विज्ञापन

FIFA 2026 में नोरा फतेही की यूनिक फैशन ट्रिक, 5 टी-शर्ट से बना स्टाइल हिट या फ्लॉप?

FIFA World Cup 2026 में नोरा फतेही के डांस से ज्यादा उनके रेड आउटफिट की चर्चा हो रही है, जानिए कैसे 5 टी-शर्ट और जैकेट से बनाया गया यह खास लुक.

FIFA 2026 में नोरा फतेही की यूनिक फैशन ट्रिक, 5 टी-शर्ट से बना स्टाइल हिट या फ्लॉप?
‘Siir Siir’ से पहले ही ट्रेंड में थीं नोरा, रेड आउटफिट ने बढ़ाई चर्चा
NDTV

नोरा फतेही अपने दमदार डांस मूव्स की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार चर्चा की वजह उनका डांस नहीं, बल्कि उनका शानदार आउटफिट बना. FIFA World Cup 2026 के ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया. हालांकि, मंच पर आने से पहले ही नोरा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी थीं. इसकी बड़ी वजह था उनका गाना 'Siir Siir', जो FIFA World Cup 2026 के आधिकारिक एल्बम का हिस्सा है.

सुर्खियों में क्यों आईं नोरा

‘Siir Siir' गाने में नोरा के डांस के साथ जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा, वह था उनका लाल रंग का ग्लैमरस आउटफिट. इस खास लुक को फैशन डिजाइनर वैष्णवी बाला ने डिजाइन किया है, जो फैशन लेबल 'Balav' की फाउंडर और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं. 

हाल ही में वैष्णवी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि इस अनोखे आउटफिट को बनाने में कितनी मेहनत लगी थी.

यहां देखिए वीडियो...

5 टी-शर्ट, एक जैकेट और पैंट से बना पूरा लुक

वैष्णवी ने बताया कि यह आउटफिट पूरी तरह नए कपड़े से नहीं बनाया गया था, इसके लिए पहले से मौजूद कपड़ों को नए तरीके से तैयार किया गया. उन्होंने पांच टी-शर्ट, एक जैकेट और एक पैंट को अलग-अलग हिस्सों में काटकर फिर से डिजाइन किया. आगे उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में उन्हें काफी समय और मेहनत लगी. वैष्णवी के मुताबिक, स्कर्ट को उन्होंने खुद सिर्फ दो दिनों में तैयार किया था. वहीं, जैकेट में लगाया गया एक खास जिपर पूरे लुक को नया और स्टाइलिश बनाने में अहम साबित हुआ.

2022 से देख रही थीं इस मौके का सपना

वीडियो में वैष्णवी बाला ने कहा कि FIFA के लिए कपड़े डिजाइन करना उनके लिए सपना सच होने जैसा था. उन्होंने बताया कि वो 2022 से ही इतने बड़े प्रोजेक्ट पर काम करना चाहती थीं. जब FIFA के लिए डिजाइन करने का मौका मिला, तो उन्होंने इसे अपने करियर का सबसे खास मौका माना.

आपको नोरा का ये लुक कैसा लगा? 5 टी-शर्ट, एक जैकेट और पैंट से बना पूरा लुक हिट है या फ्लॉप? 

इसे भी पढ़ें: AIIMS की रिसर्च, लाइफस्‍टाइल का ये बदलाव और योग दूर करेगा औरतों की ये गंभीर समस्‍या

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सोनी
Sub-Editor
दीक्षा सोनी पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्हें फीचर और न्यूज राइटिंग का अनुभव है. बतौर सब एडिटर 2022 से एनडीटीवी में कार्यरत... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FIFA World Cup 2026, Nora Fatehi, Siir Siir Song, Vaishnavi Bala Fashion, Nora Fatehi Fifa Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com