विज्ञापन

Twisha Sharma: आज गिरिबाला से पूछे जा सकते हैं ये सवाल, फंदे से ट्विशा का शव उतारने का भी सीन रीक्रिएट करेगी CBI

समर्थ ने CBI को दिए बयान में बताया था कि उसने ही ट्वीशा को फंदे से उतारा था, जबकि मां गिरिबाला ने फंदे की गांठ खोली थी. CBI अब जांच करेगी कि समर्थ का बयान घटनास्थल और परिस्थितियों से मेल खाता है या नहीं.

Twisha Sharma: आज गिरिबाला से पूछे जा सकते हैं ये सवाल, फंदे से ट्विशा का शव उतारने का भी सीन रीक्रिएट करेगी CBI
पूर्व जज सास गिरिबाला सिंह, ट्विशा शर्मा व समर्थ सिंह.

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मामले में आज सीबीआई आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के बयानों को क्रॉस चेक करेगी. शुरुआत में दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जाएगी. दोनों आरोपियों का सीबीआई रिमांड में आज दूसरा दिन है. इसके अलावा जांच एजेंसी उन्हें उनके घर लेकर जाएगी, जहां ट्विशा को फंदे से कैसे उतारा, उसका सीन क्रिएशन किया जाएगा. बता दें कि समर्थ ने ही सीबीआई को बताया कि उसने ही ट्विशा को फंदे से उतारा था, जबकि मां गिरिबाला ने फंदे की गांठ खोली थी. इसके साथ ही सीबीआई को गिरिबाला से इन सवालों के जवाब भी मांग सकती है.

गिरिबाला से पूछ सकती है सीबीआई यह सवाल

  • ट्विशा का शव ले जाने के दौरान एम्स पहुंचने के बाद आपने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी?
  • आपने समर्थ को फरार होने क्यों कहा?
  • सीसीटीवी लगाने वाले को बार-बार फुटेज के लिए फोन क्यों किया?
  • ब्यूटी पार्लर से सीसीटीवी फुटेज क्यों निकलवाए?
  • अग्रिम जमानत मिलने के बाद भी आपने जांच में सहयोग क्यों नहीं किया?
  • ट्विशा के साथ आपके रिश्ते कैसे थे?
  • ट्विशा का परिवार आप पर प्रताड़ना और क्रूरता के आरोप क्यों लगा रहा है?
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोट के निशान मिले हैं, वे कैसे आए.
  • ट्विशा की वॉट्ऐप चैट्स पर आपका क्या कहना है?
  • ट्विशा की प्रेग्नेंसी को लेकर घर में क्या चल रहा था. आपने क्या कहा था?
  • मौत के बाद आपने पुलिस अधिकारियों, जजों और प्रभावशाली लोगों को फोन क्यों किए?
  • क्या आप प्रभाव का इस्तेमाल कर रही थीं?
  • क्या यह सही है कि आप ट्वीशा के शेयर अपने नाम ट्रांसफर कराना चाहती थीं?

आमने-सामने बैठाकर भी हो सकती है पूछताछ

सीबीआई समर्थ और गिरिबाला के बयानों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर क्रॉस चेक और वेरिफिकेशन करेगी. शुरुआत में दोनों से अलग-अलग पूछताछ होगी. इसके बाद जिन सवालों के जवाबों में विरोधाभास मिलेगा, तब आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी.

समर्थ और गिरिबाला को घर लेकर जाएगी सीबीआई

समर्थ ने बयान दिया था कि उसने ट्विशा को फंदे से उतारा था और मां ने फंदे की गांठ खोली थी. अब सीबीआई दोनों मां-बेटे को घर ले जाकर पूरे जाकर पर घटनाक्रम का रिक्रिएशन करेगी. रिक्रिएशन के लिए 80 किलो का डमी पुतला इस्तेमाल किया जाएगा. इस दौरान समर्थ ने अपने बयान में जो बताया है वह घटनास्थल और परिस्थितियों से मेल खाता है या नहीं, उसका जांच की जाएगी.

गिरिबाला को डमी लिगेचर की गांठ खोलकर दिखाना होगा कि उन्होंने ट्विशा के गले का फंदा कैसे ढीला किया था. लिगेचर यानी उस बेल्ट की मजबूती की भी होगी जांच, कितना वजन झेल सकती.

ये भी पढ़ें- 'डिजिटल अवतार'से खुलेगा ट्विशा की मौत का राज: कटारा हिल्स के बंगले में सीबीआई तैयार कर रही है वर्चुअल टाइमलाइन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com