Side Effects Of Sea Water: समुद्र का पानी (Sea Water) दिखने में जितना खूबसूरत लगता है ये उतना ही खारा और सेहत के लिए नुकसानदायक (Unhealthy) होता है. क्या कभी आपने सोचा है कि समुद्र में इतना पानी होता है, तो क्यों हम इस पानी का सेवन नहीं कर सकते या इस पानी का इस्तेमाल नहाने, खाने या अन्य चीजों में भी नहीं किया जा सकता है? तो आपको बता दें कि लाइफ साइंस की एक रिपोर्ट (Life Science रिपोर्ट के मुताबिक समुद्र के पानी के वजन का लगभग 3.5% नमक (Salt) होता है और इतनी मात्रा में नमक हमारी सेहत के लिए स्लो पॉइजन हो सकता है.
हम क्यों नहीं पी सकते समुद्र का पानी (Why can't we drink seawater?)
1. जरूरत से ज्यादा नमक (Excessive Salt): समुद्री जल में नमक (सोडियम क्लोराइड) बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जबकि हमारे शरीर को ठीक से काम करने के लिए एक निश्चित मात्रा में नमक की जरूरत होती है, अत्यधिक मात्रा में नमक का पानी पीने से किडनी और कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कमजोर हो रही हैं आखें तो तुरंत डाइट में शामिल करें ले ये 5 चीजें, बढ़ जाएगी आंखों की पावर
2. डिहाइड्रेशन (Dehydration): जब आप समुद्र का पानी पीते हैं, तो ये पानी आपकी प्यास बुझाने के बजाय आपको डिहाइड्रेट कर देता है. दरअसल, ऑस्मोसिस प्रोसेस से समुद्र के पानी का नमक आपके शरीर की कोशिकाओं से पानी खींचता है, जिससे आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है और गंभीर मामलों में अधिक प्यास, मुंह सूखना, चक्कर आना, भ्रम और यहां तक कि ऑर्गन फेल्योर का कारण बन सकता है.
3. किडनी समस्या (Kidney Problem): हमारी किडनी अपशिष्ट पदार्थों को छानने और हमारे शरीर में तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखती हैं. समुद्र का पानी पीने से किडनी पर ज्यादा बोझ पड़ता है, जो किडनी की समस्या या किडनी फेल्योर का कारण बन सकता है.
4. इलेक्ट्रोलाइट का असंतुलन होना (Imbalance Electrolyte): समुद्री पानी में नमक और अन्य खनिज होते हैं, जो हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को असंतुलित कर सकते हैं और कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, जैसे मांसपेशियों में ऐंठन, थकान, अनियमित दिल की धड़कन और यहां तक कि दौरे आना.
5. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानी (Gastrointestinal Discomfort): समुद्र के पानी की सेवन करने से पाचन तंत्र में जलन हो सकती है और मतली, उल्टी, दस्त और पेट में दर्द हो सकता है.
Vitamin D: जानें विटामिन डी के फायदे, सॉर्सेज और कितनी मात्रा में लें
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं