विज्ञापन

जोहान मंजाम्बी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6 मिनट में दागे दो गोल, 96 सालों में कोई नहीं कर पाया था ऐसा

जोहान मंजाम्बी इस मुकाबले के लिए जोहान मंजाम्बी की शुरुआती टीम का हिस्सा नहीं थे. सब्स्टीट्यूट के तौर पर आए जोहान मंज़ांबी ने 74वें मिनट और फिर 90वें मिनट में टीम के लिए गोल दागा.

जोहान मंजाम्बी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6 मिनट में दागे दो गोल, 96 सालों में कोई नहीं कर पाया था ऐसा
Johan Manzambi World Record youngest substitute to score multiple goals

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बोस्निया-हर्जेगोविना को 4-1 से हराया दिया. स्विट्जरलैंड टीम की इस जीत के नायक जोहान मंजाम्बी रहे, जिन्होंने मैच में दो गोल दागे. लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत में दोनों टीमों की डिफेंस ने जबरदस्त खेल दिखाया और पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका. स्विट्जरलैंड ने आक्रामक खेल के बूते बोस्निया-हर्जेगोविना के डिफेंस पर दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें गोल करने में सफलता हाथ नहीं लग सकी.

जोहान मंजाम्बी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड ने शानदार खेल दिखाया. मैच के 74वें मिनट में जोहान मंजाम्बी ने स्विट्जरलैंड की ओर से मैच का पहला गोल दागा. मंजाम्बी 72वें मिनट में डैन एनडोये की जगह सब्स्टीट्यूट के तौर पर आए और दो मिनट से भी कम समय में गोल कर दिया. 2025 में उन्होंने स्विस टीम के लिए डेब्यू किया था और उसके बाद से कल रात उनका यह गोल तीसरा सीनियर गोल था. इसके बाद उन्होंने 90वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल किया.

20 साल के मंजाम्बी, बतौर सब्स्टीट्यूट सबसे कम उम्र में एक वर्ल्ड कप मुकाबले में एक से अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड पराग्वे के नेल्सन कुएवास के नाम था, जिन्होंने 2002 में 22 साल, 153 की उम्र में स्लोवेनिया के खिलाफ दो गोल दागे थे. जबकि मंज़ाम्बी ने 20 साल और 247 दिन की उम्र में ऐसा किया है.

तारिक मुहरेमोविच को मिला रेड कॉर्ड

बात अगर मुकाबले की करें तो, मैच में 0-1 से पिछड़ रही बोस्निया-हर्जेगोविना की टीम को मुकाबले के 80वें मिनट में बड़ा झटका लगा. टीम के डिफेंडर तारिक मुहरेमोविच को फाउल करने के कारण रेफरी ने रेड कार्ड दिखाते हुए मैदान से बाहर का रास्ता दिखा गया, जिसके चलते टीम को 10 खिलाड़ियों संग खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा.

स्विट्जरलैंड के लिए मैच का दूसरा गोल 84वें मिनट में आया. रूबेन वर्गस ने अपने बेहतरीन शॉट से गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया और टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया. मैच के अंतिम क्षणों में जोहान मंजाम्बी ने अपना दूसरा और स्विट्जरलैंड की ओर से तीसरा गोल करते हुए बोस्निया-हर्जेगोविना की वापसी करने की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

4-1 से जीती स्विट्जरलैंड 

हालांकि, स्टॉपेज टाइम में बोस्निया-हर्जेगोविना की ओर से एरमि माहमिक ने गोल करते हुए अंतर को कम करने का प्रयास किया, मगर इसके तुरंत बाद ही स्विट्जरलैंड के कप्तान ग्रेनिट झाका ने एक और गोल दागते हुए स्विट्जरलैंड की एकतरफा जीत पर मुहर ला दी. पहला मैच ड्रॉ खेलने वाली स्विट्जरलैंड ने इस जीत के साथ ही नॉकआउट राउंड में पहुंचने की अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है. वहीं, अगले राउंड में पहुंचने के लिए बोस्निया-हर्जेगोविना को अब अपने अगले मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

यह भी पढ़ें: Yoane Wissa: एसिड अटैक और चैंपियन योआन विजा की जबर्दस्त कहानी, कांगो को दिया 52 साल बाद तोहफा

यह भी पढ़ें: कौन है यह महिला जिसने पुरुषों के FIFA वर्ल्ड कप मैच में रेफरी की भूमिका निभाकर रचा इतिहास

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Johan Manzambi, Football, Switzerland, 2026 FIFA World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com