विज्ञापन

आम के आम, गुठलियों के भी दाम! इस गर्मी एक बार जरूर ट्राई करें गुठली से बनी स्वादिष्ट चटनी

Mango Seed Chutney: आम की गुठली सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसे आप कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं. इस आर्टिकल में जानें आम की गुठली से बनने वाली चटनी.

आम के आम, गुठलियों के भी दाम! इस गर्मी एक बार जरूर ट्राई करें गुठली से बनी स्वादिष्ट चटनी
Mango Seed Chutney: कैसे बनाएं आम की गुठली की चटनी.

Mango Seed Chutney Recipe: गर्मी के मौसम में अगर हम सभी को एक चीज का इंतजार रहता है तो वो हैं आम. क्योंकि आम का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आम खाने के बाद जिन गुठली को हम बेकार समझ कर फेंक देते हैं वो आपके कई काम आ सकती हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आम की गुठली से कई तरह की रेसिपीज बना सकते हैं. आज हम आपको आम की गुठली की चटनी (Mango Seed Chutney) की एक बेहद आसान और टेस्टी रेसिपी बता रहे हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.  

कैसे बनाएं ​आम की गुठली की चटनी-  (How To Make Mango Seed Chutney)

सामग्री-

  • ​​आम की नरम गुठली- 
  • ​हरी मिर्च
  • ​पुदीना के पत्ते
  • ​हरा धनिया
  • ​लहसुन की कलियां
  • ​जीरा
  • ​काला नमक 
  • सादा नमक 
  • ​नींबू का रस या अमचूर पाउडर 
  • ​पानी
Latest and Breaking News on NDTV

विधि- 

  1. इस चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले ​आम की गुठली के ऊपर का कड़क हिस्सा (शेल) हटा दें. इसके अंदर जो सफेद रंग का बीज या गिरी होती है, उसे निकाल लें. इसे अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. अब एक मिक्सर ग्राइंडर लें. इसमें कटे हुए गुठली के टुकड़े, हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च और लहसुन डालें.
  3. इसी जार में जीरा, सादा नमक, काला नमक और थोड़ा सा पानी डाल दें ताकि चटनी आसानी से पिस सके.
  4. अब मिक्सी चलाकर इन सभी चीजों को अच्छे से पीस लें और एक स्मूद पेस्ट बना लें.
  5. चटनी को एक कटोरी में निकालें. इसमें नींबू का रस या अमचूर पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. 
  6. अगर आप इसका स्वाद और बढ़ाना चाहते हैं, तो एक छोटे पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करके राई और कढ़ी पत्ते का तड़का भी लगा सकते हैं.
  7. आपकी चटपटी चटनी बनकर तैयार है. इसे आप लंच में दाल-चावल के साथ खा सकते हैं.

नोट- आप आम की गुठली यानि सफेद बीज को निकालकर सूखाकर पाउडर बनाकर भी चटनी बना सकते हैं.

आम की गुठली के फायदे-

आम की गुठली में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. इस चटनी के सेवन से पाचन को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें- स्वाद भी और ठंडक भी! लौकी से लेकर बूंदी तक, एक कटोरी रायते में छुपा है पूरे भारत का स्वाद

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mango Seed Chutney Recipe, ​How To Use Mango Seeds, ​Quick Mango Guthli Chutney, ​Summer Special Chutney Recipes, ​Mango Kernel Benefits, ​Indian Homemade Chutney, How To Make Mango Seed Chutney, Aam Ki Guthli Ki Chutney Kaise Banaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com