विज्ञापन

गले में अटकती है नारियल की बर्फी? इस ट्रिक से बनाएं मुंह में घुल जाने वाली रबड़ीदार बर्फी

बाजार जैसी सूखी नारियल बर्फी से मन भर गया? शेर भूपी की इस रबड़ीदार नारियल बर्फी की रेसिपी से बनाएं मुंह में घुल जाने वाली सॉफ्ट मिठाई. नोट करें रेसिपी.

गले में अटकती है नारियल की बर्फी? इस ट्रिक से बनाएं मुंह में घुल जाने वाली रबड़ीदार बर्फी
हलवाई जैसी नारियल बरफी
NDTV

जब भी हम बाजार से नारियल की बर्फी या लड्डू लाते हैं, तो अक्सर वो गले में थोड़े सूखे और खिंचे-खिंचे से लगते हैं, जिससे उसका असली मजा किरकिरा हो जाता है. इस परेशानी को दूर करने और कुछ बिल्कुल नया ट्राई करने के लिए @ChefBhupi'skitchen ने एक रेसिपी वीडियो शेयर किया है.

इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसमें सूखे नारियल के बुरादे की जगह ताजे पानी वाले नारियल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका टेक्चर और स्वाद बिल्कुल हटकर और लाजवाब बनता है. जब आप इसे घर पर बनाएंगे, तो इसकी भीनी-भीनी खुशबू और रिचनेस देखकर हर कोई आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा. 

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • ताजे नारियल (4 पानी वाले)
  • मावा/खोया) (1 कप)
  • फुल फैट दूध: 250 मिलीलीटर
  • चीनी (1 कप से थोड़ी कम)
  • शुद्ध घी (1 बड़ा चम्मच)
  • हरी इलायची (4-5 ताजा कुटी हुई)
  • पिस्ता और बादाम की कतरन

बनाने की विधि:

नारियल निकालें:

  1. नारियल को हल्का गर्म कर और बेलन से थपथपाकर अंदर का गद्देदार हिस्सा निकाल लें.
  2. छिलका छीलकर पतले टुकड़े कर लें.

बुरादा बनाएं:

  1. मिक्सी के पल्स मोड पर चलाकर नारियल का दरदरा बुरादा तैयार करें.

भूनें: 

  1. पैन में 1 चम्मच घी गर्म करें और नारियल के बुरादे को 5 से 7 मिनट तक हल्की खुशबू आने तक भूनें.

रबड़ीदार मिक्चर बनाएं: 

  1. अब इसमें मावा, फुल फैट दूध, चीनी और कुटी इलायची डालें.
  2. लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर पैन न छोड़ने लगे.

सेट करें:

  1. तैयार मिश्रण को बटर पेपर लगी थाली में फैलाएं.
  2. ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का दबाएं और ठंडा होने के बाद अपनी मनपसंद शेप में काट लें.
  3. मुंह में घुल जाने वाली सॉफ्ट नारियल बर्फी तैयार है.

इसे भी पढ़ें: मोरिंगा के पत्तों की चाय कैसे बनाएं? जानें रेसिपी और इसके जबरदस्त फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coconut Barfi Recipe, Food, Rabri Recipe, Nariyal Ki Barfi Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com