Walnut Health Benefits In Hindi: दिमाग की तरह दिखने वाले अखरोट को दिमाग के लिए काफी अच्छा माना जाता है. जब भी मेमोरी को बढ़ाने की बात आती है अखरोट का नाम सबसे पहले लिया जाता है. अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे सेहत के लिए कमाल माना जाता है. क्योंकि इसमें फाइबर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम, विटामिन बी 6, फोलेट और थियामिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अखरोट को खाने का क्या सही तरीका है. अगर नहीं तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं फायदे और खाने का तरीका.
अखरोट खाने का सही तरीका- (Right Ways To Eat Walnut)
अखरोट को कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं. लेकिन भीगो कर इसका सेवन सबसे अच्छा माना जाता है. सुबह खाली पेट भीगे अखरोट खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. इसे सलाद में डालकर, नाश्ते में ओट्स में डालकर भी खा सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अखरोट खाने के फायदे- Benefits Of Eating Walnut:
1. दिमाग-
अखरोट का शेप दिमाग की तरह होता है. रोजाना इसके सेवन से मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ाना देने में मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- सुबह खाली पेट चबाकर खा लें बेलपत्र, आस-पास भी नहीं फटकेंगी ये 5 समस्याएं

2. हड्डियों-
अखरोट में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.
3. मोटापा-
अखरोट में हाई फाइबर और प्रोटीन होते हैं, जो आपको लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है.
4. हार्ट-
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो दिल की बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं.
5. डायबिटीज-
रोजाना अखरोट खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है. आप इसे नाश्ते में खा सकते हैं.
Heart Attack in Children: बच्चों में बढ़ते हार्ट अटैक के मामले, पर क्यों, डॉक्टर से जानें इसके कारण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं