FIFA World Cup Final: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फीफा वर्ल्ड कप के सफल आयोजन से काफी खुश हैं. उन्होंने इसे इसे यादगार पलों से भरा टूर्नामेंट बताया और कहा कि "ऐसा टूर्नामेंट पहले कभी नहीं हुआ." शुक्रवार को ट्रंप टॉवर में फीफा के एक आधिकारिक कार्यक्रम में बोलते हु उन्होंने इस टूर्नामेंट को कड़े मुक़ाबले और कभी न भूलने वाले पलों वाला टूर्नामेंट बताया. उन्होंने फीफा प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो को फोन करके शिकायत करने का जिक्र भी किया, जब अमेरिकी फॉरवर्ड फोलारिन बालोगन को रेड कार्ड दिखाया गया था, साथ ही उन्होंने कहा कि आखिरकार सब ठीक हो गया और "कोई विवाद नहीं" हुआ.
फाइनल से पहले ट्रंप ने 'रेड कार्ड' विवाद को फिर से हवा दी
ट्रंप ने लोकल टाइम को होने वाले फाइनल से पहले कहा, "यह एक अनोखा टूर्नामेंट रहा है, जो कड़े मुकाबले और यादगार पलों से भरा है. सबसे यादगार पल वह था जब उस खिलाड़ी को रेड कार्ड दिया गया. मुझे फीफा प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो को फोन करके एक सुझाव देना पड़ा.मैंने कहा कि मैं शिकायत करना चाहता हूं, मुझे नहीं पता था कि क्या होगा. लेकिन, नतीजा बहुत अच्छा रहा क्योंकि कोई विवाद नहीं हुआ. वे मैच जीत गए और हमारी टीम के सभी खिलाड़ी मैदान पर थे. आपने एक और बेहतरीन फ़ैसला लिया."
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Final: मेसी के पास इतिहास रचने का मौका, दांव पर होंगे 10 बड़े रिकॉर्ड
दरअसल, राउंड ऑफ़ 32 में बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ अपनी टीम की जीत के दौरान रेड कार्ड दिखाए जाने के बाद फीफा ने बालोगुन पर एक मैच का बैन लगा दिया था, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और US सॉकर की लीगल टीम के दखल के बाद रेड कार्ड वापस ले लिया गया. फीफआ ने अपने डिसिप्लिनरी कोड के आर्टिकल 27 का हवाला देते हुए उन्हें 'लास्ट 16' में बेल्जियम के खिलाफ खेलने की इजाजत दी, जहां को-होस्ट टीम 4-1 से हार गई और वर्ल्ड कप से बाहर हो गई.
फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन आमने-सामने
अब फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर होंगे. मेसी के लिए यह एक बड़ा मैच है. कयास लग रहे हैं क मेसी इस मैच के बाद संन्यास का भी ऐलान कर सकते हैं लेकिन इतना तय है कि यह उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप है. 2022 में मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं