विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली-UP से बिहार-बंगाल तक कब होगी बारिश और कब लौटेगा मानसून? जानें IMD का ताजा अपडेट

कल का मौसम, 19 जुलाई 2026: बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम एक बार फिर बदलने लगा है. इसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में देखने को मिल रहा है, जहां आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं.

कल का मौसम: दिल्ली-UP से बिहार-बंगाल तक कब होगी बारिश और कब लौटेगा मानसून? जानें IMD का ताजा अपडेट
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update 19 July

दिल्ली-NCR सहित देश के कई राज्यों में उमस भरी गर्मी के बीच मौसम फिर से करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक देश के 15 राज्यों में मौसम बदलने वाला है. पहाड़ी राज्यों में तो मानसून की जोरदार वापसी हो रही है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के क्षेत्र के कारण एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है. इसके प्रभाव से कई क्षेत्रों में बादल छाने शुरू हो गए हैं. दिल्ली-एनसीआर के आसमान में भी घने बादलों ने डेरा डाल रखा है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से करवट ले सकता है.

दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर पश्चिम के कई राज्यों के लिए IMD ने अगले तीन दिनों के लिए गर्मी और उमस का अलर्ट जारी किया है. चेतावनी दी गई है कि रुक-रुक कर होने वाली बारिश के बावजूद तापमान और नमी का स्तर सामान्य से अधिक रहेगा. पंजाब और हरियाणा में अब तक काफी कम बारिश दर्ज की गई है. हालांकि अगले दो से तीन दिनों के बाद इन राज्यों में भारी बौछारें देखने को मिल सकती हैं, क्योंकि मानसून ट्रफ धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 6 से 7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मानसून सक्रिय बना रहेगा. कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 18 जुलाई को, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 और 19 जुलाई को, उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई को और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 जुलाई को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, पश्चिम-मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले एक सप्ताह तक बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने का अनुमान है.

यूपी में मानसून सक्रिय, भारी बारिश की चेतावनी!

उत्तर प्रदेश में भी मानसून सक्रिय रहेगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 24 जुलाई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 से 24 जुलाई तक अच्छी बारिश होने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 से 24 जुलाई के बीच भारी वर्षा का अनुमान है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अलर्ट

मध्य भारत में पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कई इलाकों में बारिश जारी रहने के आसार हैं. मध्य प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है, जबकि छत्तीसगढ़ में 20 से 23 जुलाई के दौरान भारी बारिश की संभावना है. राज्य के कुछ हिस्सों में 18 और 19 जुलाई को बहुत भारी वर्षा भी दर्ज की जा सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

बिहार में 18 से 20 जुलाई के बीच बहुत भारी बारिश

पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार और ओडिशा में अगले सप्ताह बारिश की संभावना है. बिहार में 18 से 20 जुलाई के बीच बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 और 19 जुलाई को अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है. झारखंड, बिहार और ओडिशा में गरज-चमक और तेज हवाओं का भी अनुमान है.

गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी

पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले सात दिनों तक व्यापक बारिश का दौर जारी रह सकता है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 18 जुलाई को अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि 19 और 20 जुलाई को असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

पश्चिम भारत में कोंकण और गोवा में 18 से 24 जुलाई तक व्यापक वर्षा जारी रहने की संभावना है. गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और सौराष्ट्र-कच्छ में छिटपुट बारिश हो सकती है. वहीं मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं. दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है, जबकि कई क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

कब तक एक्टिव होगा मानसून ?

IMD के 20 से 24 जुलाई के बाद मानसून एक बार फिर अपने सामान्य स्थान पर लौट आएगी, जिससे मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में बादलों का यह मौन टूटेगा और झमाझम बारिश का दौर फिर शुरू होगा. तब तक, देश को बादलों के इस लुका-छिपी के खेल को सहना होगा. 

ये भी पढ़ें : यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मॉनसून एक्टिव, दिल्ली-NCR में उमस, आज का मौसम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam In Hindi, Kal Ka Mausam Kaosa Rahega
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com