विज्ञापन

तौलियां धोने के बाद जल्दी कैसे सुखाएं? तौलिए की बदबू दूर करने के आसान तरीके

तौलिया रोज धोना मुश्किल है और इसे जल्दी सूखाना उससे भी मुश्किल है. हालांकि, कुछ आसान आदतें अपनाकर तौलिए को जल्दी सुखाया जा सकता है. यहां जानिए तौलिया धोने के बाद जल्दी कैसे सुखाएं और तौलिए की बदबू दूर करने के आसान तरीके.

तौलियां धोने के बाद जल्दी कैसे सुखाएं? तौलिए की बदबू दूर करने के आसान तरीके
तौलिया धोने के बाद जल्दी कैसे सुखाएं?

हम रोजाना तौलिया का इस्तेमाल करते हैं. घर घर में मोटे और मुलायम तौलिए का इस्तेमाल किया जाता है. ये बहुत आरामदायक भी होते हैं, लेकिन इन्हें रोजाना धोना मुश्किल होता है और ये जल्दी सूख भी नहीं पाते. खासकर सर्दियों के मौसम में तौलिए लंबे समय तक गीले रहते हैं. क्योंकि सर्दियों के मौसम में धूप कम निकलती है और नमी बने रहने पर उनमें बदबू आने लगती है. कई लोग बार-बार तौलिया धोने के बाद भी बदबू की समस्या से परेशान रहते हैं और तौलिया जल्दी से सूखता भी नहीं है. हालांकि, कुछ आसान आदतें अपनाकर तौलिए को जल्दी सुखाया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं तौलिया धोने के बाद जल्दी कैसे सुखाएं और तौलिए की बदबू दूर करने के आसान तरीके.

तौलिए में कम से कम पानी रहे

यूट्यूब पर @superduperhousewife नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में तौलिया धोने और जल्दी सुखाने का तरीका बताया है. आप जब भी तौलिया धोते हैं तो उसे अच्छी तरह निचोड़ना जरूरी है. अगर आप वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं तो हाई स्पिन मोड का इस्तेमाल करें. हाथ से धोने पर तौलिए को अच्छी तरह निचोड़ें. ताकि तौलिए में ज्यादा पानी नहीं रहे. इससे तौलिया आसानी से सुख सकता है. क्योंकि अगर तौलिया थोड़ा गीला रहता है तो उसे सूखने में बहुत समय लगता है.

Latest and Breaking News on NDTV

मशीन में ज्यादा कपड़े न डालें

तौलिया भारी होता है और बहुत पानी सोखता है. इसलिए मशीन में बहुत ज्यादा कपड़े भरने से वे अच्छी तरह साफ और सुख नहीं पाते. इससे उनमें डिटर्जेंट भी कम फंसेगा और वे जल्दी सूखेंगे.

तौलिए को झटककर फैलाकर सुखाएं

धोने के बाद तौलिए को एक-दो बार अच्छे से झटके. इससे उसके रेशे खुल जाते हैं और हवा आसानी से अंदर तक पहुंचती है. तौलिया टांगते समय उसे पूरी तरह फैलाएं. मोड़कर या कई कपड़ों के साथ लटकाने से नमी देर तक बनी रहती है.

धूप और हवा का फायदा उठाएं

तौलिए को खुली धूप और हवा वाली जगह पर सुखाएं. धूप न सिर्फ नमी दूर करती है बल्कि बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी कम करने में मदद करती है. अगर घर के अंदर सुखा रहे हों तो खिड़की के पास या पंखे के सामने कपड़े सुखाने वाला स्टैंड रखें.

यह भी पढ़ें:- बाथरूम का पटला कैसे साफ करें? बाथरूम के स्टूल से दाग, गंदगी और मैल साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर पर केले और गुड़ से खाद कैसे बनाएं? पौधों में भरपूर आएंगे फूल, जानें जैविक खाद बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- स्टील की बाल्टी कैसे साफ करें? दाग लगी बाल्टी को नई जैसी साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- मधुकामिनी का पौधा कब लगाना चाहिए? मधुकामिनी का पौधा कैसे लगाए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Towels, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com