प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने क्रिप्टोकरेंसी के जरिए कथित अवैध अंतरराष्ट्रीय मनी ट्रांसफर मामले में बेंगलुरु की कई कंपनियों पर कार्रवाई की है. ED की बेंगलुरु जोनल टीम ने 17 जून को FEMA कानून के तहत 6 ठिकानों पर तलाशी ली. जांच के दौरान ED ने Transak, Carret, Xpat (Remit2any), Onramp.money और Onmeta जैसी कंपनियों से जुड़े ठिकानों की जांच की. आरोप है कि ये कंपनियां बिना RBI की अनुमति के क्रिप्टोकरेंसी (Virtual Digital Assets) के जरिए देश-विदेश में पैसों के लेनदेन की सुविधा दे रही थीं.
ED के मुताबिक, कुछ कंपनियां ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को रुपये से क्रिप्टो खरीदने और फिर उसे बेचकर पैसा दूसरे देशों में भेजने की सुविधा दे रही थीं. जांच में सामने आया कि कई मामलों में विदेशी संस्थाओं और क्रिप्टो प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर आधिकारिक बैंकिंग चैनल को दरकिनार किया गया.
एजेंसी का दावा है कि इन कंपनियों ने करीब 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा के अनधिकृत क्रॉस बॉर्डर लेनदेन किए हैं. तलाशी के दौरान कुछ बैंक खातों पर रोक लगाई गई है, जिनमें करीब 6 करोड़ रुपये की राशि बताई जा रही है. ED ने बताया कि जांच में कुछ मामलों में विदेशी खातों, क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और OTC डील्स के जरिए पैसे के लेनदेन का पता चला है. अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप ने मनगढ़ंत कहानी रच ली; जॉर्जिया मेलोनी ने फोटो खिंचाने वाली बात पर खूब सुनाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं