FIFA World Cup 2026: भले ही फुटबॉल जगत में लगातार मेसी और रोनाल्डो की तुलना होते रहती है और दोनों में से मेसी को सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर माना जाता है, इसका कारण है कि मेसी का रिकॉर्ड दिन प्रतिदिन रोनाल्डो से बेहतर रहा है और खासकर वर्ल्ड कप में मेसी, रोनाल्डो से कहीं आगे हैं. यही कारण है कि मेसी को रोनाल्डो से बेहतर खिलाड़ी माना जाता है लेकिन इन सबके बाद भी मेसी के करियर में एक ऐसी कमी है जो उन्हें रोनाल्डो से थोड़ा पीछे कर देता है, दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा दिया. इस मैच में मेसी एक भी गोल नहीं कर पाए, स्पेन के खिलाफ गोल नहीं कर पाने की जो कसक मेसी की है वहीं, उन्हें रोनाल्डो से एक कदम पीछे कर रहा है.
इस मामले में मेसी से आगे हैं रोनाल्डो
इंटरनेशनल फ़ुटबॉल के इतिहास में, मेसी स्पेन के खिलाफ कुल चार बार खेले हैं, इनमें से तीन मैच फ्रेंडली थे. इन चार मैचों में, मेसी ने स्पेन के ख़िलाफ़ सिर्फ़ गोल किया है, साल 2009 के एक फ्रेंडली मैच में, जिसमें स्पेन 2-1 से जीता था. उस मैच में मेसी ने इस टीम के खिलाफ एक गोल करने में सफलता हासिल की थी. लेकिन जब कॉम्पिटिटिव मैचों की बात आती है, तो मेसी स्पेन के ख़िलाफ़ अभी तक एक भी गोल नहीं कर पाए हैं.
दूसरी ओर , मेसी के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ अपने करियर में अबतक कुल 11 मैच खेले हैं जिसमें दो मैच ऐसे रहे हैं जिसमें रोनाल्डो गोल करने में सफल रहे हैं. रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ कुल 4 गोल करने का कमाल किया है. रोनाल्डो ने स्पेन के ख़िलाफ़ पहली बार 2018 वर्ल्ड कप में गोल किया था, जब उनकी शानदार हैट्रिक की बदौलत पुर्तगाल मैच 3-3 से ड्रॉ कराने में सफल रही थी.
इसके अलावा रोनाल्डो ने साल 2025 नेशंस लीग फ़ाइनल में भी स्पेन के ख़िलाफ गोल कर मैच को ड्रा करने में सफलता हासिल री थी. मैच ड्रा खत्म होने के बाद पुर्तगाल ने पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल किया था.
रियल मैड्रिड और मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व खिलाड़ी रोनाल्डो यूरो 2004, 2010 वर्ल्ड कप, यूरो 2012 और 2026 फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ़ 16 जैसे टूर्नामेंट में भी स्पेन के खिलाफ खेले, लेकिन उन मैचों में गोल नहीं कर पाए हैं.
वर्ल्ड कप के सबसे बड़े मंच पर, स्पेन लियोनेल मेसी के लिए एक ऐसी पहेली बना हुआ है जिसे वे सुलझा नहीं पाए हैं, जबकि यह एक ऐसी चुनौती है जिसे सिर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डो ही पार कर पाए हैं.
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup Final: स्पेन से हारे तो रोने लगे मेसी, लामिन यमाल ने दी सांत्वना, लगाया गले से
ये भी पढ़ें- Messi या Ronaldo...फुटबॉल की दुनिया का कौन है रियल 'GOAT'!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं