- दुनिया भर में शाकाहार के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है.
- ब्रेकफास्ट में आप ओट्स पोहा बना सकते हैं.
- मिक्स वेज पराठे को सब्जियों से भर कर बनाया जाता है.
World Vegetarian Day 2021: आज देशभर में शाकाहारी दिवस मनाया जा रहा है. हर साल 1 अक्टूबर को विश्व शाकाहारी दिवस (World Vegetarian Day) मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में शाकाहारी आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. दुनिया भर में शाकाहार के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है. शाकाहारी खाने को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. वर्ल्ड वेजिटेरियन डे यानी विश्व शाकाहार दिवस की स्थापना 1977 में नॉर्थ अमेरिकन वेजिटेरियन सोसायटी (NAVS) द्वारा की गई थी. कई रिसर्च ये मानते हैं कि शाकाहारी खाने वाले लोगों में दिल का खतरा कम पाया जाता है. आप ब्रेकफास्ट में कुछ सब्जियों को एड कर हेल्दी ब्रेकफास्ट बना सकते हैं. जो आपको पूरे दिन हेल्दी और एनर्जेटिक रखने में मदद कर सकते हैं.
1. ओट्स पोहाः
ब्रेकफास्ट में आप ओट्स पोहा बना सकते हैं. नार्मल पोहा को हेल्दी ट्विस्ट देते हुए ओट्स पोहा में हरी सब्जिया, ओट्स और हल्के मसाले का इस्तेमाल किया जाता है. इसे बहुत ही कम समय में बनाया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
World Vegetarian Day 2021: वर्ल्ड वेजिटेरियन डे को खास बनाएंगी ये 10 पॉपुलर इंडियन वेज रेसिपी

ब्रेकफास्ट में आप ओट्स पोहा बना सकते हैं.
2. मिक्स वेज पराठाः
इस पराठा को बनाने के लिए फूलगोभी, गाजर जैसे अपनी पसंदीदा सब्जियों को कद्दूकस कर लें, फिर इसमें कद्दूकस किया पनीर, मसाले, बारीक कटे प्याज़ और हरी मिर्च को मिलाएं. फिर इसे आटे के लोई में भरकर पराठा सेंक लें. दही और चटनी के साथ इसे सर्व कर सकते हैं.
3. सोया उत्तपमः
सोयाबीन को इस रेसिपी के साथ एक स्वादिष्ट साउथ इंडियन मेकओवर मिलता है. उड़द की दाल और चना दाल को मिला कर इसे बनाया जाता है जो प्रोटीन की कमी को दूर करने में मददगार हो सकता है.
4. वेज सैंडविचः
ब्रेकफास्ट में हम अक्सर सैंडविज खाते हैं. सब्जियों से भरी-भरी ये सैंडविच आपके जायके का ख्याल तो रखती है पोषण भी भरपूर देती है. फटाफट कुछ टेस्टी खाने का मन कर रहा है तो सोचना क्या वेज सैंडविच बना लेना है. पत्ता गोभी, खीरा, प्याज, मटर के साथ जो भी हरी सब्जी बाजार में उपलब्ध हों उसे इस सैंडविच में डाल सकते हैं. सभी सब्जियों को पैन में डाल कर भून लें फिर मसाले व नमक मिलाएं और स्टफिंग तैयार कर लें. अब ब्रेड के ऊपर इस स्टफिंग को रख कर ऊपर से दूसरा ब्रेड रखें और सैंडविच तैयार करें. ये एक हेल्दी और क्विक ब्रेकफास्ट ऑप्शन हो सकता है.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Rajma Raita: फटाफट ऐसे बनाएं हाई प्रोटीन राजमा रायता
Blueberry Muffin: घर पर आसानी से बनाएं बेकरी-स्टाइल ब्लूबेरी मफिन
Food For Diabetes: ये फाइबर रिच फ़ूड डायबिटीज को कंट्रोल करने में करेंगे आपकी मदद
Okra For Diabetes: डायबिटीज पेशेंट जरूर खाएं भिंडी, ये हैं फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं