विज्ञापन

मेसी का मैजिक या स्पेन की ट्रिक- फाइनल में किसका पलड़ा भारी, किस फॉर्मेशन से उतरेंगी टीमें?

मेसी की टक्कर 19 साल पहले बाथ टब में उनके नहलाये एक ऐसे बच्चे के सामने है जो आज फ़ुटबॉल की दुनिया का वंडरकिड है.19 साल के वंडरकिड लैमीन यामाल महान पेले की तरह कई रिकॉर्ड बना रहा है.

मेसी का मैजिक या स्पेन की ट्रिक- फाइनल में किसका पलड़ा भारी, किस फॉर्मेशन से उतरेंगी टीमें?
Messi vs Yamal
IANS

अमेरिका के न्यूयॉर्क में होने वाले वर्ल्ड कप के 104वें और आखिरी मैच से पहले अगले वर्ल्ड चैंपियन को लेकर बेतहाशा अटकलबाजियां हो रही हैं. एक्सपर्ट्स मेसी के मैजिक के आगे स्पेन की ट्रिक और रणनीति की ताकत को आंकने की कोशिश कर रहे हैं. फाइनल को लेकर रोमांच अपने चरम पर है. विजेता जो भी बने, लेकिन इस वर्ल्ड कप के फाइनल में कई रिकॉर्ड बनने वाले हैं.

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने पूरे टूर्नामेंट में मेसी के मैजिक के सहारे दुनिया भर के फुटबॉल फैंस को हैरान कर दिया है. अर्जेंटीना टीम और फ़ीफ़ा रेफ़री के रवैये को लेकर आलोचनाएं भी हुई हैं. लेकिन कप्तान मेसी लगातार इतिहास रच रहे हैं. 8 गोल और 4 असिस्ट के साथ वो गोल्डन बूट की रेस में टॉपर की तरह कायम हैं.

मेसी-यामाल की तस्वीरें वायरल

मेसी की टक्कर 19 साल पहले बाथ टब में उनके नहलाये एक ऐसे बच्चे के सामने है जो आज फ़ुटबॉल की दुनिया का वंडरकिड है. 19 साल के वंडरकिड लैमीन यामाल महान पेले की तरह कई रिकॉर्ड बना रहा है.

लैमीन यमाल और उनकी मां शीला के साथ UNICEF के विज्ञापन के लिए मेसी ने 19 साल पहले अपने हाथों से जिन यामाल को नहलाया आज वो उनके सामने चुनौती बनकर खड़े हैं. यमाल और मेसी की वह तस्वीर सोशल मीडिया वो सोशल मीडिया पर वायरल है.


फाइनल से पहले उस वायरल फोटो को लेकर मेसी का दिलचस्प बयान सामने आया है. मेसी ने कहा है, “यह कितनी अजीब बात है कि हम एक-दूसरे के आमने-सामने हैं, जबकि वह फ़ोटो तब ली गई थी जब वह बच्चा था.”

किसने किये ज्यादा गोल, किसने खाये ज्यादा गोल?

अर्जेन्टीना ने वर्ल्ड कप के 7 मैचों में सबसे ज़्यादा 19 गोल किये, जबकि 7 गोल खाए हैं. तो स्पेन ने अब तक सिर्फ़ 1 गोल अपने खिलाफ होने दिये (13 किये) हैं.


किसकी फ़ॉर्मेशन का चलेगा ज़ोर?

अर्जेन्टीनी कोच लियोनेल स्कैलोनि 4-3-3 की अटैकिंग फॉर्मेशन के साथ बिसात बिछायेंगे तो स्पेनिश कोच लुइस डे ला फुएन्टे 4-2-3-1 की रणनीति के साथ अपने टिकिटाका और डिपेंस से 2010 की तरह एक बार दुनिया का चौंकाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी- मतलब हाई वोल्टेज मैच में रोमांच की भरपूर गारंटी.

ये भी पढ़ें-  हिट हैं, हिट रहेंगे हिटमैन! 'रोहित के पास आलोचकों का चुप कराने का बेहतरीन मौका, पहले भी दे चुके हैं जवाब'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com