Gen Z Legislators : हाल ही में हुए जंतर-मंतर पर छात्रों के धरना प्रदर्शन ने पूरे देश में जेन-जी को केंद्र में ला दिया है. हर जगह उनकी बातचीत हो रही है. हर तरफ उनके संवाद के तरीके, उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले स्लैंग, पहनावे से लेकर विचारधारा की बात कर रहे हैं. यही नहीं भारतीय राजनीति में भी अब जेन जी की भागीदारी नजर आने लगी है. एक हालिया आंकड़े के अनुसार, देश में कुल 26 Gen Z नेता हैं, जिनमें सांसद (MP) और विधायक (MLA) दोनों शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं किस पार्टी में सबसे ज्यादा जेन-जी लीडर हैं.
किस पार्टी में कितने जेन जी सांसद
सांसदों की बात करें तो देश में कुल 6 Gen Z सांसद हैं. इनमें 3 सांसद कांग्रेस के हैं. इसके बाद समाजवादी पार्टी 2 सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) का 1 सांसद शामिल है. इस तरह संसद में युवा प्रतिनिधि के मामले में कांग्रेस पार्टी फिलहाल टॉप पर है.
किस पार्टी में कितने जेन जी विधायक
वहीं, राज्यों की तस्वीर थोड़ी अलग है. देश में कुल 20 Gen Z विधायक हैं और इसमें भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे है. BJP के पास 5 जेन जी विधायक हैं. इसके बाद कांग्रेस के 4 विधायक और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के 3 विधायक आते हैं.
इसके अलावा AIADMK, DMK, JD(U), NCP (SP), जन सेना पार्टी और मेघालय की दो रीजनल पार्टियों के पास 1-1 Gen Z विधायक हैं. एक निर्दलीय विधायक भी Gen Z कैटेगरी में शामिल हैं.
आंकड़ों को देखते हुए संसद में जेन जी नेताओं के मामलों में कांग्रेज आगे है और राज्य स्तर पर बीजेपी आगे.
जेन जी के ये आंकड़े इस ओर इशारा करते हैं कि भारतीय राजनीति में युवाओं की मौजूदगी धीरे-धीरे बढ़ रही है. हालांकि जेन जी नेताओं की संख्या अभी भी उतनी बड़ी नहीं है, लेकिन आने वाले सालों में Gen Z नेताओं की भूमिका और प्रभाव दोनों बढ़ने की संभावना है.
यह भी पढ़ें- 240 छात्रों के साथ शुरू हुआ सेंट जेवियर्स का पहला BTech बैच, AI-ML समेत 4 कोर्स लॉन्च
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं