विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2025

गर्मियों में सुबह खाली पेट इस तरह से कर लें आंवले का सेवन, फिर देखें कमाल

Amla Benefits: आंवला एक ऐसा फल है जिसका सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन सी समेत कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स , फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं इसलिए इसका सेवन गर्मियों में भी करना बेहद लाभदायी होता है.

गर्मियों में सुबह खाली पेट इस तरह से कर लें आंवले का सेवन, फिर देखें कमाल
Amla Benefits: गर्मियों में आंवला खाने के गजब के फायदे.

Amla Benefits: आंवला एक ऐसा फल है जिसका सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन सी समेत कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स , फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं इसलिए इसका सेवन गर्मियों में भी करना बेहद लाभदायी होता है. आंवले का सेवन शरीर को ठंडक देने के साथ ही इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं गर्मियों में आंवले का सेवन करने के फायदों के बारे में.

गर्मियों में आंवला खाने के फायदे ( Garmio me Amla Khane ke Fayde)

क्या आपको पता है गर्मियों में किशमिश खाने के हो सकते हैं ये नुकसान, सोच-समझकर करें सेवन

  • आंवला का सेवन पाचन अग्नि को संतुलित कर के शरीर के टेंपरेचर को कंट्रोल में बनाए रखने में मदद करता है. 
  • आंवला में विटामिन सी संतरे से भी ज्यादा पाया जाता है, ऐसे में इसका सेवन संक्रमण और वायरल से बचाव करने में भी मदद कर सकता है. 
  • आंवले में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को सन डैमेज. डलनेस और टैनिंग से बचाव करने में मदद करता है. 
  • बालों को जड़ों को मजबूत करने में भी आंवले का सेवन फायदेमंद होता है. इसके साथ ही ये डैंड्रफ और ग्रे हेयर की समस्या को कम करने में मदद करता है. 
  • आंवले का सेवन शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है और ये शरीर में एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद करता है. 
  • आंवले में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, ऐसे में इसका सेवन पेट साफ रखने, गैस और एसिडिटी की समस्या से बचाने में मदद कर सकता है. 
  • इसके साथ ही आंवले का सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है. 

सुबह खाली पेट एक कच्चे आंवला का सेवन या फिर इसके जूस का सेवन किया जा सकता है. इसके अलावा आप आंवले का मुरब्बा या फिर आंवले के पाउडर का सेवन भी किया जा सकता है. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amla Benefits, Amla Ka Pani Pine Ke Fayde, Amla And Amla Powder Water, Amla Paower Ka Pani Pine Ke Fayde, Khali Pet Amla Pani Pine Ke Fayde, Amla Juice Benefits, Lifestyle, Amla Khali Pet Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com