विज्ञापन

100 ग्राम दही में कितना प्रोटीन होता है? जानिए इसे खाने का सबसे सही समय

दही को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप इसे सही समय और सही तरीके से खाते हैं.

100 ग्राम दही में कितना प्रोटीन होता है? जानिए इसे खाने का सबसे सही समय
दही कब खाना चाहिए.
NDTV

पराठे हों, दाल-चावल हों या फिर सादा खाना, दही हर चीज का स्वाद दोगुना कर देती है. लेकिन स्वाद के साथ-साथ क्या आपने कभी सोचा है कि जिस दही को आप इतने चाव से खाते हैं, उससे आपके शरीर को असल में क्या और कितना फायदा मिलता है? ​आइए जानते हैं कि 100 ग्राम दही में कितना प्रोटीन होता है और इसे खाने का सही तरीका क्या है.

​100 ग्राम दही में कितना प्रोटीन होता है?

​अगर हम सादे और फ्रेश दही (Plain Curd) की बात करें, तो 100 ग्राम दही में लगभग 3 से 4 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. हालांकि, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि दही किस दूध से बना है फुल क्रीम दूध का दही है या टोंड मिल्क का. अगर आप गाढ़ा या हंग कर्ड (Greek Yogurt जैसा) खाते हैं, तो उसमें प्रोटीन की मात्रा थोड़ी और ज्यादा यानी करीब 8 से 10 ग्राम तक भी हो सकती है.

​प्रोटीन के अलावा, 100 ग्राम दही में लगभग 60 से 70 कैलोरी होती हैं, साथ ही इसमें कैल्शियम, विटामिन बी-12, पोटैशियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में होते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

​दही को कैसे करें डाइट में शामिल- (How To Include Curd In Diet)

  • छाछ या मट्ठा- दोपहर के खाने के साथ मसालेदार छाछ या लस्सी बनाकर पी सकते हैं.
  • फ्रूट रायता- केले, अनार या सेब के छोटे टुकड़े डालकर मीठा या नमकीन रायता बना सकते हैं.
  • ओट्स या पोहा- नाश्ते में दही का इस्तेमाल करके आप ओट्स या पोहे को एक नया और हेल्दी ट्विस्ट दे सकते हैं.
  • ​सलाद की ड्रेसिंग- मियोनी की जगह आप सलाद में गाढ़े दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

​दही खाने का सबसे सही समय कब है? (Dahi Kab Khaye)

​दही सेहत के लिए वरदान है, लेकिन इसका पूरा फायदा तभी मिलता है जब इसे सही समय पर खाया जाए.

​दिन के समय- दोपहर के खाने (Lunch) में दही खाना सबसे अच्छा माना जाता है. इस समय हमारा पाचन तंत्र बहुत अच्छे से काम करता है, जिससे दही में मौजूद चीजें शरीर में आसानी से पच जाती हैं.

​क्या रात में दही खाना चाहिए? (Raat Mein Dahi Khana Chahaiye Ya Nhi)

आयुर्वेद के अनुसार, रात के समय सादा दही खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे सर्दी-जुकाम या जोड़ों में दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. अगर रात में खाने का मन हो ही, तो उसमें थोड़ा सा भुना हुआ जीरा या काली मिर्च मिला लें.

​क्या सुबह खाली पेट खा सकते हैं दही- (Kya Subah Dahi Kha Sakte Hai)

सुबह-सुबह खाली पेट एकदम ठंडा दही खाने से पेट में ऐंठन हो सकती है. हमेशा कुछ हल्का खाने के बाद ही दही का सेवन करें.

​रोजाना दही खाने के फायदे- (Dahi Khane Ke Fayde)

  1. दही में गुड बैक्टीरिया प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट की सेहत के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं. इससे गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं.
  2. दही में कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर होते हैं, जो हड्डियों और दांतों को अंदर से मजबूत बना सकते हैं.
  3. ​रोजाना दही खाने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है. 
  4. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में दही जरूर शामिल करें. यह लंबे समय तक पेट को भरा रखता है जिससे बार-बार भूख नहीं लगती.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: सिर्फ 4 चीजों से बनाएं शाही काजू मोती पुलाव, शेफ संजीव कपूर ने शेयर की रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dahi Khane Ke Fayde, Best Time To Eat Curd, Dahi Kab Khaye, Dahi Kab Nahi Khana Chahiye, Curd Health Benefits In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com