विज्ञापन

FIFA World Cup: 'अब मेरा समय खत्म हो गया...' उस रात मेसी ने क्यों फुटबॉल को कह दिया था अलविदा?

Messi in FIFA World cup Final: मेसी आज दुनिया के सबसे महान खिलाड़ी हैं लेकिन महान खिलाड़ियों के लिए भी कभी-कभी करियर में एक ऐसा दिन या समय आता है जब वह खिलाड़ी सबकुछ छोड़कर शांत होना चाहता है. मेसी के करियर में भी यह समय आया था.

FIFA World Cup: 'अब मेरा समय खत्म हो गया...' उस रात मेसी ने क्यों फुटबॉल को कह दिया था अलविदा?
Messi, FIFA World cup 2026

Lionel Messi, FIFA World cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में अजेंटीना और स्पेन एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर होगी. यह मैच अजेंटीना के कप्तान मेसी के लिए काफी अहम रहेगा. इस वर्ल्ड कप में मेसी ने 8 गोल किए हैं. मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2022 में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. अब यदि मेसी इस वर्ल्ड कप में खिताब जीतने में सफल रहते हैं तो वह फुटबॉल इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन जाएंगे, जिन्होंने दो बार अपनी टीम को फीफा वर्ल्ड कप जिताया हो. मेसी दुनिया के महान फुटबॉलर हैं और उनके नाम कई रिकॉर्ड है. आज जब मेसी अपने करियर में दूसरी बार खिताब जीतने के करीब है लेकिन उनके करियर में एक समय ऐसा आया था जब उनका करियर वर्ल्ड कप के बिना खत्म हो सकता था. 

Latest and Breaking News on NDTV

जब मेसी ने कर दिया था संन्यास का ऐलान

लियोनेल मेसी ने जून 2016 में कोपा अमेरिका फ़ाइनल में हार के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले लिया था. उन्होंने दो महीने बाद ही अपना फैसला बदल लिया था. 

खुद के परफॉर्मेंस से तंग आ चुके थे

एक खिलाड़ी के लिए मानसिक स्थिति उसकी शारीरिक क्षमता जितनी ही महत्वपूर्ण होती है, एक मजबूत मानसिक स्थिति दबाव में बेहतर निर्णय लेने, असफलता को स्वीकार करने और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने  में मदद करती है, लेकिन 2016 में उस एक मिस ने मेसी के दिल और दिमाग  पर गहरा असर छोड़ा था. 

 जून 2016 में इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा

 जून 2016 में इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की थी, उस साल कोपा अमेरिका के फाइनल में अर्जेंटीना को चिली से हार का सामना करना पड़ा था और मेसी पेनल्टी शूटआउट में गोल नहीं कर पाए थे, अपने खेल से मेसी इतना निराश हो गए थे कि उन्होंने फुटबॉल से खुद को अलग करने का फैसला कर लिया था. 

उस दौरान अर्जेंटीना के साथ मेसी की यह 9 साल में चौथी बड़ी फाइनल हार थी और वे इससे तंग आ चुके थे, BBC स्पोर्ट के अनुसार, उस समय साउथ अमेरिकी खिलाड़ी ने कहा था,"मेरे लिए, नेशनल टीम का सफर खत्म हो गया है. मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की. चैंपियन न बन पाना दुखद है. चार फाइनल खेले, मैंने कोशिश की. यह वह चीज़ थी जिसे मैं सबसे ज्यादा चाहता था, लेकिन मैं इसे हासिल नहीं कर सका, इसलिए मुझे लगता है कि अब सब खत्म हो गया है. मुझे लगता है कि यह सभी के लिए सबसे अच्छा है. सबसे पहले मेरे लिए, फिर बाकी सबके लिए."

Latest and Breaking News on NDTV

अगस्त 2016 में की वापसी

हालांकि, मेसी, जिन्हें अल्जीरिया के खिलाफ मैच से में मौका नहीं मिला था, आखिरकार अगस्त 2016 में अर्जेंटीना की टीम में लौट आए.. उन्होंने अपने देश के प्रति अपने प्यार को इसका मुख्य कारण बताया. गार्जियन के अनुसार, मेसी ने रिटायरमेंट से खुद को वापस लाने वाले फैसले को लेकर कहा, "हमें अर्जेंटीना के फुटबॉल में कई चीज़ें ठीक करने की ज़रूरत है, लेकिन मैं इसे अंदर से करना पसंद करूँगा, न कि बाहर से आलोचना करना.. पिछले फाइनल वाले दिन मेरे दिमाग में कई बातें चल रही थीं और मैंने सचमुच टीम छोड़ने के बारे में सोचा था, लेकिन मुझे इस देश और इस जर्सी से बहुत प्यार है. मैं उन सभी लोगों का आभारी हूं जो चाहते थे कि मैं अर्जेंटीना के लिए खेलना जारी रखूं उम्मीद है कि हम जल्द ही उन्हें जश्न मनाने का मौका दे पाएंगे"

रिटायरमेंट का फैसला बदलने के बाद किया चमत्कार

रिटायरमेंट का फैसला बदलने के 5 साल बाद, अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी ने अपनी टीम को 2021 कोपा अमेरिका जिताया और फिर 2022 में अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप जीतने पर सबसे बड़ा इनाम हासिल किया. इतना ही नहीं, मेसी ने 2024 में एक और कोपा अमेरिका का खिताब भी जीता. अब मेसी 2026 में अपनी टीम को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने के करीब  हैं. 

आज अगर मेसी 2016 में इंटरनेशनल फ़ुटबॉल से रिटायर होने के अपने फ़ैसले पर अड़े रहते, तो उनके लिए सब कुछ बहुत अलग हो सकता था.

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup Final: लामिन यमाल ही नहीं, मेसी के साथ बचपन में दिखे ये 3 स्पेनिश स्टार, अब World Cup Final में देंगे टक्कर

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Final: मेसी के पास इतिहास रचने का मौका, दांव पर होंगे 10 बड़े रिकॉर्ड

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lionel Messi, 2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com