Saudi Football Team Rolls-Royce: कतर के लुसैल स्टेडियम में दो बार की फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन अर्जेंटीना पर सऊदी अरब की 2-1 से जीत (Saudi Arabia beat Argentina) इस टूर्नामेंट के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक थी. कई लोगों ने अर्जेंटीना की हार को वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) के इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर बताया. वर्ल्ड रैंकिंग में अर्जेंटीना और सऊदी अरब के बीच 48 रैंक के फासले की वजह से लोगों ने सऊदी अरब से फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के नेतृत्व वाली अर्जेंटीना की हार की उम्मीद नहीं की थी. इससे पहले अर्जेंटीना तीन साल से अजेय चल रही थी और 2022 के टूर्नामेंट को जीतने के लिए पसंदीदा टीमें में से एक है.
इस मैच (Argentina vs Saudi Arabia) के बाद सऊदी फैंस सातवें आसमान पर थे और जश्न मनाने के लिए किंग ने देश में अगले दिन छुट्टी का ऐलान कर दिया गया. इसके अलावा ऐसी खबरें सामने आई कि इस शानदार जीत के बाद सऊदी अरब फुटबॉल टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को देश के शाही परिवार द्वारा एक रोल्स रॉयस (Rolls Royce Luxury Car) लग्जरी कार गिफ्ट की जाएगी. ऐसा कहा जा रहा था कि कतर से लौटने पर प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद प्रत्येक फुटबॉलर को RM6 मिलियन रोल्स रॉयस फैंटम भेंट करेंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
* FIFA World Cup: रॉबर्ट लेवांडोव्स्की की पोलैंड ने सऊदी अरब को सौंपी पहली हार, 2-0 से हराया
* India's Playing 11 vs NZ: दूसरे वनडे में क्या दीपक चाहर को आजमाएगी टीम इंडिया? ऐसी होगी संभावित टीम
लेकिन सऊदी अरब की राष्ट्रीय टीम (Saudi Arabia Football team) के फुटबॉलरों में से एक ने उन अफवाहों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि कतर वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मैच में अर्जेंटीना को हराने के लिए हर एक खिलाड़ी को रोल्स-रॉयस कार से पुरस्कृत किया गया था.
صحفي بريطاني لصالح الشهري 🗣️
— موقع جول السعودي - GOAL (@GoalSA) November 25, 2022
"سمعت أنكم حصلتم على سيارات فارهة بعد الفوز على الأرجنتين؟ أي لون اخترته لسيارتك؟". 🤔
صالح 💬
"لا لا هذا غير صحيح ولم يحدث! نحن هنا لخدمة الوطن فقط". 🇸🇦 🔝#المونديال_مع_جول | #FIFAWorldCup | #Qatar2022 | #الصقور pic.twitter.com/DPsyeJnVYH
सालेह अलशहरी (Saleh Alshehri) ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, "हम यहां अपने देश का प्रतिनिधित्व करने और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए हैं, इसलिए यह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है." अलशहरी ने सवाल पूछने वाले पत्रकार को यह भी समझाया कि अपने देश की सेवा करना ही एकमात्र इनाम है जिसकी उन्हें जरूरत है.
अर्जेंटीना पर इस आश्चर्यजनक जीत से पहले, सऊदी अरब ने केवल तीन वर्ल्ड कप मैच जीते थे.
* Asia Cup 2023: "सही वक्त का इंतजार कीजिए...", खेल मंत्री ने Ramiz Raja के बयान का दिया करारा जवाब
FIFA World Cup: डिएगो माराडोना के लिए फीफा ने खास गिफ्ट किया तैयार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं