विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2019

तीन माह का बैन झेलने के बाद Lionel Messi की अर्जेंटीना फुटबॉल टीम में हुई वापसी

तीन माह का बैन झेलने के बाद Lionel Messi की अर्जेंटीना फुटबॉल टीम में हुई वापसी
Lionel Messi ने कोपा अमेरिका में तीसरे स्थान के लिए हुए मैच के बाद से अर्जेंटीना के लिए मैच नहीं खेला है
ब्यूनस आयर्स:

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) की तीन महीने के बैन के बाद अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है. मेसी को ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ होने वाले दोस्ताना मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया गया है. जुलाई में कोपा अमेरिका में तीसरे स्थान के लिए हुए मैच के बाद से मेसी ने अर्जेंटीना टीम (Argentina Team)के लिए नहीं मैच नहीं खेला है. उस मैच में 32 वर्षीय खिलाड़ी को रेड कार्ड मिला था और अर्जेंटीना को चिली के खिलाफ 2-1 से हार झेलनी पड़ी थी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मेसी ने मैच के बाद कहा था कि कोपा अमेरिका 'भ्रष्ट' है जिसके कारण कोनबेमोल ने शुरुआत में उनपर 50,000 डॉलर का जुर्माना लगाया और उन्हें निलंबित कर दिया था.

मेसी बैन के कारण अर्जेंटीना के लिए चार मैच नहीं खेले थे जिसमें चिली, मेक्सिको, जर्मनी और इक्वाडोर के खिलाफ हुए मुकाबले शामिल हैं. दो बार की वर्ल्डकप चैंपियन अर्जेंटीना 15 नवंबर को ब्राजील और तीन दिन बाद इजरायल का सामना करेगी.

अर्जेंटीना टीम इस प्रकार है..

गोलकीपर : अगुस्टिन मार्चेसिन, जुआन मूसो, एमिलियानो मार्टिनेज, एस्टेबन एंड्राडा.

डिफेंडर : जुआन फोएथ, रेनजो साराविया, निकोलस ओटामेंडी, जर्मन पेजेला, मार्कस रोहो, वाल्टर कानीमैन, निकोलस टैगलाफिको, नेहेन पेरेज, गुइडो रोड्रिगेज.

मिडफील्डर : गियोवानी लो सेल्सो, लिएंड्रो पैरेडेस, निकोलस डोमिंगुएज, रोड्रिगो डी पॉल, मार्कोस एक्यूना, रॉबटरे परेरा, लुकास ओकाम्पोस.

फॉरवर्ड : लियोनेल मेसी, सर्जियो एगुएरो, निकोलस गोंजालेज, लुकास अलारियो, लाउरुरो मार्टिनेज और पाउलो डिबाला.

वीडियो: मेघालय में बेबी फुटबॉल लीग की शुरुआत

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Football, Lionel Andres Messi Cuccittini, Argentina
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com