Aam Ki Guthli Ka Use Kaise Kare: गर्मियों का मौसम हो और प्लेट में आम न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. क्या आप जनते हैं आम को फलों को राजा क्यों कहा जाता है? इसका सिर्फ गूदा ही नहीं गुठली भी कई तरह के गुणों से भरपूर है. जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने. जिन गुठलियों को आप बेकार समझ कर फेंक देते हैं, उनका कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. इस गर्मियां सिर्फ आम ही नहीं उसकी गुठली से आप कई तरह के फायदे ले सकते हैं.

आम की गुठली का क्या करें?
पेट के लिए पाउडर: पेट को सही रखने के लिए इसकी गुठली का पाउडर बनाया जा सकता है.
- सबसे पहले गुठली को अच्छे से साफ कर लें.
- अब इसे पीस लें और फिर इसे स्टोर कर लें.
- अब रोज एक चम्मच इस पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लें.
- पेट ठीक रहेगा एर दस्त, अपच और गैस से छुटकारा मिलेगा.
बालों के लिए तेल: अगर अपने बालों को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो आम की गुठली से बना तेल जरूर लगाएं.
- इस तेल को बनाने के लिए सबसे आम की गुठली को सूखा लें.
- अब इसे नारियल तेल में पका लें.
- छानने के बाद बालों में लगाएं.
- इसे न सिर्फ आप मजबूत बनेंगे, बल्कि झड़ना भी कम होगा.
स्किन के लिए फेस पैक: अगर आप आम की गुठलियों से बने पैक को अपने चेहरे पर लगाते हैं, तो यह त्वचा को गहराई से पोषण और टैनिंग से दूर रख सकता है.
- गुठली का पाउडर और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं.
- चेहरे पर लगाएं और फिर धो लें.
- स्किन टाइट और ग्लोइंग बनती है.
आम की गुठली के पोषक तत्व
आम की गुठली का प्रोटीन (लगभग 7.53 ग्राम/100 ग्राम)
फैट (लगभग 11.45 ग्राम/100 ग्राम)
ऊर्जा (लगभग 421 किलो कैलोरी/100 ग्राम)
कैल्शियम (लगभग 170 मिलीग्राम/100 ग्राम)
मैग्नीशियम (लगभग 210 मिलीग्राम/100 ग्राम)
पोटेशियम (लगभग 368 मिलीग्राम/100 ग्राम)
इसे भी पढ़ें: न वैक्सिंग, न थ्रेडिंग, बस किचन में मौजूद इन चीजों से हट जाएंगे अनचाहे बाल, जानें सही तरीका!
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं