- गुजरात के कच्छ जिले में महिला पुलिस अधिकारी अरुणाबेन नटूभाई जादव की उनके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी.
- आरोपी दिलीप डांगचिया, जो सीआरपीएफ में कांस्टेबल हैं, ने सुबह अंजार पुलिस स्टेशन जाकर अपराध स्वीकार किया.
- अरुणाबेन अंजार पुलिस स्टेशन में सहायक उप-निरीक्षक के पद पर तैनात थीं और आरोपी भी वहीं का निवासी था.
गुजरात के कच्छ जिले में एक महिला पुलिस अधिकारी की शुक्रवार रात उसके लिव-इन पार्टनर, सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल ने हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम दिलीप डांगचिया और वह शनिवार सुबह अंजार पुलिस स्टेशन पहुंचा था. पीड़िता की तैनाती इसी पुलिस स्टेशन पर थी. पुलिस स्टेशन पर पहुंचकर अपना अपराध कबूल कर लिया था. अरुणाबेन नटूभाई जादव, कच्छ के अंजार पुलिस स्टेशन में सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) के पद पर कार्यरत थीं.
इंस्टाग्राम से हुआ था कॉन्टैक्ट
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात, 25 वर्षीय अरुणाबेन और उसके साथी के बीच अंजार स्थित उनके घर पर झगड़ा हुआ. इस दौरान उसने उसकी मां के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की. अंजार संभाग के पुलिस उपाधीक्षक (डीवाईएसपी) मुकेश चौधरी ने बताया, 'बहस इतनी बढ़ गई कि दिलीप ने गुस्से में अरुणाबेन का गला घोंट दिया.' आरोपी, जो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में मणिपुर में तैनात है, अरुणा के साथ लंबे समय से रिश्ते में था. पुलिस ने बताया कि दोनों शादी करने की योजना बना रहे थे. पुलिस ने कहा, 'वो साल 2021 से इंस्टाग्राम के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में थे और तब से साथ रह रहे हैं.' पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं