World Heart Day 2022: कल विश्वभर में हार्ट डे मनाया जाएगा. हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को हार्ट के बारे में जागरूक करना है. ह्रदय (हार्ट) हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. हार्ट का सीधा कनेक्शन हमारे जन्म से होता है. 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य हृदय रोग और इसके लक्षणों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से इस दिन की शुरुआत की गई थी. विश्व हृदय दिवस मनाने का विचार एंटोनी बेयस डी लूना ने देखा था, जो इस विचार की शुरुआत के समय वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के अध्यक्ष थे. आज छोटी उम्र से लेकर बुजुर्ग तक हार्ट रोग से पीड़ित देखे जा सकते हैं. हार्ट के मरीजों की संख्या दुनियाभर में लगातार बढ़ती जा रही है. हार्ट को हेल्दी रखने के लिए क्या करें ये सवाल अक्सर परेशान करता है. असल में हार्ट को हेल्दी रखने में डाइट अहम भूमिका निभाती है. अपने हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल कर सकते हैं. हार्ट को हेल्दी व फिट रखने के लिए इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं.
दिल को दुरुस्त रखने में मददगार हैं ये चीजें- Best Foods For Healthy Heart:
1. फल-
फलों को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है, ये बताने की जरूरत नहीं है. अमरूद, सेब, संतरा मौसमी जैसे फलों को न्यूट्रिएंट का खजाना कहा जाता है. इन फलों में मौजूद विटामिन, मिनरल और फाइबर शरीर के साथ-साथ हार्ट को भी हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

2. सब्जियां-
हर मौसम की अपनी मौसमी सब्जियां होती हैं. हरी सब्जियों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. भिंडी, बैंगन, बींस जैसी सब्जियों को डाइट में शामिल कर कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है.
3. मेवे-
सूखे मेवे स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं. बादाम, अखरोट, किशमिश आदि को डाइट में शामिल कर हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती हैं. क्योंकि इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं.
4. दूध-दही-
दूध-दही पोषण से भरपूर हैं. घर के बड़े से लेकर डॉक्टर तक दूध पीने की सलाह देते हैं. इनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है. इतना ही नहीं लो फैट दूध का सेवन कर हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है.
Navratri Special 2022: व्रत के लिए आलू से बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर ये रेसिपीज
5. दाल-
रोजाना एक कटोरी दाल का सेवन सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है. दालें पोषण और प्रोटीन से भरपूर होती हैं. आप रोजाना एक कटोरी दाल का सेवन शरीर के साथ-साथ हार्ट को भी हेल्दी रख सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं