विज्ञापन

FIFA World Cup की ऑफिशियल फुटबॉल का नाम है Trionda, क्‍या होता है इसका मतलब, क्यों खास है ये फुटबॉल

FIFA World Cup 2026 की आधिकारिक फुटबॉल दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित कर रही है. Adidas द्वारा विकसित यह हाई-टेक फुटबॉल आधुनिक तकनीक, अनोखे डिजाइन और सांस्कृतिक प्रतीकों का शानदार मिश्रण है. इसका नाम भी काफी यूनिक है- Trionda.

FIFA World Cup की ऑफिशियल फुटबॉल का नाम है Trionda, क्‍या होता है इसका मतलब, क्यों खास है ये फुटबॉल

FIFA World Cup 2026 की आधिकारिक फुटबॉल दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित कर रही है. Adidas द्वारा विकसित यह हाई-टेक फुटबॉल आधुनिक तकनीक, अनोखे डिजाइन और सांस्कृतिक प्रतीकों का शानदार मिश्रण है. इसका नाम भी काफी यूनिक है- Trionda. क्‍या आप इस नाम का मतलब जानते हैं?  

Trionda नाम का क्या मतलब है

Trionda दो शब्दों से मिलकर बना है- Tri यानी तीन और Onda स्पेनिश भाषा का शब्द है, जिसका मतलब होता है- लहर (Wave). इस तरह Trionda का मतलब होता है-  तीन लहरें. यह नाम 2026 फीफा विश्व कप के तीन मेजबान देशों- अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको- की एकता और साझा फुटबॉल संस्कृति को दर्शाता है.   

डिजाइन में छिपी है तीन देशों की पहचान

Trionda का डिजाइन साधारण फुटबॉल की तरह नहीं है. इसमें लाल, नीले और हरे रंग का विशेष मिक्‍स दिखाई देता है, जो तीनों मेजबान देशों का प्रतिनिधित्व करता है. 

- लाल रंग कनाडा का प्रतीक है. 
- नीला रंग अमेरिका को दर्शाता है. 
- हरा रंग मेक्सिको की पहचान से जुड़ा है. 

इसके अलावा गेंद पर सितारे (USA), मेपल लीफ (Canada) और ईगल (Mexico) के प्रतीक भी शामिल किए गए हैं.   

अमेरिकी कंपनी के भारतीय CEO से मिलिए, जो हर दिन कमाते हैं 20 करोड़, एक घंटे के 80 लाख

पहली बार सिर्फ चार पैनल वाली वर्ल्ड कप बॉल

Trionda की सबसे बड़ी तकनीकी खासियत इसकी चार-पैनल (Four-Panel) संरचना है. यह फीफा पुरुष विश्व कप के इतिहास की पहली आधिकारिक गेंद है, जिसमें केवल चार थर्मली बॉन्डेड पैनल इस्तेमाल किए गए हैं. इससे गेंद की सतह अधिक स्मूद बनती है और उसकी उड़ान (Flight) पर बेहतर नियंत्रण मिलता है.   

AI और सेंसर तकनीक से लैस

Trionda के अंदर एक उन्नत मोशन सेंसर चिप लगाई गई है, जो गेंद की गति और दिशा से संबंधित डेटा रियल टाइम में भेजती है. यह तकनीक VAR (Video Assistant Referee) को ऑफसाइड, हैंडबॉल और अन्य विवादित फैसलों में अधिक सटीक जानकारी देने में मदद करती है.

क्या मैच से पहले चार्ज होती है बॉल?

स्मार्ट होने की वजह से यह बॉल चार्जेबल है. जिसे हर नए मैच से पहले मोबाइल की तरह चार्ज करना होता है. इस चार्जिंग की वजह बॉल में लगी स्मार्ट चिप, जो मैच के दौरान एक्टिव रहकर बॉल की एक-एक हरकत का डेटा कंप्यूटर को देती है.

‘ला ओला' से प्रेरित है डिजाइन

Adidas के अनुसार Trionda का फ्लोइंग डिजाइन प्रसिद्ध “La Ola” (Mexican Wave) से प्रेरित है. स्टेडियम में दर्शकों द्वारा बनाई जाने वाली यह मानव लहर फुटबॉल संस्कृति का एक प्रसिद्ध हिस्सा रही है और इसी से “Onda” यानी लहर का विचार लिया गया है.   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FIFA World Cup 2026 Highlights, FIFA World Cup 2026 Football Shoes Boys, FIFA World Cup 2006, FIFA World Cup 2026 India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com