विज्ञापन

गर्मियों में भूख कम लगती है? दही में मिलाकर खाएं ये भुना मसाला, शरीर को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे!

Dahi Me Bhuna Jeera Dalne Ke Fayde: आयुर्वेद में इस मिश्रण को पाचन का रामबाण इलाज माना जाता है. आइए बिना देरी किए जानते हैं किन लोगों को जरूर करना चाहिए दही के भुने जीरे का सेवन.

गर्मियों में भूख कम लगती है? दही में मिलाकर खाएं ये भुना मसाला, शरीर को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे!
कौन सा बेहतर कच्चा जीरा या भुना हुआ जीरा है?

Dahi Me Bhuna Jeera Dalne Ke Fayde: गर्मियों में भूख न लगना, अपच, पेट फूलना और कमजोरी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. ऐसे में घरेलू नुस्खों में दही के साथ भुना जीरा खाना बहुत फायदेमंद साबित होता है. आयुर्वेद में इस मिश्रण को पाचन का रामबाण इलाज माना जाता है. आइए बिना देरी किए जानते हैं किन लोगों को जरूर करना चाहिए दही के भुने जीरे का सेवन.

Latest and Breaking News on NDTV

दही में जीरा डालकर खाने के क्या फायदे हैं?

शरीर ठंडा रखता है: दही प्राकृतिक रूप से ठंडक देने वाला और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जबकि भुना जीरा पाचन शक्ति बढ़ाने और गैस की समस्या दूर करने में बेहद असरदार है. दोनों को मिलाकर खाने से गर्मी के मौसम में होने वाली पेट संबंधी अधिकांश समस्याओं से राहत मिलती है.

पेट ठीक रखता है: दही-जीरा गर्मी के मौसम में महंगे और केमिकल वाले ड्रिंक्स की जगह दही-जीरा का यह प्राकृतिक और सस्ता नुस्खा पेट स्वस्थ रखने के साथ ही पूरे दिन तरोताजा रखने में भी मददगार है. अपच और गैस से राहत मिलती है। भुना जीरा पेट की गैस, ब्लोटिंग और अपच की समस्या को दूर करता है. दही के साथ लेने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और भोजन आसानी से पचता है.

गर्मी में भूख बढ़ाता है: यह कॉम्बिनेशन भूख बढ़ाने में मदद करता है. गर्मी में अक्सर भूख नहीं लगती। भुना जीरा भूख बढ़ाने में सहायक है और दही के साथ इसका सेवन भूख लगाने में बेहतर काम करता है.

मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है: जीरा मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे कैलोरी बर्निंग तेज होती है, इससे वजन नियंत्रण में भी मदद मिलती है.

इम्यूनिटी बूस्ट करता है: दही और जीरा दोनों में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं जो गर्मियों में कमजोर पड़ रहे इम्यून सिस्टम को मजबूत रखते हैं. सर्दी-जुकाम और छाती की जकड़न से बचाव होता है.

डिहाइड्रेशन दूर करता है: दही शरीर को ठंडक देता है, जबकि जीरा पसीने के साथ निकलने वाले खनिजों की पूर्ति करता है, इससे डिहाइड्रेशन की समस्या कम होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

दही में कितना जीरा डालना चाहिए?

इसके लिए एक छोटे चम्मच भुने हुए जीरे को अच्छे से पीस लें. एक कप दही में मिलाकर स्वादानुसार काला नमक डालें. सुबह नाश्ते के साथ या दोपहर के भोजन के बाद इसे ले सकते हैं. गर्मियों में रोजाना एक बार इसका सेवन बहुत फायदेमंद रहता है. विशेषज्ञों के अनुसार यह मिश्रण न सिर्फ पाचन सुधारता है, बल्कि गर्मी से होने वाली थकान और कमजोरी को भी दूर करता है. हालांकि जिन लोगों को जीरा से एलर्जी हो या कोई गंभीर बीमारी हो, वे डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका सेवन करें. वहीं, अस्थमा के मरीजों को भी दही के सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें: शरीर की सूजन का रामबाण इलाज, बस रोजाना पीनी होगी ये जादुई ड्रिंक, जानें बनाने का आसान तरीका!

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dahi Mein Jeera Dalkar Khane Ke Fayde, Curd And Roasted Cumin, Roasted Cumin Vs Cumin, Dahi Mein Jeera Kyu Dalte Hain, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com