विज्ञापन

पूरे इक्वाडोर में आज जीत की छुट्टी, फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में बड़े उलटफेर का दिन- अमेरिका को तुर्किये ने और जर्मनी को इक्वाडोर ने हराया

आज पूरा इक्वाडोर जश्न मना रहा है. शुक्रवार को जब ज़्यादातर टीमें ग्रुप स्टेज से राउंड ऑफ़ 32 में अपनी जगह पक्की करती रहीं, चार बार की चैंपियन जर्मनी और मेज़बान अमेरिकी की हार ने फ़ुटबॉल फ़ैन्स को चौंका दिया.

पूरे इक्वाडोर में आज जीत की छुट्टी, फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में बड़े उलटफेर का दिन- अमेरिका को तुर्किये ने और जर्मनी को इक्वाडोर ने हराया
FIFA World Cup 2026 Ecuador beat Germany

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में आज का दिन उलटफेक का रहा. इक्वाडोर ने जर्मनी के ख़िलाफ़ कमबैक करते हुए चार बार की चैंपियन और 8 बार की फ़ाइनलिस्ट टीम को हराकर नॉकआउट राउंड में जगह बना ली. जबकि, तुर्किये ने अमेरिका के ख़िलाफ़ 3-2 से जीत हासिल कर उन्हें ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीतकर इतिहास बनाने से रोक दिया. लेकिन इस शानदार जीत के बावजूद तुर्किये को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना पड़ा. 

इक्वाडोर में जीत की छुट्टी, चार बार के चैंपियन जर्मनी की हार

वर्ल्ड कप के ग्रुप-E में इक्वाडोर ने बड़ा उलटफेर करते हुए चार बार के चैंपियन जर्मनी को हरा दिया. पहला गोल जर्मनी ने किया. लेकिन इक्वाडोर ने वापसी करते हुए 2 गोल किए और राउंड ऑफ़ 32 का टिकट हासिल कर लिया.  इक्वाडोर ने ग्रप-E की तीसरी टीम के तौर पर नॉकआउट राउंड में जगह बना ली. इस ग्रुप से जर्मनी पहले और आइवरी कोस्ट दूसरे नंबर की टीम रही. 

जर्मनी के लिए लेरॉय सेन ने दूसरे मिनट में ही अपनी टीम को बढ़त दिलाई. लेकिन इक्वाडोर के निल्सन एंगुलो ने 9वें और गोन्ज़ालो प्लाटा ने गोल कर इक्वाडोर को 2-1 से जीत दिला दी. इक्वाडोर के खिलाड़ियों ने अपने इटालियन कोच सेबैस्टियन बिकाचेचे को हवा में उछालककर जश्न मनाया. आज पूरा दिन इक्वाडोर जश्न मना रहा है. इक्वाडोर में जश्न के तौर पर एक दिन की छुट्टी का एलान किया गया है.

1.5 लाख की आबादी वाला कुरासाओ बाहर, आइवरी कोस्ट ने रचा इतिहास

डेढ़ लाख की आबादी वाला कुरासाओ टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. कुरासाओ और उनके गोलकीपर 37 साल के एलॉय रूम ने खूब नाम कमाया. टूर्नामेंट से बाहर होने से पहले कुरासाओ ने जर्मनी के ख़िलाफ़ एक गोल किया जबकि इक्वाडोर को 0-0 की बराबरी पर रोका.  कुरासाओ को 30वें नंबर की आइवरी कोस्ट की टीम ने 2-0 से हरा दिया. आइवरी कोस्ट के लिए दोनों गोल मशहूर खिलाड़ी निकोलस पेपे ने किये. ग्रुप-E से आइवरी कोस्ट के अलावा जर्मनी और इक्वाडोर ने जगह बनाई है. आइवरी कोस्ट ने पहली बार नॉकआउट में जगह बनाई है.

ब्लू समुराई जापान राउंड ऑफ़ 32 में

ग्रुप-F की ब्लू समुराई जापान ने बिना कोई मैच गंवाए राउंड ऑफ़ 32 में जगह बना ली है. डैज़न माएडा के गोल के ज़रिये एशियन फ़ुटबॉल के पावरहाउस जापान ने स्वीडन के ख़िलाफ़ पहला गोल किया. मगर स्वीडन के एलांगा ने 62वें मिनट में गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया. इस ड्रॉ के सहारे स्वीडन ने भी नॉकआउट मे्ं जगह बना ली है. 

टोटल फ़ुटबॉल के लिए मशहूर नीदरलैंड्स की टीम इस बार टूर्नामेंट में मज़बूत नज़र आ रही है. हॉलैंड ने 7वें और 62वें मिनट में गोल दागा. जबकि ट्यूनीशिया की ओर से मस्तौरि ने इकलौता गोल 54 मिनट में किया.  ग्रुप-F से हॉलैंड, जापान और स्वीडन ने नॉकआउट राउंड का सफ़र किया है, जबकि, ट्यूनिशिया को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है. अब राउंड ऑफ़ 32 में जापान को ब्राज़ील से हॉलैंड को मोरक्को से टक्कर लेनी पड़ेगी. राउंड ऑप़ 32 के ये दोनों अहम मैच 29 जून को खेले जाएंगे. 

तुर्किये ने अमेरिका को 3-2 से हराकर किया बड़ा उलटफेर

थोड़ी ही देर पहले तुर्किये ने मेज़बान अमेरिका को लॉस वेगस स्टेडियम में 70,000 से ज़्यादा दर्शकों के सामने 3-2 से हराकर एक और बड़ा उलटफेर कर दिया. 90 मिनट तक मुक़ाबला 2-2 की बराबरी पर था. लेकिन स्टॉपेज टाइम के 99वें मिनट में तुर्किये के कान अयहान ने गोल कर अमेरिका को तीसरे मैच में जीत हासिल नहीं करने दिया. इस जीत के बावजूद तुर्किये को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है. 

अमेरिका के लिए ऑस्टन ट्रस्टी ने 3 मिनट में और सेबैस्टियन बरहाल्टर ने 49वें मिनट में गोल किये जबकि अयहान के 99मिनट के फ़ाइनल गोल से पहले तुर्किये के लिए गूलर ने 10 मिनट में और यिलमाज़ ने 31वें मिनट में गोल किये. वर्ल्ड कप के ग्रुप-D से मेज़बान और ग्रुप टॉपर अमेरिका और सॉकेरूज़ ऑस्ट्रेलिया ने नॉकआउट में जगह बनाई है. जबकि, पराग्वे के आगे बढ़ने की उम्मीदें बरक़रार हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs IRE 1st T20I: भारत के लिए दो खिलाड़ियों का डेब्यू! क्या असर दिखाएगी पिच, कैसा रहेगा मौसम, जानें तमाम बातें

यह भी पढ़ें: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल की जंग, नॉकआउट बना ये मुकाबला, ऐसा है समीकरण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Germany, Turkiye, United States, Ecuador, 2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com