विज्ञापन

Messi या Ronaldo...फुटबॉल की दुनिया का कौन है रियल 'GOAT'!

FIFA World Cup 2026, Messi Vs Ronaldo: फीफा वर्ल्ड कप खत्म हो गया है और स्पेन की टीम विश्व विजेता बनी है लेकिन सबसे खास बात ये है कि 39 साल के मेसी इस वर्ल्ड कप में जिस तरह से परफॉर्मेंस करने में सफल रहे हैं, उससे यह पूरी तरह से तय हो गया है कि आखिर फुटबॉल में सबसे महान खिलाड़ी कौन है.

Messi या Ronaldo...फुटबॉल की दुनिया का कौन है रियल 'GOAT'!
Messi vs. Ronaldo GOAT debate

Messi Vs Ronaldo: जब लियोनेल मेसी अपने तीसरे फीफा वर्ल्ड कप फ़ाइनल में अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जिताने में नाकाम रहे तो मेसी की आंखों में आंसू थे, मेसी का सफर इस हार के साथ ही वर्ल्ड कप में थम गया है. उस समय उनके प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो यह सब सोफे पर घर में बैठकर देख रहे होंगे. अपने करियर के ज्यादातर समय में मेसी और रोनाल्डो की अक्सर तुलना होती रही है.फैन्स और मीडिया के बीच इस बात पर लगातार बहस चलती रही है कि कौन बेहतर है, किसने ज्यादा उपलब्धियां हासिल की हैं, किसका करियर रिकॉर्ड ज्यादा शानदार है और आखिरकार, कौन अब तक का सबसे महान खिलाड़ी है. यह बहस क्या अब खत्म हो गई है ...

Latest and Breaking News on NDTV

हालांकि, जैसे-जैसे उनके करियर का वह दौर आ रहा है जब उनकी खेल क्षमताएं कम हो रही हैं, दोनों के बीच एक बड़ा फर्क साफ दिखने लगा है. इस वजह से अब यह बहस पीछे छूट गई है, ज्यादातर लोग अब अच्छी तरह जानते हैं कि इतिहास में सबसे ज्यादा कामयाब और असाधारण फुटबॉल खिलाड़ी के तौर पर कौन सबसे अलग और सबसे ऊपर है. 

क्या मेसी  Vs रोनाल्डो के बीच GOAT की बहस बराबरी की नहीं रही?

जैसे-जैसे मेसी का 2026 फीफा वर्ल्ड कप का सफर फ़ाइनल तक बढ़ा, उनके और रोनाल्डो के फैन्स के बीच का फ़र्क और बढ़ता गया. अपने खेल के चरम दिनों में, इस बात पर ज़बरदस्त बहस होती थी कि किस खिलाड़ी का करियर बेहतर रहा है.  हालांकि, जैसे-जैसे वे अपने प्रोफेशनल करियर के आखिरी दौर में पहुंचे, मेसी का खेल और बेहतर हुआ है, जिससे उनका ओवरऑल रिकॉर्ड ज़्यादा मजबूत बना है, जबकि रोनाल्डो का प्रदर्शन उस गति से आगे नहीं बढ़ा. 

Latest and Breaking News on NDTV

रोनाल्डो के करियर की सबसे बड़ी कमी फीफा वर्ल्ड कप में उनकी नाकामी है, जहां उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है.  नॉकआउट स्टेज में उनके नाम सिर्फ 1 गोल है और एक खिलाड़ी के तौर पर वे सिर्फ एक बार सेमीफाइनल तक पहुंचे है, साल 2006 में, जब वे सिर्फ 21 साल के थे. 

वहीं दूसरी ओर, लियोनेल मेसी तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचे हैं और एक बार खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की है. दरअसल, वर्ल्ड कप को प्रोफेशनल फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट माना जाता है, इसलिए इस टूर्नामेंट में दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों में बड़ा फ़र्क बाकी सभी बातों को बेमानी बना देता है.  वर्ल्ड कप को हटाकर भी देखें तो मेसी का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर है, लेकिन जब आप उनकी इंटरनेशनल उपलब्धियों पर नजर डालते हैं, तो मेसी कहीं ज़्यादा बड़े खिलाड़ी साबित होते हैं और उन्होंने कुल मिलाकर कहीं ज्यादा जीत भी हासिल की है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या लियोनेल मेसी हैं सबसे महान खिलाड़ी?

आम तौर पर यह माना जाता है कि मेसी इस खेल के इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी हैं. उनके नाम इतने रिकॉर्ड हैं कि उनका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है. वर्ल्ड कप के इतिहास में मेसी के नाम सबसे ज्यादा गोल और असिस्ट करने का रिकॉर्ड है. उनके नाम 8 बैलन डी'ओर अवॉर्ड भी है जो इतिहास में किसी भी खिलाड़ी के मुकाबले बहुत ज्यादा हैं. 2012 में उनके 91 गोल किसी भी टॉप-लेवल प्रोफेशनल खिलाड़ी की ओर से एक कैलेंडर ईयर में किए गए सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड है. और वह टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर एक से ज्यादा बार वर्ल्ड कप गोल्डन बॉल अवॉर्ड जीतने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी भी हैं. 

"39 साल की उम्र में, मेसी साफ तौर पर नंबर 1 हैं. छह वर्ल्ड कप में 21 गोल और 12 असिस्ट के साथ, मेसी का अपने वर्ल्ड कप करियर में कुल 33 गोल में योगदान रहा है."

2026 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में हार से उनकी शानदार प्रतिष्ठा और बेहतरीन उपलब्धियों पर कोई दाग नहीं लगता, क्योंकि वह तीन वर्ल्ड कप फाइनल में खेलने वाले दूसरे और तीनों में शुरुआती लाइन-अप का हिस्सा रहने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं. इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी के तौर पर मेसी को चुनौती देने वाले एकमात्र खिलाड़ी पेले हैं, लेकिन पेले के करियर की कुछ सीमाएं भी थीं, जिनमें से कई हालात पर निर्भर थीं. पेले की उपलब्धियां इसलिए सीमित रहीं क्योंकि उन्होंने अपना पूरा करियर साउथ अमेरिका में खेला और उस समय इंटरनेशनल फुटबॉल का माहौल ऐसा था कि क्लब और देश दोनों के लिए ज्यादातर मैच फ्रेंडली ही होते थे.

"वर्ल्ड कप में अल्जीरिया के खिलाफ मेसी ने तीन गोल किए और अगले दिन रोनाल्डो के चेहरे पर जो भाव थे वह यह बताने के लिए काफी था कि उनके ऊपर कितना दबाव है. देखकर ऐसा प्रतित हो रहा था कि वह चार गोल करना चाहते थे.  या फिर वर्ल्ड कप जीतना चाहते थे.
Latest and Breaking News on NDTV

क्या है ओवरऑल रोनाल्डो का रिकॉर्ड

फुटबॉल के इतिहास में ऐसे 27 पुरुष फुटबॉलर हैं जिन्होंने क्लब और देश के लिए कुल मिलाकर 500 या उससे ज़्यादा गोल किए हैं. इनमें रॉबर्ट लेवांडोव्स्की, हैरी केन और करीम बेंजेमा जैसे मौजूदा खिलाड़ी शामिल हैं, साथ ही अल्फ्रेडो डि स्टेफानो, यूसेबियो और गर्ड मुलर जैसे खेल के दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

गोल करने वाले महान खिलाड़ियों की इस लिस्ट में मेसी और रोनाल्डो की जगह समझने के लिए बता दें कि 725 गोल के साथ फेरेंक पुस्कास पांचवें स्थान पर हैं, फिर 756 गोल के साथ रोमारियो हैं और तीसरे स्थान पर पेले हैं, जिन्हें लंबे समय तक फुटबॉल का असली 'GOAT'माना जाता था,  उन्होंने 762 गोल किए हैं.  मेसी ने 919 गोल किए हैं, रोनाल्डो उनसे आगे हैं और अबतक कुल 976 गोल किए हैं. 

रोनाल्डो Vs मेसी: क्लब करियर की तुलना

वहीं, दोनों की तुलना उनके क्लब करियर से की जाए तो रोनाल्डो के आंकड़े मेसी से थोड़े बेहतर हैं. बार्सिलोना, PSG और इंटर मियामी के लिए मेसी ने 794 गोल किए हैं. इसकी तुलना में, रोनाल्डो ने 830 गोल किए हैं.  हालांकि, रोनाल्डो मेसी से दो साल बड़े हैं, जिसका मतलब है कि अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी के पास अपने पुर्तगाली प्रतिद्वंद्वी से बेहतर प्रदर्शन करने का अभी भी समय है.  लेकिन अगर असिस्ट को ध्यान में रखा जाए तो स्थिति पूरी तरह बदली हुई दिख रही है. अपने क्लब करियर में मेसी ने 353 असिस्ट किए हैं, जबकि रोनाल्डो ने सिर्फ 224 असिस्ट किए हैं.  कुल मिलाकर, मेसी ही सबसे आगे हैं, जबकि वे पूरी तरह से स्ट्राइकर के तौर पर नहीं खेलते हैं.  खिताबों की बात करें तो मेसी के नाम 8 बैलन डी'ओर सम्मान हैं, जबकि रोनाल्डो को यह अवॉर्ड 5च बार मिला है. 

स्पेन में अपने समय के दौरान, मेसी ने बार्सिलोना के लिए 778 मैचों में 672 गोल किए और 10 ला लीगा खिताब जीते,  मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और जुवेंटस के लिए खेलने वाले रोनाल्डो ने अब तक कुल सात लीग खिताब जीते हैं.  तीन इंग्लैंड में, दो स्पेन में और दो इटली में. 

हालांकि, चैंपियंस लीग खिताबों की संख्या में रोनाल्डो मेसी से आगे हैं, रियल मैड्रिड के साथ रोनाल्डो ने 4 चैंपियंस लीग खिताब जीते, साथ ही मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ भी एक बार विजेता का मेडल जीता. दूसरी ओर, मेसी ने बार्सिलोना के साथ तीन खिताब जीते हैं.क्लब स्तर पर मेसी के पास 39 खिताब हैं, जिनमें 10 ला लीगा खिताब, दो लीग 1 खिताब, चार UEFA चैंपियंस लीग, सात कोपा डेल रे ट्रॉफियां और इंटर मियामी के साथ लीग्स कप शामिल हैं. रोनाल्डो के पास 35 है, उन्होंने प्रीमियर लीग खिताब, दो ला लीगा खिताब, दो सीरी ए खिताब, पांच UEFA चैंपियंस लीग और इंग्लैंड, स्पेन, इटली और सऊदी अरब में कई घरेलू कप जीते हैं,

Latest and Breaking News on NDTV

मेसी ने रोनाल्डो और खुद के साथ होने वाली बहस पर क्या कहा था

"जो हुआ वह एक खूबसूरत स्पोर्टिंग राइवलरी थी.. मुझे लगता है कि हमें लंबे समय तक याद किया जाएगा."- मेसी

रोनाल्डो

"हमने फुटबॉल का इतिहास बदल दिया है."- रोनाल्डो

आखिर कौन है महान !

अगर सभी बातों पर गौर करें, तो सिर्फ एक ही साफ विजेता सामने आता है.. लियोनेल मेसी. चाहे क्लब फ़ुटबॉल में व्यक्तिगत या टीम के सम्मान की बात हो, या गोल करने और असिस्ट करने को लेकर, मेसी हर संदर्भ में आगे नजर आते हैं.  इंटरनेशनल फ़ुटबॉल में भी, मेसी रोनाल्डो से मीलों आगे हैं; उनके नाम वर्ल्ड कप का खिताब और सबसे ज़्यादा गोल करने का रिकॉर्ड दर्ज है.   इंटरनेशनल फ़ुटबॉल में रोनाल्डो ने मेसी से ज़्यादा गोल किए हैं,  लेकिन जिस वर्ल्ड कप में रोनाल्डो पीछे रह गए, वही मंच मेसी के लिए निर्विवाद रूप से 'GOAT' बनने का जरिया बना है. 

हालांकि, भले ही वे दोबारा कभी न मिलें, लेकिन उनकी प्रतिद्वंद्विता बनी रहेगी..उनके स्कोर करना बंद करने और खेल से संन्यास लेने के बाद भी.  यह सिर्फ उनके बनाए रिकॉर्ड्स में ही नहीं, बल्कि शायद स्वाभाविक रूप से, उनके खेल के दिनों के बाद वे जो कुछ भी करेंगे, उसमें भी झलकती रहेगी.  

ये भी पढ़ें- Lionel Messi World Cup: डेब्यू में 47 सेकंड में विलेन, 6 वर्ल्ड कप, अनगिनत रिकॉर्ड और नम आंखें... मेसी की करिश्माई सफर की कहानी

ये भी पढ़ें- Kylian Mbappe: FIFA वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के 5 खिलाड़ी, काइलियन एम्बाप्पे पहुंचे इस नंबर पर

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Final: लामिन यमाल का तहलका, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup Final: स्पेन से हारे तो रोने लगे मेसी, लामिन यमाल ने दी सांत्वना, लगाया गले से

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lionel Messi, Cristiano Ronaldo, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com