विज्ञापन

सिर पर हेलमेट, छिपा रखा था बाइक नंबर... धनबाद BJP विधायक रागिनी सिंह के घर बम फेंकने के मामले में क्या कुछ पता चला?

पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर दी है और तीन विशेष टीम गठित कर दी हैं. जांच में जल्द ही ब्रेकथ्रू की उम्मीद है. यह घटना धनबाद के अपराधी तत्वों की बौखलाहट को दर्शाती है, जहां कोयला व्यवसाय और राजनीति का गहरा कनेक्शन है. फिलहाल इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है.

सिर पर हेलमेट, छिपा रखा था बाइक नंबर... धनबाद BJP विधायक रागिनी सिंह के घर बम फेंकने के मामले में क्या कुछ पता चला?
धनबाद की BJP विधायक रागिनी सिंह के घर पर बम से हमला किया गया.
  • झारखंड के धनबाद जिले में विधायक रागिनी सिंह के आवास पर दो सुतली बम फेंकने की घटना रविवार रात हुई.
  • बमबारी में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन संपत्ति को मामूली नुकसान पहुंचा और इलाके में दहशत फैल गई.
  • पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तीन विशेष जांच टीम गठित कर आरोपी अपराधियों की तलाश शुरू की.
धनबाद:

झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला स्टील गेट पर स्थित झरिया विधायक रागिनी सिंह का आलीशान आवास 'सिंह मेंशन' रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे बदमाशों के निशाने पर आ गया. दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने अचानक दो सुतली बम फेंक दिए. पहला बम सिंह मेंशन के मुख्य गेट के अंदर गिरा, जबकि दूसरा गेट के ठीक बाहर पटक दिया गया. धमाकों की जोरदार आवाज ने न सिर्फ आवास के अंदर खलबली मचा दी, बल्कि आसपास के पूरे इलाके को दहला दिया. स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, कईयों को लगा कि कोई बड़ा आतंकी हमला हो गया है. रविवार रात हुई इस बमबारी से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में लगी है. अभी तक तक जांच में इस मामले में क्या कुछ पता चला, आइए जानते हैं. 

धमाके की आवाज सुन घबराहट में आए परिजन

बताया गया कि सिंह मेंशन में तैनात सुरक्षा गार्डों ने फौरन सतर्कता बरती और परिसर की घेराबंदी की. विधायक रागिनी सिंह के परिवार के सदस्य भी धमाके की आवाज सुनकर घबराहट में बाहर आ धमके. कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन संपत्ति को मामूली नुकसान पहुंचा. परिवार ने तुरंत धनबाद पुलिस को सूचना दी. खबर मिलते ही सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी अपने-अपने थानों से भारी पुलिस बल लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए.

पुलिस की जांच के बाद हुए ये शुरुआती खुलासे

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आसपास के इलाके में छापेमारी शुरू कर दी. एसपी ऋतिक श्रीवास्तव ने बताया कि अपराधी हेलमेट पहने थे और बाइक का नंबर प्लेट ढककर आए थे. अंधेरे का फायदा उठाकर वे फरार हो गए. प्रारंभिक जांच में यह साफ हो गया कि बम घरेलू सुतली बम थे, जो स्थानीय गुंडों द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं. पुलिस को शक है कि यह राजनीतिक दुश्मनी या पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है, क्योंकि रागिनी सिंह झरिया क्षेत्र में सक्रिय BJP विधायक हैं और कोयला माफिया से जुड़े मुद्दों पर मुखर रहती हैं.

इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद सरायढेला और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई. स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकानें जल्दी बंद कर लीं, जबकि रात्रिकालीन आवागमन थम सा गया. विधायक रागिनी सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, "यह कायराना हमला हमारी हिम्मत नहीं तोड़ सकता. दोषियों को सजा मिलेगी." BJP नेताओं ने इसे साजिश करार देते हुए राज्य सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर दी है और तीन विशेष टीम गठित कर दी हैं. जांच में जल्द ही ब्रेकथ्रू की उम्मीद है. यह घटना धनबाद के अपराधी तत्वों की बौखलाहट को दर्शाती है, जहां कोयला व्यवसाय और राजनीति का गहरा कनेक्शन है. फिलहाल इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें - धनबाद के कोयला से जग जगमगाया, मगर 77 साल में यहां के इस गांव ने क्या पाया?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanbad, Dhanbad Crime, Dhanbad Crime News, SINGH MANSION Bomb Attack, BJP MLA Ragini Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com