विज्ञापन

किस विटामिन की कमी से गर्मी ज्यादा लगती है? 99% लोग हैं अनजान

Why Do i Feel Hot Always: कई लोगों को बाकियों की तुलना में ज्यादा गर्मी महसूस होती है. क्या आप जानते हैं कि ये कुछ विटामिन की कमी के कारण भी हो सकता है. आइए जानते हैं असली वजह.

किस विटामिन की कमी से गर्मी ज्यादा लगती है? 99% लोग हैं अनजान
कई लोगों को हल्की धूप या सामान्य तापमान में भी बेचैनी होने लगती है.

Kis Vitamin Ki Kami Se Jyada Garmi Lagti Hai: गर्मी का मौसम आते ही ज्यादातर लोग पसीना, बेचैनी और शरीर में गर्मी बढ़ने की शिकायत करने लगते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोगों को दूसरों के मुकाबले ज्यादा गर्मी क्यों लगती है? कई बार इसका कारण सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है. खासतौर पर कुछ विटामिन और मिनरल्स शरीर के तापमान को बैलेंस रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. जब इनकी कमी होने लगती है, तो शरीर जल्दी थकता है, ज्यादा पसीना आता है और गर्मी सहन करना मुश्किल हो जाता है. अक्सर लोग इसे सामान्य समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लंबे समय तक ऐसा होना किसी कमी का संकेत हो सकता है. आइए जानते हैं किस विटामिन की कमी से शरीर को ज्यादा गर्मी महसूस हो सकती है और इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है.

विटामिन D की कमी बढ़ा सकती है गर्मी और थकान

विशेषज्ञों के मुताबिक विटामिन D की कमी होने पर शरीर का एनर्जी लेवल प्रभावित हो सकता है. इससे थकान, कमजोरी और शरीर में असहज गर्मी महसूस होने लगती है. कई लोगों को हल्की धूप या सामान्य तापमान में भी बेचैनी होने लगती है.

विटामिन D शरीर की मांसपेशियों, इम्यून सिस्टम और हार्मोन बैलेंस के लिए जरूरी होता है. इसकी कमी होने पर शरीर का टेंपरेचर कंट्रोल सिस्टम भी प्रभावित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: बीयर पीते ही बन जाते हैं मच्छरों के फेवरेट! रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा, पार्टी के बाद क्यों ज्यादा काटते हैं Mosquitoes?

Latest and Breaking News on NDTV

विटामिन B12 की कमी भी हो सकती है वजह

अगर आपको बार-बार गर्मी लगती है, दिल तेजी से धड़कता है या ज्यादा पसीना आता है, तो इसके पीछे विटामिन B12 की कमी भी हो सकती है. B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने और नर्वस सिस्टम को सही रखने में मदद करता है.

इसकी कमी से कमजोरी, चक्कर, घबराहट और शरीर में हीट महसूस होने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. कई बार लोग इसे सिर्फ मौसम का असर समझ लेते हैं.

ये भी पढ़ें: जापान में मोटापा इतना कम क्यों? बचपन से बच्चों को सिखाई जाती हैं ये 5 हेल्दी आदतें, इसलिए रहते हैं फिट और एक्टिव

आयरन की कमी से भी बढ़ सकती है बेचैनी

शरीर में आयरन कम होने पर ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित होती है. इससे शरीर जल्दी थकता है और हल्की गर्मी में भी बेचैनी महसूस हो सकती है. खासकर महिलाओं में आयरन की कमी आम होती है.

अगर गर्मी के साथ कमजोरी, सिरदर्द और सांस फूलने जैसी परेशानी हो रही है, तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

शरीर में पानी की कमी भी है बड़ा कारण

सिर्फ विटामिन ही नहीं, डिहाइड्रेशन भी ज्यादा गर्मी महसूस होने की बड़ी वजह है. जब शरीर में पानी कम हो जाता है, तो बॉडी खुद को ठंडा नहीं रख पाती. इससे पसीना ज्यादा आता है और शरीर गर्म महसूस होता है.

इसलिए गर्मियों में पर्याप्त पानी, नारियल पानी, छाछ और फलों का सेवन बेहद जरूरी माना जाता है.

किन चीजों से मिलते हैं ये जरूरी विटामिन?

  • विटामिन D के लिए सुबह की धूप, दूध, अंडा और फोर्टिफाइड फूड्स फायदेमंद हैं.
  • विटामिन B12 दूध, दही, अंडे और नॉनवेज चीजों में पाया जाता है.
  • आयरन के लिए पालक, चुकंदर, अनार और दालें अच्छी मानी जाती हैं.

कब डॉक्टर से सलाह लें?

अगर आपको हर समय ज्यादा गर्मी लगती है, पसीना सामान्य से ज्यादा आता है या कमजोरी बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज न करें.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com