Tarbuj Or Dudh: हम कई बार चीजों को खाने पीने से पहले ये नहीं देखते हैं कि इनका कॉम्बिनेश सेहत के लिए कितना फायदेमंद है और कितना नुकसानदायक. कुछ फूड कॉम्बिनेश हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हो सकते हैं. इस तरह के रॉन्ग फूड कॉम्बिनेश सोडा और पिज्जा, शराब और मिठाई, व्हाइट ब्रेड और जैम आदि हैं. खट्टे फलों के साथ सबसे कॉमन कॉम्बिनेशन दूध है, लेकिन क्या आप जानते हैं तरबूज के साथ दूध पीने से आप बीमार पड़ सकते हैं. दूध पोषक तत्वों से भरा होता है और तरबूज हेल्दी फलों में से एक है, लेकिन दोनों बिल्कुल विपरीत हैं. तरबूज में साइट्रस स्वाद होता है जबकि दूध में मीठा स्वाद होता है. इसकी वजह से दोनों का कॉम्बिनेशन टॉक्सिन्स बना सकता है. ये कॉम्बिनेशन पाचन संबंधी समस्याएं और विषाक्तता का कारण बन सकता है.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
क्या कहता है आयुर्वेद?
आयुर्वेद के अनुसार, दूध एक लैक्सेटिव के रूप में काम करता है और तरबूज में मूत्रवर्धक गुण होते हैं, जिसकी वजह से दोनों प्रकृति में काफी अलग हैं.
क्या दूध के साथ तरबूज का सेवन नुकसानदायक है? | Is Consuming Watermelon With Milk Harmful?
तरबूज एक विटामिन से भरा फल है जिसमें शुगर होती है जो मानव शरीर द्वारा आसानी से पच जाती है. हालांकि तरबूज एसिडिक फल नहीं है, लेकिन इसमें अमीनो एसिड सिट्रूलाइन होता है. तरबूज में पाया जाने वाला सिट्रूललाइन हमारी ऑलओवर हेल्थ में सुधार करने में मदद करने के लिए जाना जाता है.
दूध में हाई फैट, हाई प्रोटीन होता है. अगर आप तरबूज खाते हैं और दूध एक साथ पीते हैं तो तरबूज में मौजूद एसिड दूध में मौजूद प्रोटीन को रिस्ट्रिक्ट कर सकता है. ऐसे में दूध फट जाएगा और फर्मेंटेड हो जाएगा. यही कारण है कि इन फूड्स का एक साथ सेवन करने से आप बीमार महसूस कर सकते हैं.
तरबूज और दूध का अलग-अलग सेवन करने के फायदे
तरबूज और दूध, दोनों का अलग-अलग सेवन किए जाने पर ये बेहद हेल्दी होते हैं. तरबूज विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड सिट्रूलाइन का अच्छा स्रोत है. ये एथलीटों को उनकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं. आप अपनी स्ट्रेन्थ और मसल्स को बढ़ाने के लिए तरबूज का सेवन कर सकते हैं. गर्मियों में सेवन करने पर तरबूज का जूस एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है.
Mango Lemonade Recipe: कैसे बनाएं मैंगो लेमनेड | मैंगो लेमनेड बनाने की विधि
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं