विज्ञापन

भर-भर के हो रहा है हेयरफॉल? इन 5 योगासन से बालों का झड़ना होगा कम!

Yoga For Hair Fall: अगर आप भी बदलते मौसम में बालों को झड़ने की दिक्कत का सामना करते हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपको 3 ऐसे जादुई योगासन के बारे में बताने वाले हैं, जो बालों को टूटने से रोकने में मदद कर सकते हैं.

भर-भर के हो रहा है हेयरफॉल? इन 5 योगासन से बालों का झड़ना होगा कम!
Yoga to Prevent Hairfall

Yoga For Hair Fall: मौसम बदलते ही बालों के झड़ने की समस्या आम हो जाती है, फिर चाहे, सर्दियां हो या गर्मियां. सर्दियों में स्कैल्प में नमी की कमी और गर्म पानी या हीट स्टाइलिंग की वजह से बाल टूटने शुरू हो जाते हैं, वहीं गर्मियों में तेज धूप, पसीना, धूल-मिट्टी और उमस के कारण इस समस्या का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी बदलते मौसम में इस दिक्कत का सामना करते हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपको 3 ऐसे जादुई योगासन के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके बालों को झड़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं. यहां जानें कौन से हैं वो जादुई आसन?

Latest and Breaking News on NDTV

बाल झड़ना रोकना है? जरूर करें ये 3 योग

उत्तानासन: अगर आप इस बालों को टूटने से रोकना चाहते हैं, तो नियमित रूप से इस आसन को अपने डेली रूटीन में जरूर शामिल करें. यह सिर की तरफ ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद करेगा, जिससे बालों की ग्रोथ बेहतर होगी.

कैसे करना होगा ये आसन?

  • सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं
  • अब धीरे-धीरे झुकते हुए अपने हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करें
  • अब सिर को नीचे की ओर ढीला छोड़ दें 
  • कम से क 20 से 30 सेकंड तक इस पोजिशन में रहें और फिर धीरे-धीरे ऊपर आएं. 

उत्तानासन करने के फायदे? 

  • स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है
  • बालों की जड़ों को पोषण देता है
Latest and Breaking News on NDTV

अधोमुख श्वानासन: इस आसन को डाउनवर्ड-फेसिंग डॉग पोज़ के नाम से भी जाना जाता है, अगर आप इसे नियमित रूप से करते हैं, तो स्कैल्प तक रक्त प्रवाह बढ़ सकता और तनाव कम हो सकता है. 

इस आसन को करने का सही तरीका क्या है?

  • सबसे पहले मैट पर हाथ और घुटनों के बल आएं
  • अब हिप्स को ऊपर उठाएं और पैरों को सीधा कर लें
  • शरीर का आकार उल्टे "V" जैसा बनेगा
  • सिर को नीचे की ओर ढीला छोड़ दें और गर्दन को रिलैक्स रखें
  • कम से कम 20 से 40 सेकंड तक इसी स्थिति में गहरी सांस लेते रहें
  • अब धीरे-धीरे घुटनों को मोड़कर सामान्य स्थिति में आएं

अधोमुख श्वानासन करने के फायदे

  • स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन तेज करना 
  • तनाव और एंग्जायटी कम करना 
  • बालों की जड़ों को पोषण मिलना 

सर्वांगासन: इसे “क्वीन ऑफ आसन” भी कहा जाता है, जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद है.

सर्वांगासन करने का सही तरीका

  • पीठ के बल लेट जाएं
  • पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं और कमर को हाथों से सहारा दें
  • शरीर को सीधा रखते हुए कंधों पर बैलेंस बनाएं
  • 20 से 30 सेकंड तक इस स्थिति में रहें

सर्वांगासन करने के फायदे 

  • स्कैल्प में ब्लड फ्लो बढ़ाता है
  • बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है

इसे भी पढ़ें: अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! चेहरे को ग्लोइंग बनाने का आसान तरीका, जानें तांबे के बर्तन में रखे पानी से चेहरा धोने के फायदे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Balo Ke Liye Konsa Yoga Kare, Hair Fall Rokne Ke Liye Yogasan, Yoga Asanas For Hair Fall Control, Balo Ko Jhadne Se Kaise Roke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com