विज्ञापन

किस विटामिन की कमी से फूलती है सांस?

Short Breath cause: अगर आपके भी छोटे-छोटे काम करने, तेज चलने या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने पर सांस फूलने लगती है तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है. क्योंकि कई बार सांस का फूलना शरीर में किसी विटामिन की कमी का संकेत हो सकते हैं.

किस विटामिन की कमी से फूलती है सांस?
Vitamin D Deficiency: किस विटामिन की कमी से सांस फूलती है.

Saans Kyu Phulti Hai: कई बार कुछ लोगों के साथ सांस फूलने की समस्या हो जाती है. अमूमन ऐसा तब होता है जब हम बहुत तेज दौड़ते हैं. या फिर कोई एक्सरसाइज करते हैं या भारी सामान उठाते हैं. तुरंत ही आपकी सांसें फूलने लगे, तो ये काफी परेशान करने वाली बात हो सकती है. लेकिन जब थोड़ा सा चलने, हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने या फिर कोई भी छोटे-मोटे करने पर सांस जल्दी-जल्दी  फूलने (Saans Kyo Phulne Lagti Hai) लगती है तो ये काफी परेशानी वाली बात हो सकती है.  दरअसल, कई बार ये दिक्कत तब भी होती है जब शरीर के अंदर कुछ और गड़बड़ चल रही हो. आम कारणों की बात करें तो कई बार सांस फूलना किसी एलर्जी, इंफेक्शन, गले में सूजन, टॉन्सिल्स, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस या फिर फेफड़ों से जुड़ी दूसरी बीमारियों की वजह से भी सांस फूल सकती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे विटामिन्स की कमी भी जिम्मेदार हो सकती है? चलिए जानते हैं कि शरीर में किस विटामिन की कमी से सांस फूलने की समस्या हो सकती है.

क्यों जरूरी है विटामिन डी? (Why Vitamin D Is Important)

अगर आपको लगता है कि विटामिन डी सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाने में ही काम आता है तो, ऐसा बिल्कुल नहीं है. विटामिन डी हमारी हड्डियों की मजबूती के साथ ही हमारे फेफड़ों के सही तरीके से काम करने में भी मदद करता है. शरीर में विटामिन डी की कमी  होने पर फेफड़ों का फंक्शन कमजोर पड़ने लगता है. जिस वजह से सांस लेने में कठिनाई, सीने में भारीपन और जकड़न होना और थकान जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं. लंबे समय तक इसकी कमी बनी रहे तो अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी स्थितियों का खतरा भी बढ़ सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

विटामिन डी की कमी कैसे पूरी करें? (How to overcome Vitamin D deficiency?)

विटामिन डी की कमी दूर करने का सबसे नेचुरल तरीका है धूप. सुबह के समय की धूप में समय बिताकर आप इस कमी को पूरा कर सकते हैं. सूर्य से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिलता है. ये इस विटामिन की कमी को पूरा करने का सबसे अच्छा जरिया भी है. 

डाइट में किन चीजों को करें शामिल

विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए कैसी रखें डाइट

  • दूध और दूध से बनी चीजें (जैसे दही, पनीर)
  • अंडा
  • मछली और मीट
  •  संतरा
  • अनाज और सीरियल्स

इन सब चीजों को रोजाना की डाइट में शामिल करने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और धीरे धीरे सांस संबंधी समस्याएं भी कम हो सकती हैं. इसके साथ ही आफ सप्लीमेंट्स का सेवन भी कर सकते हैं. 

ध्यान देने वाली बातें

विटामिन डी की कमी से सांस की तकलीफ हो सकती है. लेकिन सांस  की समस्या होने की वजह केवल यही नहीं होती है. अगर आपको बार-बार सांस फूलने की समस्या हो रही है, तो इसे हल्के में न लें. ये किसी और गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है. इसलिए तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूर लें. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vitamin Deficiency, Breathing Problem, Lifestyle News, Which Vitamin Deficiency Causes Shortness Of Breath, What Vitamin Deficiency Causes Fatigue And Dizziness, Kis Vitamin Ki Kami Se Phulta Hai Sans, Shortness Of Breath Causes, Shortness Of Breath Causes And Treatment, Shortness Of Breath Symptom, Shortness Of Breath Reasons
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com