Chemically Ripe Watermelon: तरबूज गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में से एक है, क्योंकि यह हमें हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद है. तरबूज में काफी सारे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं. गर्मियों में इसकी डिमांड बढ़ने से इस फल को जल्दी पकाने के लिए केमिकल का भी इस्तेमाल किया जाता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है. मिलावटी तरबूज खाना सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है. केमिकल के इस्तेमाल से तरबूज जल्द पक जाता और लाल रंग का दिखने लगता है. बहुत से लोग ये पहचान नहीं पाते कि कौसा तरबूज केमिकल से पकाया गया है और नेचुरल तरीके से पका है. यहां हम आपकी मदद करने के लिए कुछ ट्रिक्स लेकर आए हैं.
केमिकल से पकाए गए तरबूज की पहचान कैसे करें? | How To Identify Chemical Ripened Watermelon?
1. पानी में डालकर लगाएं पता
तरबूज का एक टुकड़ा काट लें और उसे एक पैन में डालें जो पानी से पूरा भरा हो. अगर पानी अपना रंग बदलता तो समझ जाएं कि तरबूज को केमिकल से पकाया गया है.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
वजन कम करना चाहते हैं तो डाइट में शामिल करें ये ब्रेड, मक्खन की तरह पिघलेगी सारी चर्बी !
2. कुछ दिन छोड़ दें
ये सबसे आसान ट्रिक है. तरबूज को 2 से 3 दिन के लिए टेबल पर रख दें. अगर उसमें केमिकल डाला गया होगा तो वह तेजी से सड़ने लगेगा और फलों से बदबूदार रस मेज पर गिरने लगेगा. अगर ऐसा होता है तो समझ जाएं कि तरबूज को केमिकल की मदद से पकाया गया है.
3. स्वाद से लगाएं पता
केमिकल से पकाए गए तरबूज की प्राकृतिक मिठास में जरूर बदलाव आएगा. यानि तरबूज की मिठास कम हो जाएगी. अगर तरबूज को काटने पर वह लाल होता है लेकिन उसमें मिठास की कमी होती है तो समझ जाएं कि यह केमिकल का कमाल है.
तेज गर्मी में भी शरीर को ठंडक देगा सौंफ का शरबत, एक बार जरूर करें ट्राई, यहां देखें रेसिपी
केमिकल वाला तरबूज खाने के नुकसान | Disadvantages of Eating Chemical Watermelon
अक्सर तरबूज को जल्दी पकाने के लिए ऑक्सीटोसिन केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जोकि स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक माना जाता है, केमिकल वाला तरबूज खाने से पेट दर्द और नर्वस ब्रेकडाउन जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. कुछ लोग तरबूज को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का भी इस्तेमाल करते हैं. माना जाता है कि नमी के संपर्क में आने पर ये एथिलीन छोड़ता है जो सिरदर्द और कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है.
Weight loss और Blood Sugar कंट्रोल करेगी एक कप कॉफी, बस बनाते वक्त ध्यान रखें ये एक बात...
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं