर्क में सुधार करना तथा गुजरात में पर्यटन और दैनिक आवागमन को बढ़ावा देना है. प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को दाहोद में एक लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन करेंगे और एक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद वे भुज जाएंगे और 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. वे दोनों जगहों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
गांधीनगर में पीएम मोदी का दो किलोमीटर लंबा रोड शो
27 मई की सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर में दो किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे, जहां 30,000 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे. रोड शो के बाद वह महात्मा मंदिर में 5,536 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1,006 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 22,055 घरों का उद्घाटन भी करेंगे और साबरमती रिवरफ्रंट के तीसरे चरण की आधारशिला रखेंगे, जिसे 1,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं