Sabudana Chaat Recipe: शारदीय नवरात्रि चल रही है. इस साल नवरात्रि का उपवास 26 सितम्बर से शुरू होकर नवमी तक यानी 4 अक्टूबर तक चलेगा. बहुत से लोग इन नौ दिनों में व्रत का पालन करते हैं. नौ दिनों तक फलाहार पर रह कर भक्त मां दुर्गा की पूजा करते हैं. इस दौरान चूंकि केवल फलाहार ही लिया जाता है, ऐसे में हर दिन कुछ अलग खाने के लिए अलग-अलग डिश बनाने की इच्छा होती है. इस दौरान लहसुन प्याज जैसी चीजों को आहार में शामिल नहीं करते हैं. आप भी इस व्रत को रखते हैं और फलाहार में कुछ अलग और पूरी तरह सात्विक बनाना चाहते हैं तो साबूदाना की चटपटी चाट बना सकते हैं, जो टेस्टी तो होती ही है साथ ही उपवास में आपकी हेल्थ का भी ध्यान रख सकती है.
साबूदाना की चाट बनाने के लिए जरूरी सामग्री-
- साबूदाना- 5 बड़े चम्मच
- उबला आलू- एक
- हरी मिर्च- 2
- घी
- दही
- खीरा
- टमाटर
- लाल मिर्च
- सेंधा नमक
साबूदाना चाट बनाने का तरीका-
साबूदाने की चाट तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गर्म करके साबूदाना डाल दें. अब साबूदाने को तब तक पकाते रहना है जब तक यह क्रिस्पी ना हो जाए. इसके बाद साबूदाने को एक अलग बर्तन में निकालकर रख लें और कड़ाही में दोबारा घी गर्म करें. अब कड़ाही में उबले आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डालें. अब इसमें भुना हुआ साबूदाना भी डाल देना है. इस समय ही इसमें नमक और हरी मिर्च को डाल कर मिक्स कर लें. जब कड़ाही में साबूदाना चिपकने लगे तो समझ लें कि यह पक गया है. अब साबूदाने को प्लेट में निकालें और इसके ऊपर दही, कटा हुआ खीरा और टमाटर डालें. अब साबूदाने की चाट तैयार है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
