विज्ञापन

दो दिनों बाद से FIFA वर्ल्ड कप शुरू, कितनी टीमें लेंगी हिस्सा, क्या हैं टूर्नामेंट का फॉर्मेट, यहां जानें सब कुछ

FIFA वर्ल्ड कप 2026 इस टूर्नामेंट का 23वां संस्करण होगा, लेकिन यह पहला ऐसा टूर्नामेंट होगा जिसमें 48 टीमें और तीन मेजबान देश शामिल होंगे.

दो दिनों बाद से  FIFA वर्ल्ड कप शुरू, कितनी टीमें लेंगी हिस्सा, क्या हैं टूर्नामेंट का फॉर्मेट, यहां जानें सब कुछ
FIFA World Cup 2026 talking points:

FIFA World Cup 2026: भारत में क्रिकेट का बुखार 365 दिन, 24X7 रहता है. लेकिन हर चार साल बाद FIFA वर्ल्ड के दौरान भारत में फ़ुटबॉल का बुखार भी ज़रूर चढ़ता है. क्रिकेट स्टार्स से लेकर बॉलीवुड और पब-बार से लेकर चाय की टपड़ियों पर फ़ुटबॉल के फ़ैन्स गोल, टीम और अपने स्टार्स की बात करते ज़रूर नज़र आ जाते हैं.दो दिनों बाद 11 तारीख की रात (12:30 बजे सुबह, पहला मैच मैक्सिको बनाम द.अफ़्रीका) मौजूदा वर्ल्ड कप के शुरू होते ही फैन्स इसपर बात करते नज़र आते आ जाएंगे. 96 साल पहले 1930 में ऊरुग्वे में हुए पहले वर्ल्ड कप से 2026 में हो रहे 23वें वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या 48 हो गई है. वर्ल्ड कप में इस दफ़ा पहली बार 48 टीमों के बीच 104 मैच खेले जाएंगे और 23वें वर्ल्ड कप का विजेता घोषित होगा. 

कैसे बढ़कर हो गईं 32 से 48 टीमें?

1930 में उरुग्वे में हुए पहले वर्ल्ड कप से लेकर 1978 के अर्जेन्टीना वर्ल्ड कप तक वर्ल्ड कप तक 11वें वर्ल्ड कप में टीमें 13 से घटते बढ़ते 15 और 16 हो गईं.1982 में स्पेन में हुए 12वें वर्ल्ड कप से लेकर अमेरिका में 1994 में हुए 15वें वर्ल्ड कप तक टूर्नामेंट में 16 से बढ़कर 24 टीमों ने शिरकत की. 1998 में हुए 16वें वर्ल्ड कप से लेकर 2022 के क़तर में खेले गए 22वें वर्ल्ड कप तक 7 वर्ल्ड कप के दौरान फ़ुटबॉल के महाकुंभ में 32 टीमों के बीच मुक़ाबले खेले गए. 2026 में पहली बार दुनिया के तीन देश- अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के 16 शहरों में 48 टीमों के बीच 104 मैच खेले जाएंगे.

कब और क्यों हुईं 48 टीमें?

फीफा वर्ल्ड कप में 32 से 48 टीमों को करने का फ़ैसला 2013 में UEFA के अध्यक्ष और फ़्रांस के पूर्व कप्तान मिशेल प्लाटिनी ने 2013 और मौजूदा फ़ीफ़ा अध्यक्ष गियानी इनफ़ैन्टिनो ने 2016 में दिया था. फ़ुटबॉल की दुनिया भर में लोकप्रियता और इसके लगातार बढ़ते बाज़ार को देखते हुए आख़िरकार 2023 में ये फ़ैसला लिया गया कि फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में 32 की जगह 48 टीमें कर दी जाएं. इसमें एशिया की टॉप रैंकिंग वाली 8 टीमों को भी खेलने का मौक़ा मिल गया है. इसी के ज़रिये भारतीय टीम (मौजूदा FIFA रैंकिंग 139) भी कभी एंट्री की उम्मीद कर सकती है.

फीफा 2026 खेलने वाली एशिया की टॉप 8 टीमें 

Latest and Breaking News on NDTV

क्या होगा वर्ल्ड कप का फ़ॉर्मैट, कब से होंगे नॉकआउट?

वर्ल्ड कप की सभी 48 टीमों को 12 ग्रुप में रखा गया है. मौजूदा वर्ल्ड में मैचों की संख्या भी पहले से 40 ज़्यादा बढ़कर 104 हो गई हैं. अब तकरीबन हर दिन तीन मैच के हिसाब से सभी ग्रुप के मैच तीन देशों के 16 वेन्यु में खेले जाएंगे. फ़ीफ़ा 2026 में 32 के बजाए 39 दिनों तक मुक़ाबले (जून 11 – जुलाई 19 तक) आयिजत किये जा रहे हैं. 

 32 से 16 टीमें: 29 जून- 3 जलाई 

पहले 12 ग्रुप से दो-दो टीमें नॉकआउट स्टेज में कदम रखेंगी. इन्हीं 12 ग्रुप की तीसरे नंबर की टीमों में से 8 टीमें भी रैंकिंग के आधार पर नॉकआउट स्टेज़ में कदम रखेंगी. 29 जून से 3 जुलाई तक 32 टीमों के नॉकआउट से 16 टीमें आगे बढ़ेंगी. 

16 से 8 टीमें: 4 जुलाई - 7 जुलाई 

4 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक 16 टीमों के बीच 8 मुकॉबले खेले जाने हैं. यहां से मुक़ाबले और मुश्किल हो जाएंगे. दुनिया की टॉप टीमों के लिए भी ग़लतियों की गुंजाइश नहीं रहेगी.

क्वार्टरफाइनल मैच: 9 जुलाई - 11 जुलाई

48 टीमों से के बीच मुकाबलों से छनकर ऊपर आईं 8 टीमों के बीच क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले 9 और 11 जुलाई के बीच खेले जाएंगे. 9 जुलाई और 10 जुलाई को एक-एक क्वार्टरफ़ाइनल मैच खेला जाएगा जबकि 11 जुलाई को दो क्वार्टरफ़ाइनल मैच खेले जाएंगे.

सेमीफाइनल, थर्ड प्लेस और फ़ाइनल मैच: 14 जुलाई - 19 जुलाई

सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली चार टीमों को 2 दिनों का आराम मिलेगा. सेमीफ़ाइनल मैच 14 और 15 जुलाई को और 18 जुलाई को तीसरे स्थान के लिए मैच खेला जाएगा. 

फ़ाइनल मुकाबला 19 जुलाई, रविवार को अमेरिका के न्यूजर्सी (न्यूयॉर्क से 8 किमी दूर) के तकरीबन 1.6 बिलियन डॉलर या क़रीब 15,000 करोड़ रुपये में बने बेहद महंगे मेटलाइफ़ स्टेडियम में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें-\\\ \\\ केएल राहुल का टेस्ट में अनोखा कमाल, 100 रनों का 'हैट्रिक' वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत में बने ये 5 महारिकॉर्ड, मानव सुथार और शुभमन गिल ने रचा इतिहास

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com