Yellow Vegetables And Fruits Benefits: पीले रंग के फल और सब्जियों को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. सिर्फ पीले ही नहीं हर रंग के फल और सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए असरदार माने जाते हैं. पीले रंग के फल और सब्जियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को हेल्दी ही नहीं बल्कि, कई बीमारियों से बचाने में भी मददगार माने जाते हैं. आपको बता दें कि पीले रंग के खाद्य पदार्थों में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता हैं, यह मुक्त कण का मुकाबला कर शरीर में सूजन को कम करने, एलर्जी को रोकने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं पीले रंग के फल और सब्जियों को खाने के फायदे.
स्वाद और सेहत से भरपूर हैं ये पीले रंग के फल और सब्जियां- (Health Benefits Of Yellow Vegetables And Fruits)
1. कद्दू-
कद्दू की सब्जी स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. कद्दू कोलेजन के निर्माण में मदद करता है. इसमें मौजूद प्रोटीन और विटामिन सी सेहत के लिए लाभकारी माने जाते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. केला-
केला एक ऐसा फल है जिसे सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाता है. केले में विटामिन ए, बी, सी, ई, जिंक, पोटैशियम,मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने के साथ-साथ पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.
3. पीली शिमला मिर्च-
शिमला मिर्च एक ऐसी सब्जी है जिससे कई तरह की रेसिपी बनाई जा सकती हैं. पीली शिमला मिर्च में मौजूद फाइबर, प्रोटीन और आयरन शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं.
4. नींबू-
नींबू विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. नींबू में मौजूद सीट्रीक एसिड त्वचा को निखारने के लिए बेहद असरदार होता है. नींबू को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं