- अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन 2023 से फरार है, वह 3 साल से कहीं नहीं देखी गई
- सवाल यह है कि क्या शाइस्ता अपने बेटे अबान के आखिरी सफर में शामिल होगी या नहीं
- अबान को शुक्रवार को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा
पहले शौहर अतीक अहमद मारा गया, फिर बड़े बेटे असद का एनकाउंटर, अब छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत. सवाल अब भी वही है कि क्या माफिया अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन बेटे के जनाजे में शामिल होगी या नहीं? पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई. अबान को शुक्रवार को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. ऐसे में हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या अतीक की बीवी और अबान की अम्मी शाइस्ता परवीन उसके जनाजे में आएगी या नहीं. दरअसल अतीक अहमद की हत्या के बाद से ही शाइस्ता फरार चल रही है.
क्या बेटे के जनाजे में आएगी मां शाइस्ता परवीन?
प्रयागराज पुलिस उसे पिछले तीन सालों से फरार है. उसका 2023 से अब तक कुछ भी पता नहीं चल सका है. कोई नहीं जानता कि वह कहां छिपी है. ऐसे में अपने बेटे को वह आखिरी बार देखने वह आएगी या नहीं ये बड़ा सवाल है. जब अतीक के तीसरे बेटे असद अहमद का झांसी में एनकाउंटर हुआ था, तब भी ये सवाल उठा था कि मां शाइस्ता बेटे को मिट्टी देने आएगी या नहीं. हालांकि उसे जनाजे में किसी ने नहीं देखा. प्रशासन की तरफ से उसके जनाजे में शामिल होने को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई. हालांकि दबी जुबान ये बात जरूर कही गई कि शाइस्ता चुपके से बड़े बेटे के जनाजे में शामिल हुई थी, लेकिन उसे किसी ने पहचाना नहीं.

3 साल से फरार है अतीक अहमद की पत्नी
अब छोटे बेटे अबान की मौत पर ये सवाल फिर से जिंदा हो गया है कि शाइस्ता परवीन आखिर है कहां और क्या वह अपने बेटे को मिट्टी देने आएगी या शौहर अतीक और बड़े बेटे असद की तरह ही अबान के आखिरी सफर में भी वह शामिल नहीं होगी. बता दें कि गुरुवार को प्रयागराज से झांसी जाते समय हुए सड़क हादसे में अबान और उसके एक साथी की मौत हो गई.
अबान के जनाजे में कौन-कौन शामिल होगा, प्रशासन अलर्ट
अबान को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाने के लिए कब्र खोद ली गई है. पुलिस प्रशासन इस बात की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा है कि माफिया के बेटे के जनाजे में कौन-कौन शामिल हो सकता है. सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं.चर्चा अतीक की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर भी तेज है.
ये भी पढ़ें-प्रयागराज का वो कसारी-मसारी कब्रिस्तान जहां अतीक अहमद के बगल में दफनाया जाएगा बेटा अबान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं