विज्ञापन

गुंदा और कच्चे आम का अचार: साल में केवल दो महीने मिलने वाली इस खास चीज से बनाएं मसालेदार अचार

Gunde Aur Kache Aam Ka Achar: गर्मी का मौसम आते ही घरों में अचार बनना शुरू हो जाता है. आम का अचार तो लगभग हर घर में बनता है, लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग और खास ट्राई करना चाहते हैं, तो गुंदा और कच्चे आम का अचार एक बेहतरीन ऑप्शन है.

गुंदा और कच्चे आम का अचार: साल में केवल दो महीने मिलने वाली इस खास चीज से बनाएं मसालेदार अचार
Gunde Aur Kache Aam Ka Achaar
AI

Gunde Aur Kache Aam Ka Achar: गर्मी का मौसम आते ही घरों में अचार बनाने की परंपरा शुरू हो जाती है. आम का अचार तो लगभग हर घर में बनता है, लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग और खास ट्राई करना चाहते हैं, तो गुंदा और कच्चे आम का अचार एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह अचार स्वाद में बेहद चटपटा होता है और इसकी सबसे खास बात यह है कि गुंदा साल में सिर्फ दो महीने के लिए ही बाजार में मिलता है. इसलिए लोग इस मौके का इंतजार करते हैं और इस खास अचार को जरूर बनाते हैं.

क्या होता है गुंदा?

गुंदा एक छोटा और हल्का चिपचिपा फल होता है, जो खासतौर पर गर्मियों में मिलता है, वो भी केवल दो महीनों के लिए. इसे कई जगहों पर “गोंदा” भी कहा जाता है. इसका अचार राजस्थान और गुजरात में काफी लोकप्रिय है और इसका स्वाद बाकी अचारों से अलग होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

गुंदा और कच्चे आम का अचार बनाने के लिए जरूरी सामग्री-

  • गुंदा (साफ, धोकर पूरी तरह सूखा हुआ)- 500 ग्राम
  • कच्चा आम (कद्दूकस किया हुआ)- 250 ग्राम (2 मध्यम आम)
  • राई की दाल- 3 टेबलस्पून
  • मेथी दाना (हल्का कुटा हुआ)- 2 टेबलस्पून
  • सौंफ (कुटी हुई)- 4 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 2-3 टेबलस्पून (स्वादानुसार)
  • हल्दी पाउडर- 1 टीस्पून
  • हींग- 1/2 टीस्पून
  • नमक- 3-4 टेबलस्पून (स्वादानुसार)
  • तेल (सरसों / मूंगफली / तिल)- 200-250 मिली (इतना कि अचार अच्छी तरह डूब जाए)

वीडियो देखें-

यह भी पढ़ें- Heatwave Summer Drink: लू में पेट को तुरंत ठंडक दे सकती है 'जौ की राबड़ी', जल्दी से नोट कर लें रेसिपी

गुंदा और कच्चे आम का अचार बनाने की आसान विधि-

  1. सबसे पहले गुंदा को अच्छे से धोकर पूरी तरह सूखा लें.
  2. अब इसे हल्का कूट लें और नमक लगे चाकू की मदद से इसके बीज निकाल दें.
  3. अब कच्चे आम को कद्दूकस करके अलग रख लें.
  4. एक बाउल में राई की दाल, मेथी दाना, कुटी सौंफ, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और हींग डालें.
  5. अब इस पर गरम किया हुआ तेल डालें और नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स करें.
  6. मसाले को कुछ देर के लिए ढककर रख दें ताकि उसका स्वाद अच्छी तरह सेट हो जाए.
  7. अब इस मसाले में कद्दूकस किया हुआ आम डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  8. इसके बाद तैयार मसाले को गुंदा के अंदर भरें.
  9. बचा हुआ मसाला आम के टुकड़ों पर अच्छी तरह लगाएं.
  10. अब एक साफ और सूखे कांच के जार में अचार को दबाकर भरें. ऊपर से गरम करके ठंडा किया हुआ तेल डालें ताकि अचार पूरी तरह तेल में डूबा रहे.
  11. इसे 3 से 4 दिनों तक ढककर रखें. इस दौरान अचार का स्वाद और भी गहरा हो जाएगा और यह खाने के लिए तैयार हो जाएगा.

गुंदा और कच्चे आम का अचार एक पारंपरिक, स्वादिष्ट और सीमित समय में बनने वाली खास रेसिपी है. इसे बनाकर आप अपने खाने में एक नया और चटपटा स्वाद जोड़ सकते हैं.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com