- विश्व नारियल दिवस हर साल 2 सितंबर को मनाया जाता है.
- जरूर ट्राई करें नारियल से बनने वाली इन 5 स्वादिष्ट करी
- कोकोनट मीट करी मसालादार और स्वादिष्ट होता है.
World Coconut Day 2021: हर साल 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस (वर्ल्ड कोकोनट डे) मनाया जाता है. भले ही इस खास दिन को हम इस कठोर और बालों वाले फल के लिए अपने प्यार को जताने के लिए मनाते हैं लेकिन वास्तव में यह एशियाई प्रशांत नारियल समुदाय (एपीसीसी) के गठन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. एपीसीसी का उद्देश्य "नारियल उद्योग की सभी गतिविधियों को बढ़ावा देना, समन्वय और सामंजस्य स्थापित करना है." भारतीयों का नारियल प्रेमी होने का एक सबसे बड़ा कारण यह भी है कि हम भी इस समुदाय का हिस्सा हैं. हम अपने ड्रिंक (नारियल पानी) में नारियल पसंद करते हैं, हम अपने खाने में नारियल (कोकोनट राइस) से प्यार करते हैं और हम अपनी मिठाई (नारियल बर्फी) में नारियल पसंद करते हैं! क्यों न इस बहुमुखी फल के लिए अपने प्यार को जताते हुए एक सिंपल लेकिन स्वादिष्ट नारियल करी बनाने की कोशिश करें.
World Coconut Day 2021: नारियल से बनने वाली 5 टेस्टी करी
दाल कोकोनट करी
अगर आपको दाल पसंद है तो यह रेसिपी आपके लिए है. यह दाल कोकोनट करी डिश आपकी सिंपल दाल को एक क्रीमी मेकओवर देती है. यह दाल कोकोनट करी तुअर दाल, नारियल के दूध और सुगंधित मसालें जैसे करी पत्ता, राई, धनिया पाउडर और बाकी मसालों को मिलाकर बनाई जाती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
World Coconut Day 2021: विश्व नारियल दिवस घर पर झटपट बनाएं पांच कोकोनट डेज़र्ट

2. एवोकाडो कोकोनट करी
क्या आपने कभी एवोकाडो और नारियल के स्वाद को एकसाथ मिलाने के बारे में सोचा है? दोनों फल स्वाद, आकार, बनावट और रूप में एक-दुसरे से बिल्कुल अलग हैं. हालांकि, जब एवोकाडो के स्लाइस को नारियल के करी में पकाया जाता है, तो इसका स्वाद बेहतरीन होता है!
World Coconut Day 2021: वर्ल्ड कोकोनट डे के मौके पर सिर्फ 30 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट कोकोनट बर्फी
3. प्रॉन कोकोनट करी
प्रॉन कोकोनट करी भला किसे पसंद नहीं है? यह सबसे फेमस साउथ इंडियन करी में से एक है, जिसमें झींगे के अंदर नारियल का स्वाद पूरी तरह समाया होता है, जिससे यह सुगंधित और स्वादिष्ट बन जाता है.
Goan Egg Curry Recipe: मलाईदार और मसालेदार गोवा एग करी बनाने का आसान तरीका
4. कोकोनट मीट करी
अदरक-लहसुन के पेस्ट, दही, करी पत्ता, नारियल के दूध और बहुत कुछ के स्वाद के साथ, यह कोकोनट मीट करी मसालादार और स्वादिष्ट होता है. यह कोकोनट करी से थोड़ा अलग है, क्योंकि इसमें मटन को मैरिनेट करने के लिए दही का इस्तेमाल किया जाता है.
Coconut Rasmalai: अपनी फेवरेट क्लासिक रसमलाई को नारियल के साथ दें यूनिक ट्विस्ट, यहां देखें रेसिपी

5. कोकोनट चिकन करी
हर नॉनवेज पसंद करने वाले को चिकन बेहद पसंद होता है और वो हर चीज में चिकन को एड करने की कोशिश करते हैं. उनकी इसी कोशिश में हमने कोकोनट चिकन करी को ढूंढ निकाला है. यह मलाईदार, रसदार स्वाद वाला होता है और चावल के साथ इसका स्वाद बहुत दोगुन हो जाता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं