शुक्रवार को फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के वैंकूवर स्टेडियम में खेलते हुए मेज़बान कनाडा और क़तर का मुक़ाबला एक्शन से भरपूर रहा. गोल, रेडकार्ड, आंसू और फ़ैंस का वैंकूवर, मेक्सिको सिटी और जेनेवा में भरपूर जश्न पूरी फ़ुटबॉल की दुनिया की धड़कनें टटोलता रहा. ग्रुप-A के एक मैच में सह-मेज़बान Co-Host मैक्सिको ने दूसरी जीत हासिल कर सबसे पहले राउंड ऑफ़ 32 में जगह बना ली है. 1986 और 2022 के बाद कनाडा ने तीसरी बार वर्ल्ड कप फ़ुटबॉल में एंट्री करते हुए 40 साल बाद पहली मगर ज़बरदस्त जीत हासिल की.
40 साल बाद पहली जीत और डेविड की हैट्रिक
कनाडा ने क़तर के ख़िलाफ़ 6 गोल कर अपने राउंड ऑफ़ 32 में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. कनाडा ने अपना पहला मैच बोस्निया हर्ज़ेगोविना के ख़िलाफ़ 1-1 से ड्रॉ खेला था. ग्रुप-A में कनाडा और स्विट्ज़रलैंड के 4-4 अंक हैं. लेकिन गोलों के अंतर के आधार पर कनाडा, स्विट्ज़रैंड से आगे हैं. मौजूदा वर्ल्ड कप में मेस्सी के बाद कनाडा के 20 साल के जोनाथन डेविड ने हैट्रिक गोल करते हुए रिकॉर्ड बनाकर कनाडा फ़ुटबॉल फ़ैन्स का दिल जीत लिया.
6-0 से जीती कनाडा टीम, फिर भी क्यों है फ़िक्रमंद?
कनाडा की ओर से जोनाथन डेविड ने हैट्रिक गोल दागे. लेकिन कनाडा के इस्माइल कोन को चोटिल होकर बाहर जाना पड़ा जो उनके आगे के सफ़र के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकता है. क़तर के होमाम अल अमीन को 33वें मिनट में और असीम मदीबो को 53वें मिनट में रेड कार्ड दिखाया गया. 53 मिनट के बाद क़तर की टीम 9 खिलाड़ियों के साथ ही खेली. 53 मिनट के बाद क़तर के ख़िलाफ़ 3 गोल हुए.
मांज़ांबि ने बनाया रिकॉर्ड, स्विट्ज़रैलंड 4-1 से जीता
ग्रुप-B के एक दूसरे मैच में स्विट्ज़रलैंड ने बोस्निया हर्ज़ेगोविना को 4-1 के बड़े अंतर से से शिकस्त दे दी. स्विस टीम को बोस्नियाई टीम के ख़िलाफ़ पहली बढ़त उनके सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मांज़ांबि ने दिलाई. 20 साल के सब्स्टीट्यूट योहान मान्ज़ांबि ने 74वें और 90 मिनट में दो गोल कर सबसे युवा सब्स्टीट्यूट के तौर पर वर्ल्ड कप में 2 गोल करने का रिकॉर्ड बना दिया. स्विस टीम की ओर से बाक़ी के 2 गोल वार्गास और ख़ाख़ा ने किये.
सबसे पहले राउंड ऑफ़ पहुंचा मेक्सिको
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के ग्रुप-A के ज सुबह खेले गए आख़िरी मैच में मेज़बान मैक्सिको ने द.कोरिया को हराकर राउंड ऑफ़ 32 में जगह बना ली है. मैक्सिको की ओर से लुइस रोमो ने 50वें मिनट में इकलौता गोल किया. 2 जीत से 6 अंक बनाकर मैक्सिको राउंड ऑफ़ 32 या नॉक आउट राउंड में पहुंचनेवाली सबसे पहली टीम बन गई. मैक्सिको ने इससे पहले दक्षिण अफ़्रीको को 2-0 से शिकस्त दी थी.
यह भी पढ़ें: FIFA World Cup: जोहान मंजाम्बी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6 मिनट में दागे दो गोल, 96 सालों में कोई नहीं कर पाया था ऐसा
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: ना कोई चोटिल, ना रिप्लेसमेंट, अचानक हुई गंभीर के 'चहेते' की टीम इंडिया में एंट्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं