विज्ञापन

गर्मी में कूलर चला रहे हैं? ये छोटी गलतियां बना सकती हैं आपको बीमार, आज ही जान लें

Mistakes To Avoid While Using Cooler: कूलर गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन कई लोग इसके गलत इस्तेमाल से बीमार पड़ जाते हैं. वे अक्सर कारण नहीं समझ पाते। असल में कूलर नहीं, बल्कि हमारी लापरवाहियां सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियों की वजह बनती हैं.

गर्मी में कूलर चला रहे हैं? ये छोटी गलतियां बना सकती हैं आपको बीमार, आज ही जान लें
Air Cooler Health Risks: कूलर चलाने की ये गलतियां करना आज से बंद कर दें.

Mistakes To Avoid While Using Cooler: गर्मी में कूलर की हवा बेहद सुकून देती है. लेकिन कुछ लोग इस हवा का लुत्फ लेना शुरू करते हैं और कुछ ही दिन में बीमार पड़ जाते हैं. मुश्किल ये है कि वो ये मान ही नहीं पाते कि उनकी बीमारी की वजह उन्हें राहत देने वाला कूलर भी हो सकता है. यकीन मानिए ये एक सच है कि कूलर की हवा से बीमारियां भी हो सकती है. लेकिन दोष कूलर का नहीं बल्कि उन लापरवाहियों का है जो आप कर रहे हैं. कूलर की हवा खाने से पहले उन गलतियों के बारे में जान लीजिए, जिनकी वजह से आप बीमार हो सकते हैं.

कूलर की वजह से होने वाली बीमारियां | Diseases Caused by Coolers

1. कई दिनों तक पानी न बदलना

कूलर के टैंक में जमा पुराना पानी बैक्टीरिया और मच्छरों के पनपने की जगह बन जाता है. इससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. कोशिश करें कि हर 3 से 4 दिन में पानी बदलें और टैंक साफ करें.

ये भी पढ़ें: रीठा से धोते हैं बाल? पहले जान लें ये आपके बालों के लिए सही है या नहीं, किसे नहीं करना इस्तेमाल

Cooler Tips

Cooler Tips

2. बंद कमरे में कूलर चलाना

कूलर हमेशा खुली हवा में बेहतर काम करता है. अगर कमरा पूरी तरह बंद रहेगा तो नमी बढ़ने लगती है. जिससे घुटन, उमस और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. कूलर चलाते समय खिड़की या दरवाजा थोड़ा खुला रखें.

3. गंदे कूलिंग पैड्स का इस्तेमाल

कूलर की घास या पैड्स में धूल और गंदगी जल्दी जमा हो जाती है. इससे बैक्टीरिया हवा में फैल सकते हैं और एलर्जी या अस्थमा की परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए सीजन शुरू होने पर पैड्स बदलना बेहतर रहता है.

ये भी पढ़ें: घर के पास नहीं आएंगे सांप, 2 रुपये की इस चीज से भागता है सांप, सुगंध ही कर देगी काम

4. पानी खत्म होने पर भी कूलर चलाना

कई लोग ध्यान नहीं देते और कूलर बिना पानी के चलता रहता है. इससे मोटर पर दबाव पड़ता है और वो खराब हो सकती है. कुछ मामलों में आग लगने का खतरा भी रहता है.

ये भी पढ़ें: कूलर से आ रही है सड़ी मछली जैसी बदबू? बस ये 1 चीज डालें, मिनटों में महकेगा पूरा कमरा!

Latest and Breaking News on NDTV

5. सीधी ठंडी हवा में लंबे समय तक बैठना

कूलर की तेज ठंडी हवा सीधे शरीर पर लगने से मसल्स में जकड़न, सिरदर्द और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है. इसलिए थोड़ी दूरी बनाकर बैठना ही ज्यादा मुनासिब होता है.

कूलर इस्तेमाल करते समय ये टिप्स अपनाएं:

  • हफ्ते में एक बार टैंक अच्छी तरह साफ करें.
  • पानी में कपूर या एंटी बैक्टीरियल लिक्विड डाल सकते हैं.
  • कूलर को हमेशा हवादार जगह पर रखें.
  • समय-समय पर पैड्स और जाली की सफाई करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cooler, Air Cooler Health Risks, Cooler Makes You Sick, Air Cooler Side Effects, Summer Cooler Dangers, Is Air Cooler Harmful, Cooler Causes Illness, Air Cooler Mistakes Summer, Wrong Way Use Cooler, Cooler Usage Mistakes Avoid, Common Cooler Errors Health, Air Cooler Safety Tips, Cooler Running Mistakes, Cooler Causes Cold Cough, Air Cooler Breathing Problems, Cooler Humidity Health Issues, Legionella Air Cooler Risk, Cooler Fever Reason, Air Cooler Asthma Trigger
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com