विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2017

गुजरात में IPS अधिकारी ने चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी नौकरी, भाजपा से टिकट मिलने का दावा

गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए एक आईपीएस अधिकारी ने अपना इस्तीफा दे दिया है.

गुजरात में IPS अधिकारी ने चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी नौकरी, भाजपा से टिकट मिलने का दावा
प्रतीकात्मक तस्वीर
अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी स्तर से लेकर व्यक्तिगत स्तर तक सभी तैयारियां कर रहे हैं. गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए एक आईपीएस अधिकारी ने अपना इस्तीफा दे दिया है. चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा देने वाले पी सी बरांडा ने कहा कि गुजरात की सत्ता में काबिज भारतीय जनता ने उन्हें भिलोदा (अनुसूचित जनजाति) सीट से टिकट देने का वादा किया है.

आईपीएस अधिकारी पी सी बरांडा गुजरात के अरावली जिले में भिलोदा से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है. राज्य सरकार ने बुधवार को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया. इस बात की पुष्टि खुद 58 वर्षीय आईपीएस अधिकारी ने की है कि सरकार ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है. 

यह भी पढ़ें - भाजपा के लिए ताबड़तोड़ रैलियों और रोड शो से मिशन गुजरात की नईया पार लगाएंगे पीएम मोदी

उन्होंने दावा किया कि भिलोदा में अब तक विकास से दूर है और भिलोदा क्षेत्र में विकास लाने के लिए ही वो इस्तीफा दिया है, ताकि राजनीति में आकर वो इस क्षेत्र का विकास कर सकेंगे. बता दें कि साल 2012 में इस सीट से कांग्रेस के नेता अनिल जोशिआरा जीते थे. 

यह भी पढ़ें - गुजरात विधानसभा चुनाव: चुनाव के लिए भेजे जाएंगे 60 हजार सुरक्षा कर्मी

बरांडा ने कहा कि 'मैंने कुछ दिन पहले इस्तीफा दिया था और आज मुझे इस्तीफे को स्वीकार किये जाने की जानकारी मिली.' उन्होंने कहा  कि मैं पार्टी से मंजूरी मिलने के बाद आने वाले दिनों में भाजपा उम्मीदवार के रूप में भिलोदा से अपना नामांकन पत्र दाखिल करूंगा. पार्टी द्वारा मुझे टिकट देने का वादा करने के बाद ही मैंने इस्तीफा दिया था.

VIDEO: गुजरात का गढ़ : राजनीति के मंदिर मार्ग पर राहुल गांधी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujrat Assembly Polls 2017, Gujrat Assembly Elections 2017, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com