- सेब के सिरके के सेवन से वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं.
- अदरक में और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है.
- ब्लैक टी वजन घटाने के लिए एक अच्छी चाय है.
5 Homemade Drinks For Weight Loss: मोटापा आज के समय की एक आम समस्या में से एक है. दरअसल मोटापे का एक बड़ा कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल और खान-पान है. हममें से ज्यादातर लोग अपने बढ़े हुए वजन (Weight Loss) को कम करने के लिए अनेक तरीके अपनाते हैं जैसे, डाइटिंग, एक्सरसाइज, योगा आदि. लेकिन खाने के शौकीनों के लिए डाइटिंग करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, तो अगर आप भी फूडी हैं और अपने बढ़े हुए वजन (Reducing Weight) को कम करना चाहते हैं तो हम आपकी मदद के लिए यहां हैं. वजन को तेजी से कम (How To Lose Weight Fast) करने के लिए आप इन ड्रिंक्स (Weight Loss Drinks) का सेवन कर सकते हैं.
वजन को घटाने में मददगार हैं ये ड्रिंक्स- These Drinks Are Helpful In Reducing Weight:
1) ग्रीन टीः
आप अपने दिन की शुरूआत ग्रीन टी से कर सकते हैं. क्योंकि ग्रीन टी को वजन घटाने में काफी मददगार माना जाता है. ग्रीन टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन कम करने में मदद कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2) एप्पल साइडर विनेगरः
सेब के सिरके के सेवन से आम अपने वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं. सेब के सिरके को आप गुनगुने पानी में या जूस में मिलाकर सेवन कर सकते हैं. इतना ही नहीं इसके सेवन से पेट की गैस और जलन में भी राहत मिल सकती है.
3) अदरक पानीः
अदरक को स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी मानी जाता है. अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो सुबह अदरक वाले पानी का सेवन कर सकते हैं. अदरक में पोटैशियम फोलेट जिंक और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं.
ये भी पढ़ें- Teeth Cleaning Remedies: दांतों की पीली परत को साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
4) गुनगुना पानीः
गुनगुने पानी के सेवन से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है. दिन की शुरूआत अगर आप गुनगुने पानी के साथ करते हैं तो ये शरीर में जमा फैट को कम कर वजन को घटाने में मदद कर सकता है.
5) ब्लैक टीः
वजन घटाना चाहते हैं और चाय पीने के शौकीन हैं तो आप ब्लैक टी का सेवन कर सकते हैं. ब्लैक टी वजन घटाने के लिए एक अच्छी चाय है. इसमें कैफीन की भी अत्यधिक मात्रा पाई जाती है जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती है जो कैलोरी बर्न करने में मददगार हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं