Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य का मान बढ़ाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के दो स्टार तेज गेंदबाजों मुकेश कुमार और आकाश दीप को बिहार पुलिस में सीधे पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर नियुक्त करने का बड़ा फैसला किया है. यह फैसला सरकार ने कल यानी (17 जून ) को हुई कैबिनेट बैठक के बाद लिया है. जिसमें बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमवाली 2026 को मंजूरी दी गई है.
चीन में जीता था गोल्ड, इंग्लैंड सीरीज में भी दिखाया दम
डीएसपी पद पर नियुक्त किए गए दोनों भारतीय खिलाड़ी मुकेश कुमार और आकाश दीप वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं. साथ ही आईपीएल (IPL) में भी अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेर चुके हैं. मुकेश कुमार गोपालगंज के रहने वाले है तो वही आकाश दीप रोहतास जिले के रहने वाले है.
इन दोनों ही खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आकाश दीप साल 2022-23 में चीन के हांगझोऊ में आयोजित हुए 19वें एशियाई गेम्स में स्वर्ण पदक पाने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे. इसके अलावा पिछले साल 2025 इंग्लैंड में आयोजित हुई भारत और इंग्लैंड पांच दिवसीय टेस्ट सीरीज का भी ये दोनों रहे थे. उनके बेहतरीन प्रदर्शन को और राज्य का मान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने के लिए सराकर ने इनके नामों का चयन किया.
गृह मंत्रालय को भेजा गया पत्र
कितना मिलेगा वेतन? इस प्रस्ताव को हरी झंडी देने के बाद बिहार सरकार ने आगे की आधिकारिक प्रक्रिया के लिए इसे गृह विभाग को भेज दिया गया है.डीएसपी पद बिहार सरकार का राजपत्रित पद माना जाता है. वर्तमान वेतन संरचना के अनुसार डीएसपी को सातवें वेतन आयोग के तहत पे-लेवल 9 का लाभ मिलता है. मूल वेतन लगभग 53100 रुपये प्रतिमाह से शुरू होता है, जो विभिन्न भत्तों को जोड़ने के बाद काफी अधिक हो जाता है. इसके साथ सरकारी आवास, वाहन सुविधा, सुरक्षा कर्मी, चिकित्सा सुविधा और अन्य प्रशासनिक सुविधाएं भी मिलती हैं. नियुक्ति के बाद आकाश दीप और मुकेश कुमार बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे.
खिलाड़ियों के लिए बिहार सरकार ने खोला सरकारी नौकरी का रास्ता बिहार कैबिनेट के जरिए लिए गए इस महत्वपूर्ण फैसले के अनुसार, अब बिहार का कोई भी खिलाड़ी यदि राष्ट्रीय स्तर पर या सीधे अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए खेलता है, तो उसे राज्य सरकार की ओर से सीधे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में मौका दिया जाएगा. इसी फैसले की मंजूरी के बाद राज्य के दोनों खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों दी गई है.
यह भी पढ़ें: Patna News Live Updates: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार बने DSP
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं