विज्ञापन

न फ्लाइट की टेंशन, न वीजा का झंझट: शख्स ने घर के आंगन में ही बसा लिया 'प्राइवेट ग्रीस'; देखें तस्वीरें

स्विट्जरलैंड के एक शख्स ने इतनी खूबसूरती से इस गांव को बनाया है कि तस्वीरें देखकर लोग पूछ रहे हैं- 'भाई, आपकी फॉरेन ट्रिप कैसी रही?'

न फ्लाइट की टेंशन, न वीजा का झंझट: शख्स ने घर के आंगन में ही बसा लिया 'प्राइवेट ग्रीस'; देखें तस्वीरें
शख्स ने 13 लाख खर्च कर अपने बगीचे में बनाया 'मिनी ग्रीक विलेज', तस्वीरें देख दोस्त भी हुए हैरान (सांकेतिक तस्वीर)
NDTV

Viral News: छुट्टियां बिताने के लिए ग्रीस (Greece) जाना बहुत से लोगों का सपना होता है. नीले-सफेद घर, खूबसूरत सड़कें और सुकून भरा माहौल. लेकिन, स्विट्जरलैंड के रहने वाले 48 साल के माइकल शेरर (Michael Scherrer) ने ग्रीस जाने के बजाय, ग्रीस को ही अपने घर ले आए! इस कंटेंट क्रिएटर ने अपने घर के पीछे मौजूद गार्डन (Backyard) में करीब £10,000 (भारतीय मुद्रा में लगभग 13 लाख रुपये) खर्च करके एक शानदार 'मिनी ग्रीक विलेज' तैयार कर दिया है. इसमें पक्की सड़कें, नीले रंग की खिड़कियां और एक छोटा सा बार भी है. 

घुमावदार पत्थरों वाली सड़कें

द सन के मुताबिक, माइकल स्विट्जरलैंड के लेक कॉन्स्टेंस इलाके में रहते हैं. उनका यह प्रोजेक्ट करीब 250 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. इसे बनाने में ग्रीस के पारंपरिक साइक्लेडिक आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा, सीधे रास्तों के बजाय घुमावदार पत्थरों वाली सड़कें बनाई गई हैं, जो एक भूलभुलैया जैसा भ्रम पैदा करती हैं और देखने वाले को लगता है कि वह किसी बड़े टाउन में घूम रहा है.

माइकल बताते हैं कि इसे बनाना इतना आसान नहीं था. स्विट्जरलैंड में निर्माण कार्य को लेकर नियम (Building Regulations) काफी सख्त हैं, जिसकी परमिशन लेने में बहुत वक्त लगा. इसके अलावा वहां के खराब मौसम के चलते भी काम को कई बार रोकना पड़ा. हालांकि, माइकल का कहना है कि सफेद और नीले रंग की ग्रीक थीम पर काम करना उनके लिए आसान और मजेदार रहा.

तस्वीरें देखकर दोस्त भी खा जाते हैं धोखा

इस मिनी विलेज का माहौल बिल्कुल किसी सन-सोक्ड हॉलिडे डेस्टिनेशन (Sun-soaked holiday destination) जैसा है. माइकल बताते हैं कि इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसके बार में बैठने पर आपको अहसास ही नहीं होगा कि आप किसी के गार्डन में हैं. उनके दोस्त यहां आकर खूब तस्वीरें खिंचवाते हैं. माइकल की बहन ने तो यहां की तस्वीरें दिखाकर अपने ऑफिस के साथियों को यकीन दिला दिया था कि वो वीकेंड पर छुट्टियां मनाने ग्रीस गई थीं.

आगे क्या है माइकल का प्लान?

माइकल पिछले चार सालों से अपने गार्डन को एक 'मिनी थीम पार्क' में बदलने में जुटे हैं. वह शौक के लिए गार्डनिंग और कंस्ट्रक्शन करते हैं. ग्रीक विलेज से पहले वो यहां एक जापानी गार्डन (Japanese Garden) और फेयरी टेल एली (परियों की कहानी जैसी गली) भी बना चुके हैं. सर्दियों और हैलोवीन के चलते अभी काम रोका गया है, लेकिन स्प्रिंग सीजन आते ही वो इस विलेज के एक घर में बेड लगाकर इसे गेस्ट रूम में बदल देंगे. भविष्य के लिए उनके पास फिशिंग विलेज, समुद्री लुटेरों का जहाज (Pirate Ship) और मशहूर टीवी शो फ्रेंड्स (Friends) के सेट की तर्ज पर घर बनाने का भी प्लान है.

थीम-बेस्ड आउटडोर ऑफिस

ज्यादातर लोग इसे केवल एक शौक या मनोरंजन का जरिया मान रहे हैं, लेकिन डिजिटल कंटेंट क्रिएटर होने के नाते माइकल ने इसे एक माइक्रो-वर्किंग स्पेस के तौर पर डिजाइन किया है. वैश्विक स्तर पर अब बोरिंग कॉर्पोरेट केबिन के बजाय प्रकृति के बीच थीम-बेस्ड आउटडोर मीटिंग्स का चलन तेजी से बढ़ रहा है. माइकल ने बताया कि उन्होंने इसके केंद्र में एक पारंपरिक बार विशेष रूप से इसलिए बनाया ताकि वे वहां शांति से बैठकर अपने क्लाइंट्स के साथ बिजनेस डील्स और क्रिएटिव आइडियाज पर बात कर सकें.

ये भी पढ़ें:- जेल में मर्डरर्स को मिल रहे हैं बर्गर और पिज्जा, वजह जानकर आप भी कहेंगे- 'ये क्या है?'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greece, Backyard, Switzerland, Viral News, Garden
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com