विज्ञापन

डेढ़ लाख की आबादी वाले कुरसाओ के गोलकीपर रूम ने मचा दिया तहलका, 15 सेव कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

कुराकाओ के 37 साल के गोलकीपर ने कैनसस सिटी में शानदार खेल दिखाया और टिम हॉवर्ड के वर्ल्ड कप के ऑल-टाइम रिकॉर्ड की बराबरी करने से बस एक सेव दूर रह गए.

डेढ़ लाख की आबादी वाले कुरसाओ के गोलकीपर रूम ने मचा दिया तहलका, 15 सेव कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
कुराकाओ के 37 साल के गोलकीपर एलॉय रूम ने रचा इतिहास

मौजूदा वर्ल्ड कप में छोटे देश, एशियाई देश और ख़ासकर गोलकीपर्स कमाल कर रहे हैं. दो-तीन दिनों पहले एक छोटे से देश केप वेर्दे देश के गोलकीपर वोज़िन्हा ने कमाल किया और उनके 50 हज़ार से बढ़कर 15 मिलियन फ़ॉलोअर्स हुए और वो रातोंरात स्टार बन गए. आज ऐसा ही बड़ा कारनामा करते हुए कुरासाओ के 37 साल के ऊंचे कद के गोलकीपर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.

गोलकीपर है या चुंबक!

सिर्फ़ डेढ़ लाख की आबादी.. दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है कुरासाओ. लेकिन आबादी से फ़र्क नहीं पड़ता. इसकी 5 फ़ीसदी आबादी वाले इस देश की 5 फीसदी यानी क़रीब 8000 फ़ैन्स अपनी टीम की हौसलाअफज़ाई के लिए अमेरिका के कन्सास सिटी में पहुंचे हुए थे. इक्वाडोर की अनुभवी और वर्ल्ड नंबर 30 टीम ने एक के बाद एक लगातार हमले जारी रखे. लेकिन कुरासाओ की गोलपोस्ट पर 6 फ़ीट 3 इंच लंबे एलॉय रूम टीम के लिए दीवार बनकर खड़े रहे. एलॉय रूम का ने एलान कर रखा था उनके ‘गोलपोस्ट में कोई कमरा, कोई रूम खाली नहीं है!'  उन्होंने 15 Saves कर अमेरिका के टिम हॉवर्ड के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. यही नहीं अपना रिकॉर्ड क्लीन रखा. 0-0 की बराबरी से उसने ऐतिहासिक 1अंक भी अपने नाम कर लिया. मैच के बाद उन्होंने ये भी कहा कि शायद ‘कुरासाओ में उनकी मूर्ति बन जानी चाहिए.'

1966 से अबतक किसी ने नहीं बचाये इतने शॉट्स

रूम अमेरिका के FC मायामि क्लब के लिए भी मैच खेलते हैं. इसलिए फुटबॉल की दुनिया में जाना-माना नाम हैं.  उन्होंने इक्वाडोर की ख़िलाफ़ वन-ऑन-वन सिचुएशन में भी अपना 74वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे रूम ने 10 गज़ दूरी के शॉट्स से भी शानदार बचाव किए. माना जा रहा है कि 1966 से अबतक, जब से गोलकीपर का रिकॉर्ड रखा जा रहा है, किसी गोलकीपर ने 90 मिनट में इतने बचाव नहीं किये. एलॉय रूम ने 15 Saves कर अमेरिका के टिम हॉवार्ड के 15 गोल-बचाव के रिकॉर्ड की बराबरी तो की ही, अपना रिकॉर्ड क्लीन रखते हुए एक मायने में उनसे भी आगे निकल गए. क्योंकि हॉवॉर्ड की टीम को एक्स्ट्रा टाइम में गोल खाने पड़े थे.    

लाखों में बढ़ रहे रूम के फ़ॉलोअर्स

दो-तीन दिनों पहले ही आपने वर्ल्ड कप में केप वेर्दे के 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा का कारनामा देखा था. एक मैच में वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के ख़िलाफ़ 7 Save या बचाव कर वोजिन्हा हीरो बन गए और इंस्टाग्राम पर उनके 50,000 से बढ़कर उनके तकरीब 15 मिलियन या डेढ़ करोड़ फ़ॉलोअर्स बन गए.  वोज़िन्हा की तरह Elloy ROOM का नाम आज फ़ुटबॉल की दुनिया की ज़ुबान पर है, आज कुरासाओ के रूम छाये हुए हैं.

ये भी पढ़ें- 29 गेंद पर 94 रन जड़ मचाई खलबली ! अगर वैभव सूर्यवंशी का सामना मैल्कम मार्शल और एंडी रॉबर्ट्स जैसे खूंखार गेंदबाज से होता तो क्या होता?

ये भी पढ़ें- हार्दिक चूके, बुमराह की वापसी, कोहली को शर्त के साथ मौका, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

लेखक के बारे में
img
विमल मोहन
स्पोर्ट्स एडिटर, NDTV इंडिया
डॉ. विमल मोहन NDTV इंडिया के सीनियर स्पोर्ट्स एडिटर हैं. विमल मोहन का मीडिया इंडस्ट्री में 30 वर्षों से भी लंबा और समृद्ध अनुभव रहा है. उन्होंने अपने... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com